खेलेगा मप्र तहत मैराथन दौड़ का आयोजन
दमोह।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव
पवार के आह्वान पर युवा मोर्चा ने "खेलेगा मध्यप्रदेश" के तहत जिला युवा
मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में
किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारम्भ भाजपा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा
प्रभारी सतीश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी एवं मोंटी रैकवार द्वारा
हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह मैराथन दौड
कीर्तिस्तंभ से प्रारंभ होकर घंटाघर होते हुए वापस भाजपा कार्यालय कीर्ति
स्तंभ पर संपन्न हुई।
इसमें नगर के 100 बच्चों के साथ युवा मोर्चा के
साथियों ने भी भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान भानु द्वितीय स्थान विजय पटेल
तृतीय स्थान कान्हा चतुर्थ स्थान रिया सेन पंचम स्थान संजना ने प्राप्त
किया। जिन्हें युवा मोर्चा के मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम
में महामंत्री प्रिंस जैन, कार्तिक सैलार, उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर,
मंत्री आलोक मुखरैया, मोंटी रैकवार,संभव सिंघई, मीडिया प्रभारी राहुल जैन,
आरटीआई प्रभारी ओम विश्वकर्मा, नगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह
राजुल चौराहा, के साथ युवा मोर्चा के नगर पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
जबेरा विधायक ने आभाना में किया स्वागत
दमोह।सरदार
वल्लभभाई पटैल जी की अष्टधातु मूर्ति अनावरण के उपलक्ष में जबेरा विधायक
धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। जिसमें जबेरा
विधानसभा से हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली में सम्मिलित हुए लोग
इसी दौरान झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस जी के आगमन पर अभाना
में भव्य स्वागत किया गया।
माननीय राज्यपाल के स्वागत के पश्चात हजारों
मोटरसाइकिल डीजे के साथ रैली में पहुंची जबेरा विधायक के नेतृत्व में श्री
सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल रैली दमोह पहुंची। माननीय राज्यपाल
जी के आगमन के पश्चात श्री वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति का अनावरण किया गया
किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कुंडलपुर में विधान में सिद्धो की आराधना
दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आर्यिका रत्न श्री विज्ञानमति
माताजी (13 माताजी )ससंघ सानिध्य में श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान
का आयोजन 13 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक आयोजित है। विधानाचार्य
ब्रह्मचारी विजय भैया के निर्देशन में आस्तिक जैन म्यूजिकल ग्रुप चांदपुर
सागर की संगीत की स्वर लहरियों के बीच विधान पुण्या र्जक श्रीमती मीना
प्रेमचंद जैन सेठ परिवार मकरोनिया सागर द्वारा विधान का आयोजन किया जा रहा
है।
इस विधान में सौ धर्मेंद्र बनने का सौभाग्य प्रेमचंद मीना जैन, श्रीपाल
मैना सुंदरी डॉक्टर अभिषेक डॉक्टर अविका, कुबेर डॉक्टर संदीप डॉक्टर नीता,
चक्रवर्ती अक्षय महायज्ञ नायक डॉक्टर भागचंद ममता जैन, यज्ञ नायक डॉक्टर
बालचंद त्रिवेणी, ईशान इंद्र निर्मल सीमा, सनत कुमार इंद्र मनोज सुषमा
महेंद्र श्यामसुंदर सुमन जैन के साथ और भी अन्य इंद्र इंद्रानी पात्र विधान
में पुण्य अर्जन कर रहे है। ब्रह्मचारिणी डॉ नम्रता दीदी का भी सानिध्य
प्राप्त हो रहा है। सायं काल आरती, नृत्य, प्रवचन हो रहे हैं।
कोमल अग्रवाल ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
दमोह।
मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा भोपाल द्वारा राज्य स्तर पर महिलाओं की रंगोली
प्रतियोगिता रखी गई इसमें रंगोली बनाते हुए वीडियो बनाना था इस
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 40 महिलाओ ने भाग लिया
इस
प्रतियोगिता में दमोह महिला महासभा की सक्रिय सदस्य कोमल महेश अग्रवाल ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया और दमोह अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया ।
मप्र महिला महासभा की महामंत्री श्रीमती रमा अग्रवाल ने कोमल को उनकी
सफलता के लिए बधाई दी और महिला महासभा दमोह के सभी पदाधिकारी
सांभागीय उपाध्यक्ष रीतू जिलाध्यक्ष तारामणि जिला महमंत्री संगीता
उपाध्यक्ष किरण सुरेखा जिला उपाध्यक्ष सुषमा उप मंत्री अंजली सचिव डा.आभा
सहसचिव वदना मीडिया प्रभारी निशा ओर महासभा के सभी सदस्यों मे सुमन मंजू
रुपा शैल नीरू रशिमी अंजना रानू कोमल को उनकी सफलता के लिए बधाई देते
हुए महासभा का नाम रोशन करने पर सराहना की।
नशा मुक्ति ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम
दमोह।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नमन को संस्था बुंदेलखंड
नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के
तहत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला आवरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कादीपुर
मैं ऊर्जा संरक्षण एवं नशामुक्ति की जानकारी दी एवं शपथ दिलाई गई। आवरी
शाला प्रभारी राखी चौरसिया द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को ऊर्जा
संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित
छात्र छात्राओं को निर्मल राठौर द्वारा नशा मुक्ति एवं ऊर्जा संरक्षण की
शपथ दिलाई गई।
कादीपुर शाला प्राचार्य शोभा लाल पटेल ने कहा कि नशा एक
सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट
होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए
जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। इस मौके पर शिक्षक संदीप
दत्त चतुर्वेदी,नफीसा बानो, नरेंद्र कुमार रोहित, नन्हे लाल आठ्या, रवि
ठाकुर, शैलेश असाटी, मोहन सिंह ठाकुर, प्रमोद पटेल, संगीता कोरी, ब्रजेश
कुर्मी के साथ समिति के निर्मल राठौर, शीतल रजक, रामदीन पटेल, आशुतोष गौतम
आदि की उपस्थिति रही।





0 Comments