Header Ads Widget

जननायक बिरसा मुंडा जयंती पर कांग्रेस कार्यालय, KN कालेज, पथरिया कालेज में आयोजन.. प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर बैठक.. सहकारी सप्ताह कार्यक्रम जारी.. बाल प्रतिभा अलंकरण सम्मान.. 24 घण्टे के विश्व अखण्ड भजन.. बीते साल की शहर कमेटी का सम्मान

कांग्रेस कार्यालय में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजन
दमोह।  महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी भाइयों बहिनों एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में उनके चित्र पर पुष्पहार करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि अग्रेजों की हुकुमता के समय बिरसा मुंडा ने बिहार स्थित अपने क्षेत्र में आदिवासियों को संगठित करने के कारण उन्हें कारागार में डाल दिया गया था उन्होनें आदिवासी अस्मिता को बचाने जल, जंगल, जमीन को सुरक्षित रखने के लिये भी लड़ाई लड़ी। 
कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया, वीरेन्द्र राजपूत, आशीष पटेल, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कमला निषाद, मंजीत यादव, धन सिंह राजपूत, दिनेश रैकवार, राजू बगीरा, अफजल खान, अमीता सिंह, अमित नामदेव, अरविंद अवस्थी ने भी कहा कि बिरसा मुंडा एवं उनके शिष्यों ने उस समय की सबसे बड़ी महामारी से अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी जिससे उन्हें अपने जीवन काल में ही महापुरूष का दर्जा मिला साथ ही उस इलाके के और अब सब भारत के जनजातिय वर्ग के लोग उन्हें धरती आवा पुकारने लगे। जयंती के इस अवसर पर संदीप बरदिया, खिल्लू ठाकुर, अजय परोचे, विजय मिश्रा, अजय जाटव, लकी खटीक, बृजेश पटेल, राजेन्द्र दुबे, किरन रैकवार, सलीम बैटरी, एके चिश्ती, केके अग्रवाल, गोपाल रैकवार सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
KN कालेज में बिरसा मुंडा जयंती मनाई..
 दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में महान क्रांतिकारी श्री बिरसा मुंडा की जयंती का आयोजन प्राचार्य डॉ जीपी चौधरी के मार्गदर्शन डॉक्टर पी एल जैन के निर्देशन एवं  डॉ प्रेमलता नीलम एवं डॉ किरण दुबे के  आतिथ्य में हुआ । कार्यक्रम संयोजक डॉ अरुणा एम जैन ने महानायक बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर विस्तृत चर्चा की । डॉ प्रेमलता नीलम ने भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा जी के योगदान, 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में आदिवासी समाज की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया था।
 डॉ असलम खान ने बिरसा मुंडा जी को महान देशभक्त बताते हुए उन्हें सामाजिक जागरण का एकलव्य माना। डॉ किरण दुबे ने उन्हें एक ऐसा देशभक्त बताया जिसने अंधविश्वास और पाखंड को दूर करने जन जागरण का कार्य किया ।इसी क्रम में छात्रा कुमारी अंजनी प्रजापति ने बिरसा मुंडा के द्वारा आदिवासी समाज को अंधविश्वास से दूर करते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अवधेश जैन ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
पथरिया कालेज में में जनजातीय गौरव दिवस 
दमोह। शासकीय महाविद्यालय पथरिया में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ.विनय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम संयोजक श्री शेख ताज हसन द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात बिरसा मुंडा जी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। 

सहायक प्राध्यापक जगदीश प्रसाद द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।विद्यार्थियों द्वारा भी बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित आलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया। संचालन डॉ.हरिओम सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से सभी सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर बैठक संपन्न
दमोह  जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा सदगुंवा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन सरखड़ी में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  बैठक के दौरान जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर सभी पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
बैठक में शासन की मंशानुसार अनेक योजनाओं के प्रचार.प्रसार की रूपरेखा भी आपसी सहमति से तय की गई है तो वही अंकुर अभियान के माध्यम से वृहद वृक्षारोपण अभियान, आत्मनिर्भर भारत,  आत्म निर्भर मध्य प्रदेश, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, स्वच्छ सुंदर ग्राम सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक के दौरान प्रमुख रूप से नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृष्णा पटैलए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से यशवंत पटैल, नरेंद्र कुमार धनोरयाए आशीष पटेल, अरविंद कुर्मी, सुनील कुर्मी, चंद्रपाल सिंह परिहार, शैलेंद्र ठाकुर, अमित पटेल, आशीष पटेल, बालकदास पटैल, मुकेश पटैल, कपिल पटैल, राहुल पटैल, राधे पटैल, विष्णु कुर्मी, राज दुबे, कपिल पटेल, आशुतोष पाण्डेय, हेमराज कुर्मी, आनंद पटेल सहित अनेक समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।

सहकारी सप्ताह में हो रहे आयोजन..
दमोह। सहकारी सप्ताह  द्वितीय दिवस प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, मुड़िया में जिला सहकारी संघ मर्यादित के तत्वाधान में सहकारी विपणन, उपभोक्ता प्रक्रिया एवं मूल्य संवर्धन विषय पर नितिन पालीवाल पूर्व जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य के.एल. लखेरा प्रशासक की अध्यक्षता और कमला प्रसाद पटेल उपसरपंच, दिनेश गर्ग बैंक पर्यवेक्षक और भगत सिंह पूर्व समिति प्रबंधक के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केएल लखेरा ने मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता विभाग की जन कल्याण कारी सहकारी समितियों के गठन की योजना एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। दिनेश गर्ग ने मुड़िया समिति की जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा 103 सदस्यों को नगद ऋण 76.15 लाख रुपए एवं वस्तु ऋण के रूप में  4.25 लाख सहित कुल 80.40 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया है और 15 टन डीएपी का वितरण किया गया है। 
इस अवसर पर संजीव दुबे ने ग्रामीण क्षेत्र में महिला बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के गठन पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सहकारी समिति बनाकर बुनाई, कढ़ाई, बुटीक, स्कूल अस्पताल की ड्रेस, चादर तकिया, पुलिस यूनिफॉर्म सप्लाई, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, डेयरी बड़ी, पापड, मसाला उद्योग, बागवानी आदि का कार्य करके आर्थिक रूप से संपन्न बनने के साथ ही परिवार के भरण-पोषण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर इंद्र विक्रम सिंह, नितेश जूनियर समिति प्रबंधक, राजाराम, राहुल सिंह, अशोक रैकवार सहित समिति के सदस्यों एवं किसान भाइयों की उपस्थिति रही।  संचालन जिला सहकारी संघ प्रबंधक संजीव दुबे ने व आभार समिति प्रबंधक लेखराज दुबे ने माना।

 बाल प्रतिभा अलंकरण से बाल कलाकार सम्मानित

दमोह। बाल दिवस पर नीलम संगीत साधना केंद्र में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां सरस्वती के साधक बाल कलाकारों को बाल प्रतिभा अलंकरण 2022 से सम्मानित किया गया मां सरस्वती की पूजन मुख्य अतिथि सचिन मालवी विकास खंड अधिकारी एलआईसी, अध्यक्ष संस्था के संस्थापक पं,श्याम सुंदर शुक्ला विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश असाटी, पत्रकार राजेश पांडे एवं दुर्गा मालवी के करकमल से मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया मां सरस्वती की वंदना संस्था की छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें प्रमुख वर्षिनी एस चेतन गुंजन जैन शिवम तिवारी विवेक रैकवार प्रभात, पवित्र, नैवेद जैन अर्जुन सिंह ठाकुर, शिवम शर्मा, आराध्या, आनया ने प्रस्तुत की अतिथियों के स्वागत के पश्चात सभी बच्चों के सम्मान अलंकरण पत्र, कलम, बाल साहित्य कहानी संग्रह गले का हार, तिलक रोली लगा फूल माला पहनाकर प्रदान किया गया।
 इसके पश्चात सम्मानित छात्र छात्राओं ने राग यमन, खमाज, भीमपलासी, एवं कृष्ण पर आधारित मिक्सर यमन राग पर सु मधुर कंठ से बहुत सुंदर गीतों की प्रस्तुति की साथ ही जो है बुंदेलखंड लघु नाटिका शिक्षा पर आधारित प्रस्तुत की गई। जिसमें जोरदार तालियों से बच्चों ने वाह वाही अर्जित की, विशिष्ट अतिथि राजेश पांडे ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित यह बच्चे होनहार हैं यह संगीत की दुनिया में आगे बढ़ेंगे वेद प्रकाश असाटी ने अपने बचपन की संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि हमारे परिवार में भी संगीत की स्वर लहरी गूंजा करती थी, जिसका असर मेरे ऊपर भी हुआ है ऐसा ही शिक्षा और संस्कार से कला आगे बढ़ती हैं
दुर्गा मालवीय ने कहा प्रत्येक बच्चे में कोई ना कोई कला होती है लेकिन शास्त्रीय संगीत की कला एक अद्भुत कला है जो बहुत कम पाई जाती है लेकिन जिनमें यह संगीत की शिक्षा की स्वर लहरियां गुंजायमान होती हैं वही बच्चे वही कलाकार सम्मान के पात्र होते हैं, । संस्था के संचालिका प्राचार्य डॉ प्रेमलता नीलम ने कहा मेरा उद्देश्य हमारे नगर के यह बच्चे शास्त्रीय संगीत में पूर्ण रूप से शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाए संगीत शिक्षक बलिराम पटेल ने कुशल संचालन किया एवं संस्था की सक्रिय सदस्य हर्षिता ने आभार व्यक्त किया।

24 घण्टे के विश्व अखण्ड भजन का आयोजन
दमोह। श्री सत्य सांई सेवा संगठन जिला दमोह द्वारा विश्व शान्ति व लोक कल्याण की कामना के लिए 24 घण्टे के विश्व अखण्ड भजन का आयोजन श्री राम मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें जिले के अनेक साई भक्तों ने शामिल होकर भजन गायन व श्रवण कर और पूर्ण आनन्द प्राप्त किया। 
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति संयोजक धर्मेश्वर मिश्रा ने दिव्य संदेश दिया वहीं जिलाध्यक्ष राकेश कुर्मी ने विश्व अखण्ड भजन के महत्व पर प्रकाश डाला। भगवान की महामंगला आरती एससी श्रीवास्तव ने तथा आभार सतीश गुप्ता ने व्यक्त किया। जिला आध्यात्मिक समन्वयक मुकेश कुमार दुबे एडवोकेट ने इस सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने पर सभी को बधाई प्रेषित की है।
 इस अवसर पर द्वारका सोनी, भरत लाल दुबे, नरेंद्र दुबे, डॉ आलोक सोनवलकर, महेंद्र साहू, तंतुवाय, काशीराम गुप्ता, कैलाश नेमा, चित्तर सिंह, दीनदयाल नामदेव, प्रतीक दुबे, सीता अग्रवाल  भक्तों की उपस्थिति रही।

बीते साल की शहर कमेटी का हुआ सम्मान
दमोह। नगर के जबलपुर नाका स्थित वरिष्ठ पत्रकार आज़म खान डीसीएन परिवार द्वारा  हजरत गौसपाक की फ़ातिहा ख़्वानी की गई। जिंसमें सभी मस्जिदों के हाफिजों ने शिरक़त की। इसके अलावा बीते साल की पूर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी शहर कमेटी और वर्तमान शहर कमेटी के साथ सभी का इस्तकबाल सम्मान किया गया।
 गौरतलब है कि बीते वर्ष आज़म खान के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया था, जिसे सभी ने सराहा था जिनका सम्मान हाजी असगर अली साहब, असलम खान, आज़म खान व समस्त डीसीएन परिवार द्वारा किया गया। जिंसमें वर्तमान शहर अध्यक्ष शफ़ीक़ खान, उपाध्यक्ष राजा नवीश खान, आशिफ अंजुम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments