Header Ads Widget

कांग्रेसजनों ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती.. भाजपा बांदकपुर मंडल के शक्ति केंद्रों की बैठक.. जिले में रीड अलोंग बाय गूगल एप से बाल दिवस वाचन.. एकीकृत हाई स्कूल किंन्द्राहो में बाल दिवस.. इमलाई में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर.. राज्य स्तरीय कबड्डी के फाइनल में करौंदी जीता..

 चाचा नेहरू की कांग्रेसजनों ने मनाई जयंती

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस पदाकारियों कार्यकर्ताओं एवं नगर के पार्षदों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती पर नेहरू पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार करते हुए उनके द्वारा देशहित में दिये गये योगदान पर अपने वकृत्वय प्रस्तुत किये। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना तो दूर उनका पुण्य स्मरण भी नहीं करते जिन्होनें इस देश को आजाद करने में अपनी कुर्वानियां दी। हमें स्वतंत्र राष्ट्र दिया उन्हें नमन करना चाहिये। 
संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, ललित नायक, आशीष पटैल, कमला निषाद, वीरेन्द्र ठाकुर, शशि चौधरी, मंजी यादव, शमीम कुरैशी, धनसिंह राजपूत, भगवान दास चौधरी, कोमल अहिरवार, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अमिता सिंह ने भी नेहरू जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वह बच्चो को काफी प्यार करते थे इसलिये उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज भी हमारे नगर के प्रत्येक शालाओं में बच्चे मनमोहक ड्रेस पहन कर तरह तरह के आयोजन करके उन्हें याद करते है। इस अवसर पर संजय सेठ, दिनेश रैकवार, धरमवीर राय, अमर सिंह, प्रशांत हजारी, दाऊद सौदागर, राजू बगीरा, विजय मिश्रा, अमित नामदेव, केके अग्रवाल, अजय जाटव, गोपाल रैकवार, अजय पारोचे, बब्लू राज, अब्दुल चिश्ती, अमरदीप पप्पू खरे, धर्मेन्द्र सिंह, खिल्लू ठाकुर सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

भाजपा बांदकपुर मंडल के शक्ति केंद्रों की बैठक

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के बांदकपुर मंडल के अंतर्गत 2 शक्ति केंद्रों जमुनिया हजारी की बैठक सलैया में एवं रंजरा की बैठक जुझार में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी संजय सेन, मंडल के प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष बृजेश ठाकुर, जिला संयोजक आई टी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी ने बूथ समिति की समीक्षा की गई एवं 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले वोटर लिस्ट में अपडेशन कार्य हेतु निर्देशित किया गया।

जमुनिया हजारी शक्ति केंद्र के ग्राम जुझार में संजय सेन ने कहा कि हमें प्रत्येक शक्ति केंद्र को सशक्त करना है, शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों अपने अपने शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक और समीक्षा करते रहें। रंजरा शक्ति केंद्र के ग्राम सलैया में राघवेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों और सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण कार्य है कि शक्ति केंद्रों के बूथों की मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कार्य शीघ्र करें, और अपने शक्ति केंद्रों और बूथ की भौगोलिक स्थिति का पूर्ण ध्यान रखें।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य मगन बाजपेई,  रीता दुबे, शक्ति केंद्र प्रभारी हेमराज सिंह,  पिछड़ा वर्ग मंडल के महामंत्री नितेश गुप्ता, घनश्याम सेन,  एवं दोनों शक्ति केंद्र संयोजक वर्तमान सलैया सरपंच आनंद सिंह एवं मुडरी सरपंच  मुकेश सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह, भारत सिंह, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष करण चौबे, अनुराग,  भुजबल सिंह शक्ति केंद्रों के छवि बूथ से आए बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री बूथ बीएलओ दोनों शक्ति केंद्रों से आए सभी भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इमलाई में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन

दमोह। स्वयंसेवी संस्था परिवर्तन हेल्थ एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन ग्राम पंचायत इमलाई के पंचायत भवन में किया गया। जिसमें आयुष जिला चिकित्सालय के डॉ बृजेश कुल्पारिया डॉक्टर अनुपमा वर्मा और स्टाफ चित्रेश गर्ग श्रीमती रामकली रामसेवक रजक सौरभ द्वारा सेवाएं दी गई
 शिविर में ग्राम पंचायत के उपसरपंच एडवोकेट रमेश श्रीवास्तव सचिव संजय राय रोजगार सहायक मुकेश पटेल द्वारा ग्राम पंचायत भवन में सुविधा उपलब्ध कराएंगे शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया इनमें 130 महिलाएं 83 पुरुष और 18 बच्चे शामिल रहे मौसमी बीमारियों के चलते सर्दी खांसी बुखार के अधिक मरीज सामने आए जिन लोगों को गंभीर समस्याएं थी उन्हें जिला चिकित्सालय आने के लिए प्रेरित किया गयाl 
शिविर की जिम्मेदारी संस्था के सचिव लोकेंद्र दास कोषाध्यक्ष कीर्ति अहिरवाल को दी गई थी जिन्होंने बखूबी अपना कर्तव्य निभाया शिविर के समापन पर संस्था के प्रमुख धीरज कुमार द्वारा सभी डॉक्टर्स स्टॉप का आभार व्यक्त किया गया और आशा की कि आगे भी हमें इनका सहयोग मिलता रहेगा।

 रीड अलोंग बाय गूगल एप से बाल दिवस वाचन 
दमोह। जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में 14 नवम्बर बाल दिवस का आयोजन अभिनव तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले में रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से ष्बाल दिवस वाचन उत्सवष् मनाया गया। दमोह ज़िला नीति आयोग द्वारा चिन्हांकित आकांक्षी ज़िलों में सम्मिलित है तथा शासकीय शालाओं में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं। निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु ज़िले में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फॉउंडेशन कार्यरत हैए पीरामल एवं गूगल के संयुक्त तत्वाधान में ष्बुनियादी शिक्षा अभियानष् अंतर्गत रीड अलोंग बाय गूगल एप के माध्यम से पढ़ने की शुरुवात की गयी ।
 इस एप से पठन को बढ़ावा देने की पहल को कलेक्टर एस ण्कृष्ण चैतन्य द्वारा मार्गदर्शित किया गया था। ज़िला परियोजना समन्वयक पी के रैकवार द्वारा समस्त जन शिक्षकों को 14 नवम्बर को इस बाल दिवस वाचन उत्सव को उत्साह पूर्वक मनाने निर्देश जारी किये गए थे। इसी तारतम्य में एप के माध्यम से 5 से 11 आयु वर्ग के बच्चों में रोचक तरीके से पठन कार्य किया जा रहा है। जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में छात्र.छात्राओं द्वारा गतिविधियां आयोजित की गई। प्रारंभ में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों द्वारा एप के माध्यम से रोचक कहानियों का वाचन किया गया।  इस मौके पर बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। कक्षाओं में छात्र.छात्राओं द्वारा कहानियों के वाचन के अतिरिक्त एप में समाहित विविध रोचक गतिविधियों यथा गुब्बारा फोड़ोए उल्टा पुल्टा के माध्यम से खेल.खेल में पठन सम्बन्धी कौशल प्रदर्शित किये। इस अवसर पर प्राथमिक शाला नवीन पाण्डेयए प्राथमिक शाला कोटातलाए प्राथमिक शाला ग्वारी तथा प्राथमिक शाला सिंधी कैंप में पीरामल फॉउंडेशन के गांधी फेलो स्वयं उपस्थित रहे तथा छात्रों के साथ सहभागी हुए। 

एकीकृत हाई स्कूल किंन्द्राहो में बाल दिवस
दमोह। हाई स्कूल किंन्द्राहो पथरिया में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया एवं साथ-साथ बच्चों ने खूब उत्साह पूर्वक विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया जैसे जलेबी दौड़ नींबू दौड़ गुब्बारा दौड़ बोरा दौड़ आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें बच्चों ने खेल भावना के साथ खेल गतिविधियों में भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उमा बाई हीरा सिंह जी राव साहब सरपंच, विशिष्ट अतिथि में  जिनेंद्र कुमार जैन बीआरसीसी एवं  केशव पटेल बी ए सी की विशेष उपस्थिति रही।
शाला प्रभारी प्राचार्य राहुल जैन द्वारा बताया गया कि शाला में समय-समय पर बच्चों के शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। आयोजन में जितेंद्र खटीक, अभय जैन, विजय जैन, देवेंद्र सर, रवि प्रसाद जैन, श्रीमती निधि मिश्रा कायोगदान रहा। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
राज्यस्तरीय कबड्डी के फाइनल में करौंदी जीता
दमोह।  तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम करौंदी पड़रिया मैं चल रहे राज्यस्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में करौली ने दमोह को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच का समारोह के अतिथि धर्मेंद्र सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, सुनील लालचंद, रवानी ज्योति वर्मा समाजसेवी जबलपुर जिला सदस्य रजनी ठाकुर, रूपेश जैन, भारत सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, एसडीओपी मान सिंह परमार,  हरि सीग एवं लकी ठाकुर बीडीसी एवं क्षेत्रीय सरपंच सचिव उपस्थित रहे।
 फाइनल मैच बुल क्लब करौंदी एवं दमोह के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में बुलशिट क्लब करौंदी 7 पॉइंट से विजई रहा। इस अवसर पर सर्वप्रथम देश के शहीदों पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर खिलाड़ी परिचय  का शुभारंभ हुआ। विधायक धर्मेंद्र सिंह ने राज्य स्तरीय पर हो रहे टूर्नामेंट की प्रशंसा करते हुए पूरे गांव को खेलग्राम की शंसा दी एवं पूरा सपोर्ट करने का आश्वासन दिया, जबलपुर से पधारे चंद्र वाणी ज्योति वर्मा मैडम ने 15 हजार नगद राशि प्रदान की और कबड्डी खेल में छोटे से गांव की जबलपुर से तुलना की युवा की रूचि लगन और महिलाओं की उपस्थिति की प्रशंसा की एसडीओपी परमार सर के निर्देशन पर 200 युवाओं ने ज्योति के समक्ष नशा न करने की शपथ ली बुल क्लब ने विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों के खेल हेतु सामग्री भारोत्तोलन वजन उठाने की सामग्री प्रदान करने की मांग की इस अवसर पर विजेता उपविजेता टीमों को कप सील्ड मेडल व नगद ₹11000 एवं उपविजेता टीम को ₹7000 राशि दी गई मैन ऑफ द मैच बेस्ट रेडर बेस्ट डिफेंडर एंपायर लाइनमैनो को नगद राशि एवं शील्ड मेडल से नवाजा गया। पत्रकार धन कुमार विश्वकर्मा का श्रीफल साल देकर सम्मान किया गया।
 संचालन शिक्षक महेंद्र दीक्षित जन से भी ने किया बुंदेली भाषा की कॉमेंट्री खेत सिंह मासाब ने की। स्वागत गीत बंदना भगत आचार्य ने की गीत विष्णु मासाब ने गाया। कार्यक्रम का भव्य आयोजन बुल्स क्लब करौंदी पड़रिया समिति टीम द्वारा सभी पधारे अतिथियों का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन माला पुष्प वर्षा कर किया गया रेफरी की भूमिका गौरी शोयब पठान एवं राजेश ठाकुर रहे। लाइनमैन दीपा मीना ठाकुर रही। कृष्णा ने कैमरा फेसबुक लाइव का सीधा प्रसारण किया। व्यवस्था बनाने में शैलेंद्र दिलीप कपिल सेन दीपेंद्र धर्मेंद्र महेंद्र देशराज एवं टीम ने पूरी समिति टीम ने संभाली पुरुषोत्तम नारायण फूल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा एवं पूरे टूर्नामेंट मैं खाना की व्यवस्था पंचम सिंह ठाकुर नन्ना की तरफ से रही राष्ट्रगान वंदे मातरम भारत माता की जय कारों के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया भारी संख्या में छोटे से ग्राम करौंदी पड़रिया मैं दर्शकों की भीड़ रही सभी क्षेत्र के लोगों ने करौदी पड़रिया  कि बुल्स टीम को जीत की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments