जनसुनवाई में 283 आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 ;व्यारमा में आयोजित जन सुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 283 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री यादव के समक्ष बालाकोट के किसान हुकुम सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उन्होंने कृषि विभाग से बीज की दो थैली दो एकड़ बोने के लिये ली थी उपज नहीं होने के कारण मुआवजा की मांग की जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दमोह जिले के ग्राम देवरी जमादार की रहने वाली मनकोरा बाई पति स्व सुखराम अठ्या ने प ह नं 81 भूमि रकबा 0 48 रानिमं इमलिया में अपनी भूमि पर सिंचाई के लिये स्थाई पंप बिजली कनेक्शन करवाना चाहती हैंए इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

इसी प्रकार कस्तूरी बाई लोधी ग्राम देवरी जमादार ने भी अपनी खेती की भूमि पर स्थाई पंपए बिजली कनेक्शन करवाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। श्रेयांस जैन उम्र 13 वर्ष ने अपनी टीसी दिलाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया कि वह बांसा तारखेड़ा के केशव चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ता है एक्सीलेंस स्कूल में नाम आ गया है टीसी बिना नाम नहीं लिखा जा रहा है। जनसुनवाई में 11 आधार अपडेशन एवं 145 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर मीना मसराम डिप्टी कलेक्टर आरएल बागरी डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
वेतन भुगतान को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.. दमोह। जनजातीय
विभाग में कार्यरत अंशकालिन कर्मचारियों का लंबे समय से लंबित वेतन भुगतान
को लेकर आक्रोश सामने आया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण
संघ, जिला दमोह के अध्यक्ष बबलू ठाकुर उर्फ संतोष सिंह के नेतृत्व में
कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में कलेक्टर नारायण प्रताप यादव को
ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि
पिछले 10 से 11 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई
और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों का कहना
है कि पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन एवं ज्ञापन दिए जा
चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन प्राप्त होने के
बाद कलेक्टर नारायण प्रताप यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भोपाल
स्तर के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने संघ
पदाधिकारियों को 5 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई एवं समाधान का आश्वासन
दिया। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में
कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति
बनाई जाएगी। इस दौरान मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला शाखा दमोह के
पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।रिलीज हुआ जीतेंगे-जीतेंगे स्वच्छता थीम सॉन्ग.. दमोह।
शहर में स्वच्छता जागरूकता को नई पहचान देने तैयार स्वच्छता थीम सॉन्ग “जीतेंगे-जीतेंगे” पीजी कॉलेज सभागार में रिलीज किया गया। कार्यक्रम मेंविधायक जयंत
मलैया, नपा सीएमओ राजेंद्र सिंह
लोधी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह ठाकुर, जितेंद्र पटेल,
पार्षद कविता राय, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू कसौटिया, शिक्षक नन्हे सिंह ठाकुर, सुशील नामदेव एवं गणमान्य नागरिकों के
साथ टीम उम्मीद के सभी साथी एवं मातृशक्ति व नपा कर्मियो की
उपस्थित रही.। विधायक जयंत
मलैया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की
जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि
“जीतेंगे-जीतेंगे” जैसे प्रेरणादायक गीत समाज में सकारात्मक सोच और
जागरूकता पैदा करने का कार्य करेंगे, इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक बॉलीवुड
सिनेमैटोग्राफर हरीश पटेल को पुनः दमोह नगर पालिका का स्वच्छता ब्रांड
एंबेसडर घोषित किया गया। उनके पिछले वर्ष के कार्यकाल में
किये गए स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें
सम्मानित भी किया गया। गीत रिलीज़ के साथ स्क्रीन पर गीत चलते ही गीत की
सिनेमाई प्रस्तुति, स्वच्छता संदेश और युवाओं की भागीदारी ने मन
मोह लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर और
समृद्ध दमोह बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
निःशुल्क प्याऊ बना राहगीरों के लिए राहत.. दमोह।
भीषण गर्मी
को देखते हुए नगर की सामाजिक संस्था लीनेस क्लब की सदस्य तनु सुरेखा द्वारा
बस स्टैण्ड के पास बाईपास रोड में एक निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। प्याऊ संचालक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर
प्रियंका सुरेखा ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध
कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है, जो पूरे गर्मी सीजन तक जारी
रहेगी। साथ ही लोगों से पानी बचाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की
गई। अध्यक्ष रजनी खरे ने बताया कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य
कार्य है निरूशुल्क प्याऊ मानव सेवा का सच्चा प्रतीक है डायरेक्टर रोजी
बग्गा ने कहा कि जहाँ जल सेवा होती है वहाँ सच्ची मानवता दिखाई देती है एक
घूँट पानी कई दुआओं का कारण बनती है पूर्व अध्यक्ष स्मृति खरे ने कहा कि
निरू शुल्क प्याऊ समाज में सेवा ओर सद्भाव का संदेश देता है सेवा बही जो
जरूरतमंदों के काम आए इस अवसर पर सचिव ज्योति चिले कोषाध्यक्ष माया यादव
ज्योति सचदेव रिम्मी जुनेजा राखी चोपड़ा आदि की उपस्थिति रही । संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य
निरंतर किए जाने की बात कही गई। नरसिंहगढ़ का ऐतिहासिक 245 वाँ उर्स मुबारक 13,14,15 मई को.. दमोह। नरसिंहगढ़
में हज़रत सैयद बाबा तैयब अली शाह साहब का 245 वाँ कौमी एकता का प्रतीक
उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा।
नरसिंहगढ़ उर्स कमेटी के सचिव आसिफ़ अंजुम ने जानकारी देते हुए बताया की
उर्से पाक में देश प्रदेश से हर वर्ग हर समाज के हज़ारों अक़ीदत मन्दों के
साथ जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल होंगे। उर्स का आगाज़ शाही
सन्दल व चादर से 13 मई बुधवार को नया बाजार दमोह में शाम 7 बजे चादर शरीफ
की ज़ियारत होगी ज़ियारत के बाद के बाद रात 11 बजे नरसिंहगढ़ में दरगाह शरीफ
पर ग़ुस्ल परम्परा के बाद सन्दल व चादर शरीफ पेश की जाएगी।
दिनांक 14 मई
2026 जुमेरात को बाद नमाज़ ईशा रात 9 बजे से ज़िक़्रे हल्का शरीफ के बाद मीलाद
शरीफ में मौलाना तहसीन रज़ा मौलाना बाबर रज़ा हाफ़िज़ खलील रज़ा, गुलाम गौस रज़ा
के अलावा मुकामी उल्मा व शौरा हज़रात तकरीर व कलाम पेश करेंगे इसके बाद
महफिले सिमा होगी जिसमें शावेज शाफेज साबरी, कब्बाल शरीफ लखनऊ उत्तर प्रदेश
अपने कलाम पेश करेंगे। 15 मई 2026 जुमा को रात 9 बजे से महफिले कब्बाली का
शानदार आयोजन होगा जिसमें जुनैद सुल्तानी कब्बाल बदायूँ उत्तरप्रदेश व
शब्बीर सदाकत साबरी कब्बाल कपासन शरीफ राजस्तान अपने कलाम पेश करेंगे।
नरसिंहगढ़ उर्स कमेटी के अध्यक्ष दाऊद सौदागर सभापति, सचिव आसिफ़ अंजुम, राजू
ठेकेदार, नादिर खान ठेकेदार, बट्टू भाई, हाजी बशीम सेठ, ज़ेद सौदागर,
गुड्डू मिस्त्री, रब्बू खान, शमीम टायर, अब्बू खान ,राजू खान, नफीस बाबा,
गुलाम गौस, फरहान खान, कलीम ठेकेदार, सद्दाम खान रिज़वान राइन, असलम स्टील व
अहले बाज़ार मुहल्ला ने सभी अक़ीदत मन्द हज़रात से उर्से पाक के सभी
प्रोग्रामों में शिरकत की अपील की है।
0 Comments