Header Ads Widget

नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुये 916 प्रकरण.. विहिप, बजरंग दल का हित चिंतक महाभियान आज.. कुम्हारी में नाबालिग दुष्कर्म मामले में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा कलेक्टर एवं SP को ज्ञापन.. राज्य स्तरीय कलॉ उत्सव के लिए छात्र चयनित..

नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुये 916 प्रकरण

दमोह। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार परस्पर समझौते के आधार पर आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिये जाने के उद्देश्य से 12 नवम्बर को श्रीमती रेणुका कंचन प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय तथा तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन  किया गया है। 

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. भवन में श्रीमती रेणुका कंचन, प्रधान न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डी.आर.तेनीवार,  बी.पी. पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, शरत चंद सक्सेना विशेष न्यायाधीश, संजय कस्तवार, प्रथम जिला न्यायाधीश एवं समस्त न्यायाधीशगण, अम्बुज पाण्डेय, जिला न्यायाधीश /सचिव एवं श्रीमती गुंता डांगे, जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सुरेश मेहता सहित अन्य अधिवक्तागण, प्रशासनिक अधिकारी,  न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य दांडिक, सिविल चैक अनादरण, वाहन दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, वैवाहिक मामले, विद्युत से संबंधित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। साथ ही बैंक ऋण वसूली, बी.एस.एन.एल. की बकाया वसूली, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका से संबंधित प्रिं-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। आयोजन हेतु दमोह एवं तहसील हटा, पथरिया व तेंदूखेड़ा हेतु 01 न्यायाधीश एवं 02 सुलहकर्ता सदस्यों से गठित कुल 20 खण्डपीठों का गठन किया गया है।

श्री अम्बुज पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह द्वारा जानकारी देते हुये व्यक्त किया गया कि नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के 73 प्रकरणों में कुल 1,70,71000/-(एक करोड़ सत्तर लाख इकत्तर हजार रूपये) के अवार्ड पारित किये गये। इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लंबित 191 विद्युत प्रकरणों, 67 चैक अनादरण, 204 दांडिक प्रकरणों सहित कुल 665 प्रकरणों का नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रिलिटिगेशन के मामलों में विद्युत विभाग के 131 प्रकरणों में 14,68,556/-(चौदह लाख अड़सठ हजार पांच सौ छपपन रूपये), विभिन्न बैंकों के 31 प्रकरणों में 5,80,030/-(पांच लाख अस्सी हजार तीस रूपये), नगर पालिका के 89 प्रकरणों में 8,60,327/- (आठ लाख साठ हजार तीन सौ सत्ताईस) एवं रूपये उपभोक्ताओं द्वारा उक्त विभागों एवं बैंकों को प्राप्त हुये । इस प्रकार कुल 251 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।
विहिप बजरंग दल का हित चिंतक महाभियान आज
दमोह। हिंदु जनमानस के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार विहिप बजरंग दल 40 हजार परिवारों को जोड़ने के लिए हित चिंतक अभियान चला रहा है। यह अभियान 6 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक निरंतर चल रहा है। इसी तारतम्य में आज स्थानीय घंटाघर से संगठन द्वारा महा अभियान का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विहिप बजरंग दल अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिन्दू हितों की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहता है,पूरे देश में हिंदुत्व पर कुठाराघात करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देता रहता है, जिसके परिणाम स्वरूप देश का एक बड़ा हिंदू समाज आज विश्व हिंदू परिषद के साथ जुड़ना चाहता है।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ मिलकर हिंदू परिवार को स्वयं से जोड़कर एक वृहद श्रृंखला और समाज के विभिन्न जातियों में बंटे हुए हिंदू समाज को एक माला में पिरो कर एक नए भारत की परिकल्पना को साकार करने में लगा हुआ है। ऐसे विचार व‍िह‍िप के जिला मंत्री अमित राय ने महाभियान के पूर्व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे।बजरंग दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा ने सभी हिंदू भाई बहिनों से इस महाभियान में सहभागिता का आह्वान किया।

फांसी, बुल्डोजर चलाने कलेक्टर एवं SP को ज्ञापन
दमोह। ग्राम कुम्हारी जिला दमोह में पिछले हफ्ते नाबालिग बच्ची के साथ हुवे दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दिये जाने एवं उनके घरों पर बुल्डोजर चलाकर मकान धरासाई किये जाने एवं उनकी सुरक्षा एवं शिक्षा आदि के लिये 1 करोड रूपये दिलाये जाने के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन। ब्राम्हण समाज की किशोरी के साथ मनीष सोनवानी एवं नईम खान के द्वारा दुष्कर्म करने पर उसके विरूद्ध माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आरोपियों के द्वारा किये गये अतिक्रमण में बने मकानों को तत्काल गिराया जाये एवं पीडिता को सुरक्षा एवं शिक्षा के लिये शासन से 1 करोड़ रूपये की राशि तत्काल दिलाई जाये।
चूकि पीड़िता नाबालिक हैं और पिता नहीं हैं और न ही घर में कमाने वाला हैं, हम समस्त जिला दमोह के निवासी मांग करते हैं कि ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन करते हैं एवं दुष्कर्मीयों को शीघ्र फांसी की सजा दिलाई जाये, एवं कुम्हारी थाना प्रभारी के द्वारा केश दर्ज करने में देरी करने के कारण तत्काल सर्स्पेड किया जायें। हम समस्त ब्राम्हण समाज एवं दमोह निवासी शासन से न्याय की कामना करते हैं। 
ज्ञापन देने वालों में विद्यासागर पांडे, बिहारीलाल गौतम, अशोक स्वामी, प्रमोद नायक, हरीश मिश्रा, ऋषि तिवारी, मिथिलेश, श्रीधर, सतीश तिवारी, रामगोपाल दोंदेरिया, राहुल पाठक, कामेश शर्मा, जे पी मिश्रा, रीतेश अवस्थी, शंकर गौतम, उमाशंकर चौबे, राजेंद्र तिवारी, राम सागर तिवारी, राम गौतम, अभिषेक पांडे, अखिलेश चौबे, शिवम पाठक, रोहित बरोलिया, उदय तिवारी, पवन तिवारी, आशीष शर्मा, नारायण दुबे, तुलसीराम तिवारी, अरुण दीक्षित, दिनेश मिश्रा, रवि अग्निहोत्री, महेश उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, राजेश तिवारी,   कृष्ण कुमार पांडे, रामकिशोर तिवारी, नीरज तिवारी, टोनी चौबे, रामअवतार तिवारी, मुकुल रावत, राहुल व्यास, मनीष शर्मा, दीपक गर्ग, विधान चौबे, नीरज दुबे, पंडित आशुतोष गौतम, छोटू शास्त्री, आशू दुबे, सीएस दुबे, मनोज देवलिया और सर्व ब्राम्हण समाज के लोगो की उपस्थिति रही। 
राज्य स्तरीय कलॉ उत्सव के लिए छात्र चयनित
दमोह। राज्य स्तरीय कलॉ उत्सव के लिए छत्र चयनित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के 4 छात्रों ने संभागीय कलॉ उत्सव प्रतियोगिता 2022 में भाग लिया जिसमें शास्त्रीय गायन में हिमांश खरारे लोकगीत, जयेश पटैल एवं मूर्ति कलॉ में अभिषेक मुंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश पाया। वही प्रियांश खरारे ने तबला में बादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
छात्रों की सफलता पर जिला शिक्षा अधीकारी एमके मिश्रा, प्राचार्य आरएस राजपूत, एपीसी मोहन राय, वरिष्ट व्याख्यता की आरपी पटैल ने छात्रों को शुभकामनाए दी एवं बधाईयां प्रदान की। जिला प्रभारी जीपी पटैल ने बताया कि जिले में 8 छात्रों ने भाग लेकर 4 छात्रों ने राज्य स्तर के लिए सफलता प्राप्त की। और शेष छात्रों का भी प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। चित्रकला में भूपेश पटैल शासकीय सीएम राइस विद्यालय हटा का भी चयन हुआ।

Post a Comment

0 Comments