भारत विकास परिषद रानी दमयंती शाखा का शपथ ग्रहण
दमोह
नगर में भारत विकास परिषद की एक और शाखा का गठन किया गया है। महिला
सहभागिता के उद्देश्य से गठित रानी दमयंती शाखा का आज होटल मंगलम में शपथ
ग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी.डी. शर्मा रहे। कार्यक्रम की
अध्यक्षता श्री सुनील कोठारी जी, अध्यक्ष मध्य क्षेत्र ने की।कार्यक्रम
में विशिष्ट अतिथि, श्री सुधीर अग्रवाल, महा सचिव मध्य क्षेत्र श्री
रामकृष्ण चौकसे, अध्यक्ष महाकौशल प्रांत, श्री राजीव बिल्थरे, प्रांत
महासचिव, श्री शैलेन्द्र जेठा, कोषाध्यक्ष, महाकौशल प्रांत एवं श्रीमति
सरोज चौकसे, प्रांतीय महिला प्रमुख, जबलपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ
वन्देमातरम् से किया गया जिसका गायन डा. काव्या मिश्रा ने किया। पधारे हुए
अतिथियों द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। रानी
दमयंती शाखा की अध्यक्ष डा. किरण गोस्वामी द्वारा शाखा के गठन के
उद्देश्यों एवं आगामी प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होनें शाखा
के द्वारा प्रारंभ किये जाने वाले नये प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी।
मातृ दिवस पर महिला योग शिविर का आयोजन
दमोह।
मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला
मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक
संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु एक दिवसीय योग
शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।
इस
अवसर पर योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के
साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को योग, प्राणायाम एवं
स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने बताया
कि नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा
तनावमुक्त जीवन जीने में सहायता मिलती है। टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता
जुनेजा राखी चोपड़ा काजल नवानी अंजली श्रीवास्तव प्रियंका बाश्वा सहित अन्य
सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम
का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में किया गया। इस
अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती एकता विश्वकर्मा ने कहा कि "माँ
केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि पूरे समाज की शक्ति होती है।
मातृ दिवस पर योग जैसे आयोजन महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को
मजबूत करने का एक सार्थक माध्यम हैं। जब महिलाएँ स्वस्थ, सकारात्मक और
आत्मविश्वासी होंगी, तभी परिवार और समाज दोनों मजबूत बनेंगे। योग हमें
अनुशासन, ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष
सुषमा शर्मा , प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा ,
दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया
प्रभारी निशा विश्वकर्मा सचिव नीता विश्वकर्मा जी, महामंत्री रेखा
विश्वकर्मा , कृष्णा विश्वकर्मा ,ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा जिला
कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा , प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी
संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल
आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की
संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य
गणमान्य महिलाओं ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प
लिया तथा आयोजकों द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त किया गया।
आदिवासी परिवारों का न किया जाये बेदखल-मानक पटेल
दमोह। हटा विधानसभा की ग्राम पंचायत दमोतीपुरा के अन्र्तगत ग्राम सूरजपुर एवं मनकपुरा के आदिवासी परिवारों बिना कोई पूर्व सूचना अथवा बगैर किसी नोटिस के वन विभाग द्वारा बेदखल किया जा रहा है उनको बेदखल न किया जाये उसको लेकर कलेक्टर महोदय को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि हमारे पास वहां के आदिवासियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र प्राप्त हुए है आदिवासी परिवार पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाली भूमि पर कुछ वर्षो से काबिज है और वही खेती करके अपना जीवन यापन कर रहे है उन्हें बेदखल करना न्यायसंगत नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष योगेश सराफ गोलु ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर वन विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाये। दावों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें नियमानुसार पद आवंटित किये जाये। कांग्रेस संगठन सचिव नितिन मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति पारंपरिक निवास वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 (एफ.आर.ए) के अनुसार जो परिवार 13 सितंबर 2005 से पहिले वन भूमि पर काबिज है उन्हें नियमानुसार नहीं हटाया जायेगा। यदि विस्थापन अनिवार्य है तो पुनर्वास नीति के तहत उचित मुआबजा एवं भूमि प्रदान की जाये। इस अवसर पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, आवेश जैन, अवीर, संजू यादव, जमना भील, दिनेश राकेश रमेश की उपस्थिति रही।

0 Comments