प्रतियोगिता जीत कर लौटी बालिकाओं का स्वागत
दमोह।
जबेरा जनपद क्षेत्र के ग्राम शाखा निवासी कुमारी संगीता ,माही, पूजा, लोधी
एवं दुर्गा वंशवर्ती राज्य स्तरीय बालिका अंडर 17 प्रतियोगिता में शहडोल
मैं सम्मिलित हुई थी जिन्होंने उप विजेता के रूप में ट्रॉफी प्राप्त की
सुबह 9:30 बजे नोहटा पहुंची जहां नोहटा पुल से निस्वार्थ सामाजिक संगठन
प्रमुख सचिन मोदी, विक्की रैकवार एवं बजरंग दल के सभी सदस्य हाई स्कूल स्टाफ
शाखा ने डीजे बाजे एवं सैकड़ों गाड़ियों के साथ भव्य अगवानी की।
नोहटा
में सर्वप्रथम गांधी चौक पर नोहटा सरपंच श्रीमती सोनम / लाल सिंह यादव ने
चारों छात्राओं का फूल माला से स्वागत कर मिठाई खिलाई। जबेरा विधायक
धर्मेंद्र सिंह ने श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। रोड के दोनों ओर लोग कतार
लगाकर खड़े थे गाड़ियों का काफिला सीधे शाखा की ओर बढ़ता रहा। ग्राम घांगरी
मैं लक्ष्मण सिंह सचिव एवं ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
ग्राम शाखा में रोड की दोनों और स्कूल के बच्चे बच्चियों की लाइन लगी हुई
थी सभी बच्चे बच्चियां हाथ उठाकर अभिनंदन कर रहे थे एवं कुछ बच्चों ने हाथ
में तिरंगा ले रखा था। ग्राम का पूरा भ्रमण किया उसके बाद हाई स्कूल
पहुंचे।
जहां पर बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में
कार्यक्रम चल रहा था। शाला परिवार द्वारा स्वागत समारोह में कार्यक्रम का
अध्यक्ष लाल सिंह यादव एवं मुख्य अतिथि सचिन मोदी विशिष्ट अतिथि शिवम राय
रहे। उपसरपंच राकेश राय द्वारा सभी चारों खिलाड़ियों को ट्राफी देकर
सम्मानित किया गया मनोहर दुबे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम
में मुख्य रूप से हाई स्कूल प्राचार्य राकेश परोहा , गोपाल सिंह लोधी
अतिथि शिक्षक, विपत सिंह हेमंत कुमार तिवारी सत्येंद्र सिंह लोधी, अतिथि
शिक्षक, पंडित पिंटू दुबे डॉल सिंह रिटायर्ड शिक्षक संदीप यादव अशोक जैन
इंजीनियर शाखा सरपंच राजू राय सचिव जितेंद्र सिंह हिनौती सरपंच परसोत्तम
राय वीरेंद्र राय गोविंदा राय नोहटा जनपद सदस्य अनिल रैकवार सुंदर मासाब
गोलू राय नोहटा गोपाल धनसरा राघवेंद्र बहेरिया एवं बहेरिया कुलुवा हिनौती
नोहटा एवं सभी क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
हटा पोषण पुनर्वास केन्द्र में मनाया बाल दिवस
दमोह।
हटा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस पूरे
देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, नगर के समाजसेवियों ने सिविल
अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र में जो शिशु भर्ती है उनके साथ मिलकर,
साथ रहकर बाल दिवस मनाया।
सीबीएमओ डा. आरपी कोरी ने
इस अवसर पर कहा कि कुपोषित शिशुओं के लिए पोषणाहार के साथ आमजन का
भावनात्मक संबंध जरूरी है, बाल दिवस पर आप सभी ने जो यहां रह रहे शिशुओं
के साथ समय बिताया निःसंदेह बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहन मिलेगा,
जैन युवा मिलन के महामंत्री आदित्य सिंघई ने शिशुओं को उपहार देते हुए कहा
कि बाल दिवस ही नहीं माह में कम से कम दो दिन इन शिशुओं के साथ कुछ पल
बिताये यथा संभव सहयोग भी करें।
मप्र जन अभियान परिषद
की नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों
ने एनआरसी को हर संभव सहयोग देने की बात कही, मुरली मनोहर वार्ड समिति
अध्यक्ष नेहा कस्तोर सचिव वंदना साहू ने केन्द्र के लिए खिलौना एवं
वस्त्र उपलब्ध कराने की बात कही, वही पुष्पेन्द्र पांडे, सुनील सेन,
अरविन्द मिश्रा, लोकेश नामदेव, सोमनाथ विश्वकर्मा ने बच्चों से मिलकर
उनके अभिभावकों से सुविधाओं की जानकारी ली, एनआरसी प्रभारी उषा चक्रवर्ती व
एएनएम शबाना बी ने केन्द्र से संबंधित जानकारी दी, आंगनवाडी कार्यकर्ता
हेमलता राजपूत ने गांवों में कुपोषण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के बारे
में बताया, मेंटर्स संजय जैन ने नगर में कार्य कर रही समितियों की जानकारी
दी। आभार बीपीएम विक्रम सिंह ने व्यक्त किया।
पथरिया कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन
दमोह। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दूसरे वर्ष के सफल क्रियान्वयन व जन जागरूकता फैलाने के लिए, शासकीय महाविद्यालय पथरिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महा विद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ.विनय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न महत्वपूर्ण लक्ष्य और उपलब्धियों के विषय में श्री वर्मा सर द्वारा विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न मंच, भाषण, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।महाविद्यालय द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं के संयोजक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ.सरिता नेमा, डॉ.खुदैजा परवीन अंसारी, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र खरे सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों एव बड़ी संख्या में छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही। श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
दमोह। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दूसरे वर्ष के सफल क्रियान्वयन व जन जागरूकता फैलाने के लिए, शासकीय महाविद्यालय पथरिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महा विद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ.विनय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न महत्वपूर्ण लक्ष्य और उपलब्धियों के विषय में श्री वर्मा सर द्वारा विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न मंच, भाषण, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।महाविद्यालय द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं के संयोजक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ.सरिता नेमा, डॉ.खुदैजा परवीन अंसारी, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र खरे सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों एव बड़ी संख्या में छात्र छात्राओ की उपस्थिति रही। श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
सिग्रामपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान
दमोह।
नशा मुक्ति के लिए सिग्रामपुर पुलिस जनता के बीच पहुंची और नशा छोड़ने के
लिए लोगों को समझाइश दी। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस आम लोगों को नशा
नहीं करने के लिए प्रेरित किया, नशे की बुरी लत की
प्रवृत्ति को कम करने के लिए पुलिस विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया है।
अभियान में अवैध शराब बिक्री को रोकने के साथ आम लोगों को इसकी लत छुड़वाने
के लिए भी प्रेरित करना कर रही है सिग्रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी
धर्मेंद्र उपाध्याय राजेश चौबे गौरव शुक्ला पुलिस स्टॉप ने ग्राम पंचायत
मैं लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाईश दी और नशा नहीं करने के लिए शपथ भी
दिलाई।
यहां युवाओं को शराब के कारण होने वाली
मानसिक व आर्थिक नुकसान के बारे में बताया। नशा एक सामाजिक बुराई है और इस
बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। नशा शरीर के
लिए बेहद खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। इस दौरान ग्राम की
सरपंच गुड़िया अजय सोनकर सचिव राकेश सिंह रवि विश्वकर्मा निवेश जैन महेंद्र
ठाकुर सत्तू विश्वकर्मा ग्राम के लोगों की उपस्थिति रहे।
बिजली विभाग की मनमानी को लेकर ज्ञापन
दमोह।
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी के चलते ग्राम चिरौला की
ग्रामीण अपनी समस्या लेकर नरसिंहगढ़ विद्युत वितरित केंद्र पहुंचे जिसमें
चिरौला से करीबन 80 से 100 लोग मौजूद रहे। ग्राम चिरौला में 2 महीने से गांव
के सभी ट्रांसफार्मर जल गए जिससे पूरे गांव में अंधेरा है आज गांव के
वरिष्ठ युवाओं के साथ ग्रामीण जन पहुंचे एवं अपनी समस्याएं बिजली विभाग के
पास रखें ग्राम वासियों का कहना है कि ग्राम के 40% लोग नियमित बिल भरते
हैं जबकि 60 परसेंट लोग ऐसे हैं जो बिल नहीं भरते। लेकिन उनके ना भरने का
कारण यह है कि आंगनवाड़ी प्राइमरी स्कूल सहकारी समिति ग्राम पंचायत है
जिनका बिल 200000 लाख से अधिक का बिल बकाया है जबकि 60 परसेंट लोगों में
वे लोग हैं जो मृत हो चुके हैं और बाहर जाकर काम कर रहे हैं ग्राम वासियों
ने अपनी बात रखी और कहा कि जो लोग मृत हो गए उनके बिल हटाया जाए एवं जो
गांव के बाहर 10 साल से हैं उनकी बिल हटाए जाएं और जो नियमित बिल भर रहे
हैं उनके लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए।
69 वे सहकारी सप्ताह का भव्य शुभारंभ
दमोह। जिला सहकारी संघ मर्यादित के तत्वाधान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के प्रांगण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर (बाल दिवस) से 69 वे अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का भव्य शुभारंभ महाप्रबंधक एसके कनौजिया के द्वारा बैंक भवन पर सहकारी ध्वजारोहण के साथ किया गया।
संचालन जिला सहकारी संघ प्रबंधक संजीव दुबे द्वारा किया गया। आभार बैंक के विपणन अधिकारी अनुपम खरे ने माना। इस अवसर पर श्री कनौजिया द्वारा कोऑपरेटिव बैंक दमोह द्वारा संचालित विभिन्न जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इमलिया में बिरसा मुंडा जयंती समारोह आज
दमोह। भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अंग्रेजों से विद्रोह
करने वाले एवं मुंडा विद्रोह के जनक और जनजाति आदिवासियों के जननायक भगवान
बिरसा मुंडा के जन्म जयंती 15 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया
जाएगा जिसमें उनकी जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी यह कार्यक्रम
ग्राम इमलिया घाट खर्रा में आयोजित की जाएगी जिसमें
गोंड समाज के बड़े बड़े दिग्गज समाज सेवी जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
प्रदेश
मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ठाकुर गोंड समाज महासभा युवा मोर्चा मप्र
ने समस्त जिले वासियों से अपील कर अनुरोध कर आमंत्रित किया है कि
कार्यक्रम में शामिल होकर हमारे वीर क्रांतिकारियों के लिए श्रद्धा सुमन
अर्पित करने के लिए जरूर शामिल होना एवं उनके दिखाए गए सद मार्गो पर चलकर
समाज के लिए उनसे प्रेरित होकर ऐसे कार्यक्रम जनजागृति हेतु आयोजित करते
रहें कार्यक्रम में सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक शामिल होकर
कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।









0 Comments