Header Ads Widget

केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल कूद एवं फिट इंडिया सप्ताह.. जबेरा विधायक ने जनसंपर्क कर समस्याएं सुनी.. जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के निरीक्षण से स्कूलों में हड़कंप, नहीं आ रहे शिक्षक वेतन बराबर जारी.. नशा मुक्ति थीम तहत चित्रकला प्रतियोगिता..

 केन्द्रीय विद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह.. 

दमोह। केन्द्रीय विद्यालय दमोह में दिनांक 12 से 16 दिसंबर फिट इंडिया सप्ताह मनाया गया जिसमे विद्यालय में विभिन्न एकल एवं सामूहिक खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे खो खो, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, योग, रस्साकसी का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्तर माध्यमिक वर्ग के सभी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सम्बंधी प्रश्नोतरी, चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन भी किया गया। फिट इंडिया स्वस्थ भारत सप्ताह के अंत में विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश मिश्रा रिटायर्ड कोषालय अधिकारी ने की।
 कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं स्वागत गान से हुआ विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि, अभिभावको एवं सभी गणमान्य नागरिको को स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होनें श्रोताओं को सत्र 2022-2023 की समस्त गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें विद्यालय की उपलब्धियां की जानकारी भी दी। अतिथियों के स्वागत में माध्यमिक विभाग की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी। अध्यक्ष महोदय की अनुमति से खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारंभ ध्वजारोहण एवं खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना की शपथ के साथ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के चारो सदनो के अधिकारियों विद्यार्थियों ने भव्य परेड प्रस्तुत की।
 इस अवसर पर प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियो हेतु नीबू चम्मच दौड़ एवं रस्साकसी और माध्यमिक एवं उच्तर विभाग के विद्यार्थियों हेतु 100 मीटर, 200 मीटर एवं 100 वाई 4 रिले रेस, खो खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नीबृ चम्मच दौड़ के विजेता अक्षय तिवारी, सारिका पटेल, पार्थ, आरोही रहें। माध्यमिक विभाग में 100 मीटर दौड़ में गुंजन जैन, अरहाम लहरी, रिषिका चौरसिया, सत्यम पाठक ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में पलक गौड़, कुनाल सिंह, भावना और शिवम ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में कनिष्ठ वर्ग में अशोक सदन के सदस्यों ने अच्छे ताल मेल से दौड़ते हुए अपने सदन को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं शिवाजी सदन की छात्राओं ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। वरिष्ठ वर्ग में टैगोर सदन के बालको और अशोक सदन की बालिकाओं ने बाजी मारी। सभी प्रतियोगिताओं की अंकतालिका में अशोक सदन प्रथम रहा।
 कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संगीतमय योग प्रदर्शन रहा जिसमें विद्यार्थियों के समूह ने विभिन्न आसनों को एक साथ करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा अभिभावको एवं शिक्षको की दौड़ों ने भी सभी का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि महोदय ने समस्त विजेताओं का पदक प्रदान किये अपने सारगर्भित भाषण में उन्होंने खेल एवं व्यायाम के महत्व को प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों से मोबाइलों की दुनिया से बाहर निकलकर खेल के मैदानों में खेल खेलने हेतु प्रेरित किया। उपप्राचार्य  सतेन्द्र कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुश्री प्रेमलता नीलम, शरद मिश्रा एवं हरिओम दुबे की उपस्थिति रही। विद्यालय की छात्रा कुमारी तस्या अग्रवाल को सत्र 2021-2022 में सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ 0.1 प्रतिशत परीक्षार्थियों में शामिल होने हेतु दस हजार रूपयों का चेक प्रदान किया गया। 

जबेरा विधायक ने जनसंपर्क कर समस्याएं सुनी
दमोह। लगातार जनसंपर्क कर रहे जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी आज सिंगपुर पहुचकर लोगों की समस्याएं सुनी। ग्राम वासियों ने बताया कि लाइट का वोल्टेज कम आ रहा है जिससे बहुत परेशानी हो रही है विधायक ने तत्काल ही अधिकारियों को फोन के माध्यम से सूचना दी और कहा जल्द से जल्द यहां की समस्या का निराकरण किया जाए इसी दौरान सिंगपुर के लोगों ने विधायक को बताया कि पानी की भी बहुत समस्या हो रही है विधायक के द्वारा  जल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया विधायक ने कहा जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान होगा।
इसी दौरान विधायक कटाव धाम पहुंचे जहां श्री लोढ़ा पहाड़ सिद्धन धाम वाले महाराज श्री श्री 1008 श्री सीता शरण जी महाराज के दर्शन किए और उनके साथ सिंगपुर पहुंचे जहां से सिंगपुर मैं होने वाले यज्ञ के स्थान पहुंचे वहां पहुंचकर आगामी महीनों में होने वाले यज्ञ की रूपरेखा तैयार की यज्ञ स्तर पर लोगों ने बताया कि स्थल पर पानी की व्यवस्था की जाए इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक ने जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन विधायक ने कहा कि जल्दी ही बोर के लिए मोटर और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

 जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के निरीक्षण से हड़कंप
दमोह। सरकार शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन कई जगह शिक्षा के नाम पर लाखों रुपए बर्बाद किए जा रहे मामला दमोह जिले के जनपद पंचायत जबेरा का है जहां पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें न तो स्कूल टाइम पर लगते हैं और ना ही टीचर उपस्थित होते हैं और 3ः00 बजे छुट्टी करके अपने अपने घर चले जाते हैं बच्चों का कहना है कि शिक्षक दिन भर मोबाइल चलाते रहते हैं पढ़ाई नहीं करवाते हैं प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल जलहरी में एक टीचर 2 साल से गैर हाजिर हैं जिनका नाम सुरेंद्र राय है पोर्टल पर उपलब्ध है नाम वेतन बराबर ले रहा है जलहरी सरपंच ने जनपद उपाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र भी लिखा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम स्कूल में लेट्रिंग बाथरूम की भी कंडीशन बहुत खराब है सरपंच को बोलकर ठीक करवाने का कहा गया है
जनपद पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा .प्राथमिक कन्या शाला जलहरी में बच्चों का कहना है कि खाने में कीड़े निकलते हैं पानी जैसी सब्जी देते हैं कुत्तों के जैसे खाना परोसा जाता है और बच्चों का कहना है कि पेट भर के खाना नहीं दिया जाता है टीचर की भी कमी बताई गए है स्कूल स्टाफ के द्वारा वही तीसरे स्कूल भी पहुंचे प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल पिपरिया जुगराज में जब जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा स्कूल को 3ः30 बजे चेक किया गया तो बंद मिला ताले लटके मिले तभी बच्चों सी पूछा तो उन्होंने बताया कि रोज इसी टाइम पर छुट्टी होती है अतिथि शिक्षक के द्वारा भी यही बोला गया जब गांव वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह तो उनका रोज का काम है सुबह लेट आते हैं और शाम की टाइम जल्दी चले जाते हैं इससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है सरकार इस ओर ध्यान भी नहीं दे रही हैं। इनका कहना, फोन पर जनपद उपाध्यक्ष से जबेरा बीआरसी का कहना है कि मैं जांच कराकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करूंगा मौके पर भी शिक्षकों को फोन लगाकर जमकर फटकार भी लगाई।

नशा मुक्ति थीम तहत चित्रकला प्रतियोगिता 
दमोह।
बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खजरी मैं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य सुनील दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के प्रतिभागियों ने भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश देते हुए तरह-तरह के चित्र बनाये।
प्राचार्य सुनील दुबे ने कहा कि आज से सभी अपने-अपने परिवार, रिस्तेदारों, दोस्तों के यहां अगर कोई नशे का सेवन करते होंगे तो उनको नशे के सेवन से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बतायें, ताकि नशे का सेवन करना छोड़ दे। ऐसा करके आप लोग भी जागरूक नागरिक होने का परिचय दें सकते हैं। प्रतियोगिता में नैंसी कुर्मी, सोनू अहिरवाल, कुलदीप अहिरवाल, नंदनी कुर्मी, धीरज बंसल, रोहित विश्वकर्मा, अभिषेक लोधी, निकिता काछी ने भाग लिया। समिति के निर्मल राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था पुरस्कृत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments