Header Ads Widget

एकलव्य विवि में एमएलबी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण.. ऊर्जा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम.. शैलार स्मृति न्यास प्रतिभा सम्मान सूचनाएं आमंत्रित.. शिक्षक संगठन प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में 18 को.. पूर्व होमगार्ड सैनिक कल से भूख हड़ताल पर..

 एकलव्य विवि में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
दमोह - शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की छात्राओं को एकलव्य विश्व विद्यालय की प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराकर मुक्ताकाश नाट्यशाला में क्विज एवम कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया ने सभी छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए आत्मरक्षा के साथ ही जीवन जीने की कला के बारे में अवगत कराया। 
एकलव्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, टीपीओ राम किंकर पांडेय, आनंद वर्धन भल्ला, अरविंद सिंह परिहार, राज कुमार, रुकेश साहू एवम डॉ. हृदय नारायण तिवारी की उपस्थिति में शासकीय लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की शिक्षिका सिमा अग्रवाल, पुष्पलता त्रिपाठी, निशा असाटी, रेणु गुप्ता, कंचन सेन, मंगलेश पांडेय, नवीन अहिरवार, मोहम्मद एहते शाम, आर बी सिंह एवं डी पी सेन एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर छात्राओं को मंच द्वारा सम्मानित कर कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा बेहतर भविष्य के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से पधारे सभी शिक्षकों का विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
दमोह। राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस पर मध्यप्रदेश जन अभियान के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया में ऊर्जा संरक्षण के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जयकुमार जैन शिक्षक ने कहा कि हम ऊर्जा का उपयोग उसके उत्पादन करने से ज्यादा तेजी से करते हैं कि कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस सबसे अधिक उपयोग में आने वाले हैं जिनका वर्तमान स्वरूप हजारों वर्षों विकसित हुआ है
अनुराग गौतम ने कहा कि यदि समय रहते हुए ऊर्जा का संरक्षण कर लेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को ऊर्जा की कमी के गंभीर संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जरूरी है कि आम नागरिक व किसान ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र पटेल, शिक्षक भरत पालीवाल, सत्तार खान, नन्हे लाल साहू, रूपचंद पटेल, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, टीकाराम कारपेंटर, अजीता मिश्रा, वर्षा तंतुवाय समिति के निर्मल राठौर, संदीप राजपूत, अनुराग गौतम के साथ बड़ी संख्या में शाला के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
शैलार स्मृति न्यास प्रतिभा सम्मान सूचनाएं 
दमोह। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री डॉ पीडी शेलार स्मृति न्यास अपना 33वा वार्षिक उत्सव 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को अपनी परंपरा अनुसार मनाने जा रहा है। जिसमें मेघावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जावेगा। जैसे खेल“ शिक्षा “सांस्कृतिक “वीरता “समाज सेवी“ आदि सभी से संबंधित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जावेगा। शेलार स्मृति न्यास के संचालक कैलाश शेलार ने सभी महानुभावों से प्रतिभावान छात्र छात्राओं से सभी संबंधित प्रतिभाओं से अनुरोध किया है कि वह 10 जनवरी 2023 तक अपनी अपनी सूचना एवं संपूर्ण जानकारी सहित निम्नलिखित जगह पर भेजने का कष्ट करें। “कार्यालय शेलार स्मृति न्यास “शेलार निवास मां वैष्णो आभूषंण सिनेमा रोड दमोह एडवोकेटअनुनय श्रीवास्तव टंडन बगीचा“ वरिष्ठ ट्रस्टी एडवोकेट श्री विपिन टंडन जी “पत्रकार अटल राजेंद्र जैन’ के यहां भेजने का कष्ट करें दी गई दिनांक के पश्चात भेजे गए आवेदनों एवं सूचनाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जावेगा अतः आपसे अनुरोध है कि समय के पूर्व अपनी अपनी संपूर्ण’ जानकारी पता एवं मोबाइल नंबर सहित भेजने का कष्ट करें।

शिक्षक संगठन प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में 18 को

दमोह। वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 18 दिसंबर को सरकार से संवाद शासकीय शिक्षक संगठन का विराट आयोजन एवं संवर्ग रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे पूर्व केबिनेट मंत्री आदि सम्मानीयगण एवं आप सभी कार्यक्रम में जरूर शामिल हो। कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसंबर को भोपाल के अंबेडकर पार्क सेकेंड स्टाप टी.टी.नगर न्यू मार्केट में किया गया है। शासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे कई शिक्षको को लगभग 25 वर्षो से कार्य कर रहे है परंतु मप्र शासन ने प्रथम नियुक्ति दिनांक शुन्य करते हुए नई नियुक्ति 2018 से मान्य की गई है जिसमें शिक्षको को पुराने वर्षो का कार्यकाल शून्य हो गया है और अधिकतर शिक्षक को रिटार्यमेंट की कगार पर है अतः चाहे शिक्षा कर्मी हो गुरूजी हो, संविदा शिक्षक हो सम्पूर्ण लाभ तब प्राप्त हो जब प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता होगी तभी पुरानी पेंशन के हकदार होगें क्योंकि जब हमारे हाथ पैर नहीं चलेगें तो बुड़ापे का एक मात्र सहारा पुरानी पेंशन होगी। अन्यथा हमारे सहारे के लिए दवा आदि के लिये पैसे जरूरी है अतः समस्त भाई बहनों से निवेदन है कि अपने निजी वाहन से ट्रेन राज्यरानी या अन्य व्यवस्था से समस्त जन अपने अधिकार एवं बच्चो के स्वयं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिये सम्मिलत होवे। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने समस्त अध्यापक संवर्ग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 

पूर्व होमगार्ड सैनिक कल से भूख हड़ताल पर 

दमोह। होमगार्ड नं. 216 धरमपुरा निवासी 1979 में होगगार्ड में भर्ती हुआ था और 31 जुलाई 2014 को रिटायर्ड हुये वर्ष 2010 में रूपनारायण मिश्रा एवं दो हजार होमगार्ड के हाईकोर्ट जबलपुर में केस लगाया जिसमें मांग थी कि हमंे पक्का करो और पुलिस जैसी सारी सुविधा दी जाये वह केस हाईकोर्ट से जीत जाने के पश्चात् हमारे अधिकारी व प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में केस लगा दिया गया वह भी हम वर्ष 2012 में जीत गयें आज 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न ही मुझे कोई मदद मिली और न सुविधा जिससें आहत होकर मेरे द्वारा 1 माह पूर्व जिला प्रशासन को एक आवेदन देकर अवगत कराया गया था जिसमें उल्लेख किया था कि 16 दिसम्बर 2022 को 11 बजें जिला कलेट्रट के सामने भूख हडताल पर रखूगा व 18 दिसम्बर 2022 अपने प्राणो की आहुति दूंगा।

Post a Comment

0 Comments