भारत विकास परिषद की रानी दमयंती शाखा शपथ ग्रहण
दमोह। नगर में भारत विकास परिषद की एक और शाखा का गठन किया गया है। महिला सहभागिता के उद्देश्य से गठित रानी दमयंती शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.डी. शर्मा रहे। अध्यक्षता श्री सुनील कोठारी, अध्यक्ष मध्य क्षेत्र ने की। विशिष्ट अतिथि, श्री सुधीर अग्रवाल, महा सचिव मध्य क्षेत्र श्री रामकृष्ण चौकसे, अध्यक्ष महाकौशल प्रांत, श्री राजीव बिल्थरे, प्रांत महासचिव, श्री शैलेन्द्र जेठा, कोषाध्यक्ष, महाकौशल प्रांत एवं श्रीमति सरोज चौकसे, प्रांतीय महिला प्रमुख, जबलपुर रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्देमातरम् से
किया गया जिसका गायन डा. काव्या मिश्रा ने किया। पधारे हुए अतिथियों द्वारा
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। रानी दमयंती शाखा की
अध्यक्ष डा. किरण गोस्वामी द्वारा शाखा के गठन के उद्देश्यों एवं आगामी
प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होनें शाखा के द्वारा प्रारंभ
किये जाने वाले नये प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी, तथा गतिविधियों को
तीव्रता प्रदान करने हेतु सदस्यों की प्रतिबध्दता बताई। संचालन डा. प्रेमलता उपाध्याय द्वारा किया गया।
रानी दमयंती शाखा के द्वारा
किशोरों एवं युवाओं के लिए एक किशोर मानसिक स्वास्थय एवं जागरूकता अभियान
प्रारंभ किया गया है, जिसके बारे में जबलपुर की मनो परामर्श एवं
डी.एम.आई.टी. विशेषज्ञ श्रीमति दीपा सिंह ठाकुर द्वारा जानकारी प्रदान की
गई। शाखा द्वारा समृध्द ग्राम संकल्प योजना संकल्पित की गई, जिसमें
ग्राम गुंजी को समग्र विकास हेतु गोद लिया गया। सरपंच, ग्राम गुजी ने परिषद
के इस कार्य की सराहना करते हुऐ, समस्त ग्रामवासियों द्वारा उचित सहयोग
करने वचन दिया। डा. दुर्गा दत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने
उद्बोधन में परिषद के उद्देश्य सेवा समर्थ एवं संस्कारित भारत के बारे में
विस्तार से चर्चा करते हुए परिषद में ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने के लिए
प्रयास किये जाने एवं शाखा में सदस्यता वृध्दि के बारे में अपने विचार रखे,
साथ ही सदस्यों को परिवारिक सदस्यता के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
आभार प्रदर्शन शाखा अध्यक्ष डा. किरण गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम
में परिषद के श्री रमेश व्यास, श्री प्रशांत शेंडये, श्री आदित्य चौरसिया,
श्री सचिन यादव, श्री राजेन्द्र पटैल, श्रीमति सीमा शुक्ला, श्रीमति मीना
पाठक, श्रीमति चारूलता ठाकुर, श्रीमति बबीता चौबे, श्रीमति खुशबु दुबे,
श्रीमति अनिता पाठक, श्रीमति सपना कुंदनानी, श्रीमति प्रतिभा उदैनिया,
श्रीमति आशा शर्मा, श्रीमति मधु सराफ, श्रीमति वन्दना शर्मा, श्रीमति
मोनिका पालीवाल, श्रीमति अर्चना गुप्ता, श्रीमति सुमन दुबे एवं उनके
परिवारों की उपस्थिति रही।
स्व माधव सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि मनाई.. दमोह।
स्वर्गीय श्री माधव सिंह राजपूत जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके
परिवारजनों द्वारा वृद्धाश्रम पहुंचकर सेवा एवं पुण्य कार्य किए गए। इस
दौरान वृद्धजनों को वस्त्र वितरण, अन्नदान एवं आवश्यक सामग्री भेंट कर उनका
आशीर्वाद प्राप्त किया गया।परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय माधव सिंह
राजपूत जी सदैव समाज सेवा एवं मानवता के कार्यों में विश्वास रखते थे। उनकी
स्मृति में यह सेवा कार्य कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने परिवार की इस नेक पहल की सराहना करते हुए
शुभाशीष प्रदान किया।
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा आज.. दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षाए तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार आज 14 मई गुरुवार को प्रात 11 बजे कोर कमेटी की बैठक में प्रातः 11 30 बजे कलेक्टर कार्यालय में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री श्री परमार अपरान्ह 4 बजे दमोह से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 4 30 बजे शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बनवार में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे शाम 5 30 बजे बनवार से पन्ना के लिए रवाना होंगे।

.jpeg)
0 Comments