विहिप बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा
दमोह। विहिप बजरंग दल द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष में शौर्य यात्रा का आयोजन किया
गया। पहले यह आयोजन 6 दिसंबर को किया जाता था। ज्ञात हो कि 6 दिसंबर 1992 में
अयोध्या स्थित विवादित ढांचे को कारसेवकों द्वारा गिरा दिया गया था चूंकि
उस दिन गीता जयंती थी इसलिए अब हर वर्ष गीता जयंती के उपलक्ष्य में शौर्य
यात्रा का आयोजन विहिप एवं बजरंग दल द्वारा किया जाता है।स्थानीय
एक्सीलेंस विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी
संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक सम्मिलित हुए।सर्व प्रथम
मंचासीन श्री राम दरबार का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंचासीन अतिथियों वेंकट राव प्रांत प्रमुख धर्म प्रसार विश्व हिंदू परिषद,
श्री राम पटेल विभाग समरसता सह प्रमुख, विकास मिश्रा जिला अध्यक्ष विश्व
हिंदू परिषद ,ठाकुर दास जी महाराज धर्म प्रसार प्रमुख के अलावा प्रमुख
अतिथियों एवं वक्ताओं के रूप में तरस्वी उपाध्याय प्रांत सह संयोजक बजरंग
दल, ज्ञानी जसपाल सिंह जी ग्रंथी मोर गंज गुरुद्वारा साहिब एवं महिमानंद
जी श्री राम मंदिर गार्डलाइन उपस्थित रहे। संचालन
करते हुए श्री राम पटेल ने बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सुनील ठाकुर को
आमंत्रित किया अपने ओजस्वी उद्बोधन में पूर्व जिला संयोजक ने बजरंगियों को
अपना संकल्प एवं लक्ष्य और एकाग्र चित्त होकर चलने का वचन दिलाया।
धर्मांतरण के विषय पर भी उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए
अपना कर्तव्य याद दिलाया और चेताते हुए कहा कि बजरंगी अगर कानून हाथ में
लेंगे तो फिर संभाल पाना मुश्किल होगा।
ज्ञानी जसपाल
सिंह ग्रंथी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रभु श्री राम की भांति हम
सब को भी मर्यादाओं का पालन करना चाहिए ।धर्मांतरण को लेकर उन्होंने कहा कि
श्री गुरु नानक देव जी ने भी धर्मांतरण का विरोध किया था। उद्बोधन श्रंखला
में महिमानंद जी महाराज ने गीता जयंती का महत्व बताया। श्री राम चरित्र पर
प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि जब श्रीराम वन गए तो राम बन गए। प्रमुख
वक्ता के रूप में तरस्वी उपाध्याय प्रांत सह संयोजक बजरंग दल ने अपने वीर
रस से भरे हुए ओजस्वी उद्बोधन में उपस्थित बजरंगिओ में ऊर्जा का नया संचार
कर दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित बजरंग दल कार्यकर्ताओं को अपना
संकल्प याद दिलाया और नारे भी लगवाए कि अयोध्या तो झांकी है मथुरा काशी
बाकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हम तो बजरंगी
हैं हम जब तक जिएंगे प्रभु श्री राम के चरण कमलों के लिए और जब हम मरेंगे
भी तो गंगा में प्रवाहित हमारी अस्थियों से भी जय श्री राम का नारा ही
सुनाई देगा।धर्मांतरण विषय पर बोलते हुए विश्व हिंदू
परिषद बजरंग दल 6 दिसंबर की पुनरावृत्ति दमोह में भी हो सकती है ।दमोह को
अयोध्या बनाने में ज्यादा समय नहीं लेंगे विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता।
मंचीय
उद्बोधन के बाद एक्सीलेंस विद्यालय प्रांगण से शौर्य यात्रा आरंभ हुई जोकि
को- ऑपरेटिव चौराहा बस स्टैंड चौक स्टेशन चौराहा से होते हुए घंटाघर
अस्पताल चौराहा से वापस एक्सीलेंस स्कूल प्रांगण में समाप्त हुई। इस यात्रा
का जगह जगह हिंदुओं द्वारा फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।पूरी यात्रा डीजे
में बजती धुनों के साथ जय श्री राम के नारों से गुंजायमान होते हुए संपन्न
हुई। सभी उपस्थित अतिथियों पदाधिकारियों एवं
कार्यकर्ताओं का आभार अमित राय जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं शंभू
विश्वकर्मा जिला संयोजक बजरंग दल द्वारा किया गया।
इस
आयोजन में विश्व हिंदू परिषद प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख वेंकट राव प्रांत
समरसता प्रमुख श्री राम पटेल विभाग समरसता प्रमुख बलवान ठाकुर बजरंग दल
विभाग संयोजक पवन रजक विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा
उपाध्यक्ष अजय खत्री जिला उपाध्यक्ष रवि ठाकुर जिला मंत्री अमित राय बजरंग
दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा ठाकुर जी महाराज जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
नीरज असाटी जिला सुरक्षा कल्लू ठाकुर अजय मिश्रा विक्रम राठौर दुर्गा
ठाकुर जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी रामाशंकर ताम्रकार सानू हजारी, रजित
जैन गोलू चौबे नीतिन कुरेडिया अक्षय वाजपेई नगर मंत्री कन्हैया पटेल
उपाध्यक्ष पं राम मिश्रा मनीष अग्रवाल नगर सुनील ठाकुर नगर संयोजक अनुराग
छोटू यादव सौरव यादव निखिल राजपूत पंकज तिवारी विधान पाराशर सुधांशु खरे
कुलदीप शर्मा आशीष पांडे आशीष शर्मा मनीष शर्मा राजेश पटेरिया सुरेंद्र राय
अनमोल राय पंकज सिंघई विक्की रैकवार लखन ठाकुर दशरथ पटेल अभिषेक चौहान
कैलाश विश्वकर्मा जगत यादव अभय रजक राहुल सेन गणपत हरवाल दीपक रजक मोनू
ठाकुर मुकेश विश्वकर्मा संतोष हटिया बृजेश आठया उद्देश्य रजक लोकेश रजनीश
नितिन परसोत्तम विपिन प्रकाश ठाकुर रामू ठाकुर मोनू नामदेव केशव राठौर
सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
युवा मोर्चा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन
दमोह। भाजपा युवा मोर्चा का विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन युवा मोर्चा जिला
अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता दमोह एवं पथरिया में सम्पन्न हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष
प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार ने युवाओं के संपूर्ण विकास को सर्वोच्च
प्राथमिकता दी है। रोजगार सृजन, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और
युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मोदी जी और शिवराज जी व देशभर की भाजपा
सरकारें दिन रात कार्यरत हैं।
जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी पंडित सतीश तिवारी ने कहा यंग
इंडिया का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्किल
इंडिया, स्मार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया, डिजिटल इंडिया और
मुद्रा योजना जैसी तमाम योजनाएं संचालित की है। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने 12
जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर प्रदेश में लागू होने वाली
युवा नीति के संबंध में कहा कि युवा जोश और युवा ऊर्जा ही 21वीं सदी में
हमारे देश को बदलने का आधार है। युवा मोर्चा दमोह प्रभारी शुभम चौधरी ने
कहा कि युवाओं के लिए जितने कार्य मोदी जी और शिवराज जी की सरकारों ने किए
हैं, उतने कार्य विपक्ष की सरकारों ने पिछले साठ वर्षों में कभी नहीं किए। संचालन जिला महामंत्री प्रिंस जैन और महेंद्र राठोर ने किया।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह
परिहार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम शिवहरे युवा मोर्चा
जिलाध्यक्ष भरत यादव किशान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल शिक्षक
प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम राजपूत सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज युवा मोर्चा
प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल युवा मोर्चा जिला प्रभारी शुभम चौधरी भाजपा मंडल
अध्यक्ष पवन तिवारी ब्रजेश ठाकुर देवकीनंदन युवा मोर्चा जिला महामंत्री
प्रिंस जैन कार्तिक शेलार जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी
राहुल जैन जिला मंत्री आलोक मुखरैया संभव सिंघई महेंद्र राठौर आरटीआई
प्रभारी ओम विश्वकर्मा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह राजुल
चौराहा रघुवीर रजक अमित बिश्वकरमा मयंक तोमर अपने मंडल के समस्त
पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।
नामदेव समाज पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
दमोह। आदर्श नामदेव सेवा समिति, नामदेव समाज द्वारा समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, विशिष्ट अतिथि कॉंग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, बिहारीलाल गौतम, रमन खत्री, कमलेश भारद्धाज, मंचासीन रहे।
अतिथियों द्वारा भगवान विट्ठल जी का पूजन किया गया तंदुपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया, नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा समाज के वरिष्ठों का तिलक लगाकर सम्मान कर आशीर्वाद लिया। स्वागत भाषण नामदेव समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार राजू नामदेव ने किया और उपस्थित अतिथियों के समक्ष संपूर्ण समाज की ओर से धर्मशाला की आवश्यकता का विषय रखा जिसपर सभी ने एकमत होकर भविष्य में धर्मशाला हेतु प्रयास का आश्वासन दिया। पंडित अखिलेश हजारी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में चौधरी संतोष नामदेव, जी.डी नामदेव, बिहारी नामदेव, नंदकिशोर नामदेव, देवेश नामदेव, श्याम नेशनल, हंसराज, मोहन, राजेन्द्र बढियागढ, लखन मासाब पटेरा, संतोष नामदेव फोटोग्राफर, सचिन, लकी फोटोलिका, संदीप नामदेव आरटीओ, ब्रजेश, अशोक, रिंकू नामदेव, अर्पित, सूरज, शुभम्, कार्तिक, नीरज निपिन अननू, लाल, सहित बड़ी संख्या में समाजजन और मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।
जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह ने किया जनसंपर्क
दमोह।
जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण
पढ़ रहे। इस दौरान उन्होंने रमपुरा, बगलवारा, पडरी, सगरा मैं जनसंपर्क के
दौरान क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गौशाला निर्माण की मांग रखी एवं
पुराने तालाबों में गहरीकरण किया जाए तथा आवास योजना में जिसके नाम नहीं
है जल्द से जल्द से जल्द नाम जुड़वाने की मांग की इसी दौरान विधायक ने एक
एक करके समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण करने आश्वासन दिया।
इस
दौरान विधायक ने स्कूल का निरीक्षण किया इन सभी विषयों को लेकर विधायक ने
अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द इन सभी विषयों को लेकर
निराकरण किया जाए तथा उन्होंने कहा कि जहां मेरी आवश्यकता हो मुझसे संपर्क
करें मैं हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। इस
अवसर पर दिनेश जैन, गौरव गोस्वामी, शेरा जैन,आशीष जैन ,रिंकू जैन,अमन जैन,
विक्रम सिंह लोधी ,लखन, रत्नेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोहटा जैन समाज ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
दमोह।
जैनो के सुविख्यात पवित्र तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल के
स्थान पर झारखंड राज्य सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित कर दिया गया है।
जिससे क्षेत्र की पवित्रता एवम आस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। जिसके
विरोध में सम्पूर्ण भारत वर्ष की जैन समाज इसका पुरजोर विरोध कर रही है।
विगत दिवस सम्पूर्ण देश मे ज्ञापन सौपे गए है। इसी क्रम में मंगलवार को सकल दिगम्बर जैन द्वारा नोहटा थाना मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
महामहिम राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री तथा झारखण्ड के मुख्यमंत्री के नाम
थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में जैन समाज ने
बताया कि सम्पूर्ण विश्व में जैन समाज एक अहिंसक समाज के रूप में जानी जाती
है।और जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान की निर्वाण भूमि तीर्थराज सम्मेद शिखर
जी है। जो जैनियों की आस्था का मुख्य केंद्र है। इसी तीर्थ क्षेत्र को
झारखंड राज्य सरकार द्वारा एक पर्यटक स्थल घोषित किया है। जिसका हम पुरजोर
विरोध करते हैं। क्योंकि सम्मेद शिखर आस्था का केंद्र है पवित्र तीर्थ
क्षेत्र है ना कि कोई पर्यटक स्थल है। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में
नोहटा में निवासरत समस्त जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित
होकर विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
अतिक्रमण मामले में तहसीलदार को ज्ञापन
दमोह।
जिले के हटा विकासखंड के हिनौता कला ग्राम में विगत दिनों राजस्व अमले
द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर, हटाए जाने संबंधी
नोटिस दिए जाने के विरोध में दलित, आदिवासी एवं अन्य ग्रामीण मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने तहसील कार्यालय हटा पहुंच गए । ग्रामीणों
का आरोप है कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही द्वेष पूर्ण ढंग से
की जा रही है जहां स्थानीय संपन्न वर्ग के लोग शासकीय भूमि में 3 मंजिला
मकान बनाकर अतिक्रमण किए हुए हैं जिन पर प्रशासन की दृष्टि नहीं पड़ रही है
,वहीं दूसरी ओर गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले ,निचले तबके के
आदिवासी एवं हरिजन वर्ग के लोगों द्वारा जीवन यापन हेतु छोटे छोटे से
भूखंडों पर झोपड़े बनाकर निवास किया जा रहा है, जिन्हें पूरी सख्ती के साथ
बेघर किए जाने का भेदभाव पूर्ण प्रयास राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा
है।
ज्ञापन के दौरान जानकारी देते हुए पीड़ित दलित
देवेंद्र धारू ने बताया कि हम सभी दलित आदिवासी समाज के गरीब ग्रामीण आवास
हीन होने के साथ साथ परिवार पालने के लिए छोटे-छोटे से रोजगार पर आश्रित
हैं, अतएव् बस स्टैंड तथा हाई स्कूल के समीप पड़ी राजस्व भूमि में झोपड़े
अथवा दुकानों के टपरे बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। किंतु राजस्व विभाग
द्वारा हम सभी को विस्थापित करने संबंधी नोटिस देकर सभी से बंद पत्र मुचलका
तथा जुर्माना आदि दिनांक 9:12 2022 को करा लेने के बाद भी अनावश्यक रूप से
धारा 107,116 के तहत लगभग डेढ़ दर्जन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की
गई है ।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने बिना
किसी पूर्व सूचना के सीधे अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश दिए गए हैं जबकि तेज
ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है बेघर बार होकर गरीब दलित, आदिवासी कहां
जाएंगे, इस प्रकार शासन को उन्हें वक्त देना चाहिए तथा आवास हितग्राहियों
को शासकीय भूमि के पट्टे तथा प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए जाने चाहिए।
जबरन अतिक्रमण हटाए जाने की स्थिति में ग्रामीणों ने मौके पर ही आत्मदाह कर
लेने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान देवेंद्र धारू
,रामप्रसाद बसोर ,शुक्ला बसोर, सरिता बसोर, अभिलाषा बसोर, रामाधार बसोर,
अरविंद जोगी, मुन्ना जोगी, मूलचंद प्रजापति अशोक रैकवार, पवन प्रजापति,
चेतू प्रजापति, पूरन प्रजापति ,सीमा आदिवासी, अरविंद सिंह, गुड्डी पटेल,
राकेश लोधी ,माखन लोधी सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों की तहसील कार्यालय
के बाहर मौजूदगी रही।
बांदकपुर के सदस्यों पकड़वाई अवैध शराब
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा दमोह सेक्टर बांदकपुर के सदस्यों ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत अबैध शराब को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द करवाई जहां पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्व एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दो आरोपी राजेन्द्र तिवारी एवं संदीप राय द्वारा गाडी से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे जिसका नम्बर एमपी 34 एमक्यू 7651 होण्डा गाडी कालेलाल कलर की है। शराब की मात्रा 150 पाव है जिसमं लाल मसाला 23 पाव प्लेन कुल 173 पाव अबैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने अवैध शराब मेला ग्राउड बाज़ार बांदकपुर से रात 8ः40 बजे पकड़वाई जहां बांदकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर ली है। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी आनंदी रजक द्वारा दी गई।
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा दमोह सेक्टर बांदकपुर के सदस्यों ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत अबैध शराब को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द करवाई जहां पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्व एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दो आरोपी राजेन्द्र तिवारी एवं संदीप राय द्वारा गाडी से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे जिसका नम्बर एमपी 34 एमक्यू 7651 होण्डा गाडी कालेलाल कलर की है। शराब की मात्रा 150 पाव है जिसमं लाल मसाला 23 पाव प्लेन कुल 173 पाव अबैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने अवैध शराब मेला ग्राउड बाज़ार बांदकपुर से रात 8ः40 बजे पकड़वाई जहां बांदकपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर ली है। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी आनंदी रजक द्वारा दी गई।











0 Comments