बजरंग दल जिला टोली की बैठक संपन्न
दमोह। बजरंग दल जिला टोली की बैठक नगर के सिविल वार्ड स्थित शिव पार्वती मंदिर में संपन्न हुई। बजरंगदल जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा द्वारा बैठक ली गई, जिसमें दमोह बजरंग दल की जिला एवं जिला के सभी प्रखंड टोली रही। बजरंग दल सागर विभाग संयोजक पवन रजक द्वारा संगठन के कार्यक्रम की जानकारी दी जिसमें सर्वप्रथम गीता जयंती पर 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बजरंग दल शौर्य यात्रा जिला एवं प्रखंड स्तर पर निकाली जाएगी । 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक संस्कार सप्ताह कार्यक्रम होंगे, जिसमें बजरंग कबड्डी हिंदू युवाओं के साथ जिले में प्रतियोगिता होगी जो टीम दमोह में विजयी होगी वह महा मुकाबले के लिए जबलपुर जाएगी। यह दोनों कार्यक्रम बजरंग दल के वार्षिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम और बड़े स्तर पर संपन्न कराना है।
दमोह बजरंग दल जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम केंद्र एवं प्रांत से तय है जिसमें दमोह नगर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी।ऐसे ही प्रखंड स्तर पर तैयारी की जाएंगी। बैठक में विभाग संयोजक पवन रजक,जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा, सहसंयोजक विक्रम साहू, रजित जैन, सुरक्षा प्रमुख कलू ठाकुर, गौ रक्षा प्रमुख गोलू चौबे, विद्यालयीन प्रमुख अक्षय बाजपेई, बल उपासना प्रमुख दयाराम पटेल, नगर संयोजक अनुराग यादव, सुधांशु खरे, प्रखंड संयोजक तेजी ठाकुर, गौरक्षा प्रमुख दिनेश बाल्मीकि सह संयोजक निखिल राजपूत, प्रखंड सह संयोजक दीपक रजक, गणपत अहिरवार, सह संयोजक महेंद्र राठौर, धर्म प्रसार नगर संयोजक पंकज तिवारी, प्रखंड संयोजक लखन ठाकुर, धर्म प्रसार संयोजक लक्ष्मण यादव, गणेश विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही।बसपा साइकिल रैली, सदस्यता अभियान का शुभारंभ
दमोह। मध्यप्रदेश बहुजन समाज पार्टी के आह्वान पर एवं राज्यसभा सांसद माननीय राम गौतम मुख्य प्रदेश प्रभारी आदेश अनुसार प्रदेश में साइकिल रैली सदस्यता अभियान के तहत दमोह नगर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा साइकिल रैली एवं सदस्यता अभियान बजरिया वार्ड नंबर 6 से रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी अपनी साइकिल लेकर पहुंचे बजरिया 6 की गलियों से होते बाबा साहब के नारे लगाते हुए बजरिया 5, सिविल वार्ड नंबर 1 में लोगों से संपर्क करते हुए बहुजन समाज पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।
जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने धन सहयोग किया। पार्टी में अपनी आस्था जताई बसपा पदाधिकारिओ ने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बसपा रैली में विशेष रूप से जोगेंद्र चौधरी, दीनदयाल पटेल, नीलेश अठया, संदीप चौधरी, मनोज मंडेलिया, राजेश बाबू, आशीष सारथी, करण अहिरवार, मुकेश अहिरवार, राकेश अहिरवार, सुरेन्द्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, आदि बसपा जांबाज सिपाही उपस्थित थे।
पेंशनर्स एसोसिएशन आन्दोलन की राह पर..
दमोह। पेंशनर्स
एसोसिएशन म.प्र. जिला दमोह की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिला मुख्य
अतिथि श्री जगदीश चौबे, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष दमोह
एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा डॉ.बद्रीप्रसाद सोनी प्रान्तीयसचिव शंकरलाल राय
प्रान्तीय प्रचार सचिव की उपस्थिति रही। जिसमें जिले की समस्त तहसीलों के
अध्यक्षों एवं पदाधिकारीगण सहित भारी संख्या में पेंशनर्स भी शामिल रहे।
बैठक में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्स को मंहगाई राहत न दिये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स को केन्द्र के पेंशनरों से 10 प्रतिशत मंहगाई राहत कम दिया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व में सौंपे गये ज्ञापन की अन्य मागों पर भी विचार नहीं किया गया है। अतः प्रान्तीय आव्हान पर उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ही तहसील ब्लाक स्तर पर भूख हड़ताल का आयोजन दिनांक 07.12.2022 को तथा जिला स्तर पर यह आयोजन दिनांक 06.01.2023 को किया जाता है। भूख हड़ताल के लिये आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये गये, उन पर महत्वपूर्ण निर्णय सर्व सम्मति से लिये गये।
उक्त बैठक में पी.एस. यादव जिला विधी सलाहकार कार्यकारी अध्यक्ष
स्वामी अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष पं. गनेश प्रसाद पाठक, सतय नारायण पाण्डे,
बी.डी. बाबरा, महेश यादव, श्रीमति लीला राजपूत एवं महामंत्र श्री नरेन्द्र
कुमार सेन सहित जगदीश रैकवार, रामकुमार सोनी, संगठन सचिव श्री देवीसिंह
राजपूत, आर.के.सेन, कुमारी मीनाक्षी ताम्बे, जिला कार्यालय सचिव, तथा
कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल सेन, भारत भूषण ताम्रकार, मनोहरला पथरोल अध्यक्ष
तहसील दमोह सहित तहसीलों के वरिष्ठ अध्यक्ष बी.पी.खरे, पं. केशव प्रसाद
मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष जबेरा की उपस्थिति रही। सभा के अन्त में संगठन के
वरिष्ठ आजीवन सदस्य श्री बेनी सिंह गुप्ता 94 वर्ष की लम्बी बीमारी के बाद
निधन हो जाने पर दो मिनिट मौन धारण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
हिंडोरिया में जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम
दमोह। ज्ञान अमृत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल हिंडोरिया में समिति के द्वारा आज सोमवार को पीएलबी प्राचार्य एवं संचालक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने नाथूराम मिश्रा ज्ञान अमृत एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को लिए संविधान दिवस एवं संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्त्तार से जानकारी दी।
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और भेदभाव को समाप्त
करने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के
निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के द्वारा विद्यालय में समस्त
छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ जागरूकता अभियान के तहत
कार्यक्रम संपन्न किया।
महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि पर आयोजन
दमोह। साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा वर्ष 2019 के राष्ट्रीय और प्रादेशिक पुरस्कारों की घोषणा हुई इस बार एक पुरस्कार दमोह के साहित्यकार खाते में भी आया है। वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री एवं पाठक मंच के संयोजक डॉ प्रेमलता नीलम को उनकी कृति गले का हार बाल साहित्य के लिए प्रादेशिक हरिकृष्ण देवसरे पुरस्कार की घोषणा हो गई है। साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद भोपाल समारोह मे 51000 इंक्यावन हजार रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र साल से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार सम्मान के लिए डॉ प्रेमलता नीलम को नगर के वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सुंदर शुक्ला, नरेंद्र दुबे, डॉ रघुनंदन चिले, नारायण सिंह ठाकुर, पुष्पा चिले तथा सभी प्रशंसक साहित्यकारों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

.jpeg)





0 Comments