Header Ads Widget

प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान.. लायंस क्लब ने उपयोगी सामग्री बांटी.. भाईजी मन्दिर से सिद्धचक्र विधान घटयात्रा निकली.. मसीही समाज ने मनाया धन्यवादी पर्व.. संविदा आउटसोर्स कर्मचारी विरोध प्रदर्शन, सफाई कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण, सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ आज

 400 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान..

दमोह। वन्देमातरम विकास सेवा समिति एवं अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघ द्वारा मानस भवन दमोह में 400 प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों जैसे अध्ययन, चिकित्सा, खेल, समाज सेवा, साहित्य आदि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों, छात्रा ओं, एवं अन्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक श्री संतोष (सन्तु लाल) रोहित की टीम के द्वारा यह सम्मान समारोह पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन किया गया। डस्ठ स्कूल के बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं म.प्र. गान प्रस्तुत कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय, अध्यक्षता सिद्दार्थ मलैया के साथ विशेष अतिथि भगवानदास चौधरी, रमन खत्री, डॉ. प्रेमलता नीलम, डॉ. अलोक अहिरवार, श्रीमती सुधा झारिया, निर्गुण खरे, बी.एल. रोहित, बी.डी. बाबरा, हिम्मत बाबू, पारस नाथ, चटन पटेल, गंगाराम मंचासीन  रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी सम्मानितों को बधाई दी एवं भविष्य के लिए उनका मार्ग प्रशस्त किया। संचालन कार्यक्रम के आयोजक संतोष (सन्तु लाल) रोहित, विपिन चौबे, पवन कुमार सोनी के द्वारा, आभार प्रमोद अहिरवार के द्वारा तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।  आयोजन को सफल बनाने में बिक्की सेन, नीलेश सिंघई, पप्पू कसोटिया, झल्लू मासाब, इमरत लाल चौरसिया, बिहारी लाल जडिया, देवेन्द्र राजपूत, अभिलाष हजारी,


मोंटी, आशीष शर्मा, डॉ. हीरालाल, हेमराज, मुन्नीलाल अहिरवार, भूपसिंह, पप्पू, पवन, सुभाष, तुलसी, तरुण, सुबोध, महेंद्र, अमर, किशोरी, यशपाल, धर्मेन्द्र अहिरवार, गजेन्द्र अहिरवार, विजय बहादुर, दिलीप, राजेन्द्र अहिरवा, राघवेन्द्र पटेल, अशोक, कपिल सुमन, राजेन्द्र गौंड़, गुलाब बंसल, मयंक बाधवा, मनीष जैन, सूरज, तीरथ, शशि कांत, विजय यादव, मनोज, एवं टीम के अन्य सदस्यों एवं अतिथिगणों का महत्त्व पूर्ण योगदान रहा।

पूर्व वित्त मंत्री जयंत भैया के जन्मदिन पर सफाई कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण आज

दमोह। मप्र सरकार के पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के 75 वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षा किट वितरण का आयोजन स्थान मानस भवन अस्पताल चौराहे पर किया जायेगा कार्यक्रम में आयोजक विवके सेन विक्की पार्षद महावीर वार्ड के द्वारा जानकारी देते हुये, बताया गया कि आज 14 नवम्बर 2022 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मानस भवन दमोह में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया हैं तथा शिविर के उपरांत सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण किया जायेगा।

लायंस क्लब ने उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया
दमोह। 
राजनगर सलैया के पास स्थित आदिवासी बाहुल्य गांव मसानडोल में बाल दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले सभी बच्चों को गर्म स्वेटर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से प्राप्त जानकारी अनुसार गांव में रहने वाले 50 परिवारों को कंबल, साड़ी, चादर, टॉवल आदि उपयोगी वस्तुएं लायंस क्लब दमोह द्वारा दी गई। स्कूल प्रभारी श्री श्याम यादव एवं श्री महेंद्र प्रजापति ने बताया कि यह क्षेत्र अति पिछड़ा है और यहां के बच्चों एवं रहवासियों को को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों की अति आवश्यकता थी। 

सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज जी द्वारा ग्रामीणों को शासन से शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नीलू राजेंद्र अग्रवाल, मनोज टंडन, सुनीता सुशील गुप्ता, कीर्ति सुधीर असाटी, कविता नरेंद्र बजाज, रंजना सतीश बोहरे, सुमन राकेश अग्रवाल, रितु लक्ष्मी अग्रवाल, शिल्पी अभिषेक गोयल, तरु सौरभ अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, जुगल अग्रवाल, आयुषी सिद्धार्थ बजाज की उपस्थिति रहीं। अंत में लायंस क्लब के अध्यक्ष निशांत चौरसिया एवं सचिव राजू बुधवानी ने सभी का आभार माना

सिद्धचक्र विधान अवसर पर घटयात्रा, ध्वजारोहण संपन्न

दमोह। नगर के सिविल वार्ड स्थित भाई जी मंदिर में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 14 नवंबर से होने जा रहा है जस्ट के शुभारंभ अवसर पर रविवार को जाट यात्रा उपरांत ध्वजारोहण किया गया जब कि विधान के पात्रों का चयन इसके पूर्व किया जा चुका है।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पवन आशीर्वाद एवं उनकी शिष्या मृदुमति माताजी एवं निर्णय मति माता जी के पावन सानिध्य में श्री शांतिनाथ भाई जी मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन 14 नवंबर से किया जा रहा है। जिसकी पूर्व वेला में घट यात्रा निकाली गई। जो प्रमुख मार्गो से होकर विधान स्थल पहुंची।
 जहां पर ध्वजारोहण की क्रियाएं संपन्न कराई गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर्ता श्री संतोष भारती,श्री अरविंद इटोरिया,श्री राजकुमार नन्ना, मंदिर जी के अध्यक्ष पवन जैन चश्मा, ब्रह्मचारी भैया गण, रश्मि दीदी, विधान के पात्र महापात्र, मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज जनों की मौजूदगी रही।

मसीही समाज ने रविवार को मनाया धन्यवादी पर्व
दमोह। मसीही समाज ने रविवार को धन्यवादी पर्व पर चर्च में एक विशेष आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त मसीही समाज ने चर्च सभागार में एकत्रित होकर धन्यवादी पर्व मनाया और आराधना सभा में हिस्सा लिया। सभी उपस्थित जन ने सारी बातों के लिए परमेश्वर का धन्यवाद माना और परमेश्वर के लिए धन्यवादी भेटें अर्पण की। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ डेनियल मनोरथ ने किया इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपने जीवन की व्यक्तिगत गवाही दी। प्रभुभोज में अगुवाई प्राचीन एफ हैरीसन ने की एवं प्राचीन राकेश चटर्जी और सोलोमन ने प्राथना की। इसके अलावा गीतों की प्रस्तुति दी गई। धन्यवादी पर्व पर विशेष सन्देश प्रमुख वक़्ता दमोह चर्च काउन्सिल के अध्यक्ष डॉ अजय लाल ने दिया।

 उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि परमेश्वर ने हमे और आपको  बेहतर जीवन दिया है आज के दिन हम सब परमेश्वर को धन्यवाद देते हुए अपनी भेंटे अर्पण करें । मसीहियों के लिए रविवार का प्रमुख दिन रहा इस दिन धन्यवादी पर्व मनाते हुए मसीही समाज के लोग वर्ष भर की सारी आशीषों को  गिनते हैं और परमेश्वर को अपने आने वाली फसल का दसवाँ हिस्सा परमेश्वर की सेवा के लिए भेंटे अर्पित करते हैं । डॉ अजय लाल ने सभी नगर वासियों को धन्यवादी पर्व की शुभकामनाएं दी । आराधना कार्यक्रम की अंतिम प्राथर्ना डॉ हैरिस वाल्टर्स ने की।

 संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी 14 नवंबर काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
दमोह।
 संविदा अधिकारी कर्मचारी/आउटसोर्स कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर जन में मुख्यता संविदा कर्मचारियों को रेगुलर एवं आउट सोर्स कर्मचारियों का विभाग में संविलियन को लेकर पूरे प्रदेश में 14 नवंबर को काली पट्टी एवं काला सदैव लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ दमोह जिले में भी संयुक्त रूप से काली पट्टी बांधकर बिजली विभाग के संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे अगर मध्य प्रदेश शासन द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो आगामी प्रदेश स्तरीय आंदोलन पूरे प्रदेश भर में होगा।

अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ आज दमोह। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का आयोजन 14 नवंबर 2022 से 20 नवंबर 2022 तक दमोह जिले में जिला सहकारी संघ के तत्वाधान में जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका कार्यक्रम साथ में संलग्न है। आम जनमानस से एवं गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों सभी से निवेदन है कि कृपया इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान दे।

Post a Comment

0 Comments