तेजगढ़ में भाजपा विधानसभा युवा संगोष्ठी
दमोह।
विधानसभा स्तरीय युवा संगोष्ठी कार्यक्रम तेजगढ़ में हुआ संपन्न जिसमें
जबेरा बनवार तेंदूखेड़ा तारादेही तेजगढ़ नोहटा युवा मोर्चा के पदाधिकारी
एवं युवा सम्मिलित हुए। भाजपा पदाधिकारी ने युवाओं से जनसंवाद किया तथा उनके
सुझाव मांगे युवाओं के सुझाव को सुनकर उनका समाधान बताया।
इस अवसर पर जबेरा
विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व ऊर्जा मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व
सांसद चंद्रभान सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, युवा मोर्चा जिला
प्रभारी सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष मंदीप यादव सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन मूरत
सिंह, महामंत्री प्रिंस जैन कार्तिक शैलार, रोहित जैन ओम
विश्वकर्मा, अरविंद लोधी, भारत सिंह, सचिन जैन, सत्यपाल सिंह, भारत सिंह, जुगल शर्मा, गोविंद यादव अनुराग नेमा, रिंकू जैन, भूपेश गंधर्व, बंटी
दुबे,
संग्राम सिंह, महेश यादव, शिवम जैन, अमान सिंह, हाकम सिंह,
पहाड़ी सिंह जी, प्रेम सिंह, राजकुमार साहू, नर्मदा महाराज, बबलू
सिंह, चेतन जैन, इंदराज सिंह, राजकुमार सिंह, महाराज सिंह, नारायण राजपूत, अभिषेक सिंह, रुद्र सिंह, वासु यादव, अजय
सिंह, सौरभ मेहरा, निजाम सिंह, उमराव सिंह, अनिल जैन के साथ
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के साथी एवं भारी संख्या में
युवा मौजूद रहे।माईसेम विधायक कप में शाहपुर टीम जीती दमोह। माईसेम सीमेंट दमोह द्वारा प्रायोजित विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट बांसाकलां पथरिया में फाइनल मैच बांसाकलां की टीम जय हो क्लब और शाहपुर के बीच खेला गया जिसमे शाहपुर की टीम विजेता रही तथा जय हो क्लब बांसाकलां उपविजेता रही। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में दमोह जिले के 70 ग्रामो के युवाओं ने भाग लिया तथा अपनी अपनी प्रतिभा के साथ इस टूर्नामेंट को सफल बनाया। इस एक माह से चल रहे टूर्नामेंट में माईसेम सीमेंट कंपनी की ओर से विजेताओं को कपो के द्वारा सम्मान के साथ पुरुस्कृत किया गया तथा इसी क्रम में उपविजेता टीम, मेन ऑफ़ द मैच, मेन ऑफ़ द सीरीज विजयी हुए खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अथिति बांसाकलां के सरपंच श्री यतेंद्र सिंह बाकड़ा एवं नन्दराई ग्राम के सरपंच डॉ. अशोक सिंह ठाकुर के साथ साथ माईसेम सीमेंट दमोह के सेल्स इंचार्ज धीरज वाधवानी, कस्टमर सर्विस इंचार्ज इंजीनियर मुकेश भुसारे, मोबाइल लैब इंजीनियर महेंद्र पटेल, टेक्निकल इंजीनियर संजू बर्मन तथा माईसेम सीमेंट के डीलर सुजीत चौरसिया के साथ इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक खड़क सिंह नाहर भी उपस्थित रहे।
जबेरा जैन समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
दमोह
। जैनो के सुविख्यात पवित्र तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल
के स्थान पर झारखंड राज्य सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित कर दिया गया
है।जिससे उससे क्षेत्र की पवित्रता एवम आस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया
है।जिसके विरोध में सम्पूर्ण भारत वर्ष की जैन समाज इसका पुरजोर विरोध कर
रही है और विगत दिवस दिल्ली,इंदौर सहित सम्पूर्ण देश मे ज्ञापन सौपे गए है। इसी क्रम में सकल दिगम्बर जैन द्वारा जबेरा तहसील मुख्यालय पर की हजारों
की संख्या में एकत्रित होकर विशाल जुलूस निकालकर जबेरा तहसील कूच किया।
जहां भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री तथा झारखण्ड के
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अरविंद यादव को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में जैन
समाज ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में जैन समाज एक अहिंसक समाज के रूप में
जानी जाती है और जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान की निर्वाण भूमि तीर्थराज
सम्मेद शिखर जी है जो जैनियों की आस्था का मुख्य केंद्र है। इसी तीर्थ
क्षेत्र को झारखंड राज्य सरकार द्वारा एक पर्यटक स्थल घोषित किया है। जिसका
हम पुरजोर विरोध करते हैं क्योंकि सम्मेद शिखर आस्था का केंद्र है पवित्र
तीर्थ क्षेत्र है ना कि कोई पर्यटक स्थल है। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम
में जबेरा तहसील में निवासरत समस्त ग्रामो की जैन समाज के लोगों ने बड़ी
संख्या में सम्मिलित होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
एनएसयूआई ने 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
दमोह।
जबेरा कॉलेज में एनएसयूआई ने छात्रों की मांगों के लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ रितु श्रीवास्तव और तहसीलदार महोदय को दिया गया।
ज्ञापन मे
छात्र-छात्राओं के विभिन्न मांगे जैसे महाविद्यालय में बने छात्राओं के
प्रसाधन की साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था, महाविद्यालय में बारिश छात्र
छात्राओं के प्रवेश पर रोक और आइडेंटी चेकिंग, लाइब्रेरी में
छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तिको उपलब्ध नहीं है छात्र-छात्राओं की ओर भी 7
सूत्री मांगे हैं मौके पर छात्र छात्राओं के साथ एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष
प्रवीण राय ( अन्नू बाबा) एनएसयूआई कॉलेज उपाध्यक्ष चंदभान मेहरा, कॉलेज
महासचिव विकास कुमार मेहरा, ब्लॉक सह सचिव बंटी ठाकुर, के सहत
समस्त छात्रों की उपस्थिति रही।
संविदा संयुक्त संघर्ष मंच ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। संविदा संयुक्त संघर्ष मंच जिला इकाई दमोह द्वारा प्रदेश व्यापी अभियान में आज संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में SDM महोदय को सौंपा गया ।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग एवं शासन के अधीन कार्यरत विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अपने नियमिती करण को लेकर विभिन्न विषय जिला प्रशासन के समक्ष एवं मीडिया के साथियों के समक्ष रखें।
कुण्डलपुर में माताजी का हुआ मंगल प्रवेश
दमोह
। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री
विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिकारत्न श्री विज्ञान मति
माताजी ससंघ (10पिच्छी) का मंगल प्रवेश हुआ! इस अवसर पर बाजे गाजे के साथ
ग्राम राजा बंदी से ही आर्यिका संघ की अगवानी की गई।कुंडलपुर प्रवेश द्वार
पर आर्यिका संघ की अगवानी बाजे गाजे के साथ कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी
अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ उपाध्यक्ष अशोक सराफ कमेटी पदाधिकारी सदस्यों
सहित कुंडलपुर जैन समाज, प्रबंधक मोतीलाल जैन के साथ सभी कर्मचारी गण, आसपास क्षेत्रों से पधारे साधर्मी बंधु यात्रीगण सम्मिलित रहे। आर्यिका
संघ का इस वर्ष का चतुर्मास खनियाधाना में संपन्न होने के उपरांत ससंघ
विहार कर ग्राम बरी कनोरा में संत भवन का उद्घाटन आर्यिका संघ के सानिध्य
में हुआ। यहां से चलकर हारट, हटा ,बरखेड़ा ग्राम होते हुए कुंडलपुर में
पदार्पण हुआ ,जहां माताजी संघ सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजित
किया गया है।
अहिरवार समाज संघ का संभागीय अधिवेशन
दमोह। अहिरवार
समाज संघ भारत जिला शाखा दमोह द्वारा संभागीय अधिवेशन का आयोजन कचौरा
स्थित अंबेडकर भवन में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश
सूर्यवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमंत बौध, प्रांतीय अध्यक्ष एम.एल.
वर्मा, प्रदेश सचिव एच.डी. अहिरवार, एस.एल. अहिरवार, संभागीय अध्यक्ष
दुर्गा प्रसाद अहिरवार, संभागीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति कल्पना
गौवंशी एवं जिले के वरिष्ठ नागरिक जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी एवं
समाज के समस्त लोग अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति,
मृत्युभोज, शिक्षा के प्रचार प्रसार आदि पर अपने विचार व्यक्त किये।
तत्पश्चात् राष्ट्रीय जगदीश सूर्यवंशी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के
अंत में कार्यक्रम आयोजक श्री बीड़ी बावरा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यक्रम में
उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में तेजीराम रोहित, रेवा
चौधरी, नारायण प्रसाद अहिरवार, प्रेमलाल अहिरवार, महेन्द्र बौद्ध, नरोत्तमन
दीन रोहितास, इंजी.अमित कुमार, बालाराम अहिरवार, वीरेन्द्र कुमार अहिरवार,
बाबूलाल अहिरवार, मुकेश अहिरवार, हेतराम आदर्श, दरवारी लाल, जगदेव
प्रणामी, तिलक राज सिंह, पवन कुमार, श्रीधर सुमन, केएल कस्तूरचंद,
झुन्नीराही, धर्मेन्द्र अहिरवार, बीडी अहिरवार, राजेन्द्र, टीकाराम, रमेश
सरल, गनपत अहिरवार आदि समाज के लोगों की बड़ी संख्या उपस्थिति रहीं।
0 Comments