भाजपा ने किया बिलावल भुट्टो का पुतला दहन
दमोह
भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल और दमयंती नगर मंडल दमोह के संयुक्त
रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के
विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन अंबेडकर चौराहे पर किया। भाजपा
महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के विदेश मंत्री
बिलावल भुट्टो ने अत्यंत ही निंदनीय टिप्पणी की है इस प्रकार की टिप्पणी
करने वाले लोगों का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया है । हम चेतावनी देना चाहते हैं कि हमारी यह सब सी प्रधानमंत्री जिनको पूरी
दुनिया में सशक्त नेता के रूप में जाना जाता है उनकी छवि धूमिल करने का
प्रयास निम्न स्तर की बातें और टिप्पणी करके कर रहे हैं हम सभी की निंदा
करते हैं बिलावल भुट्टो स्वयं पाकिस्तान की दशा देख ले पाकिस्तान टूटने की
कगार पर है वह अपना देश देखें अपनी प्रधानमंत्री को देखें दूसरे के
प्रधानमंत्री को ना देखें हम और संपूर्ण देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के साथ हैं।
दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी
ने कहा कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत दमोह जिले में दोनों
मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया पीएम
प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और
विरोध करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के चर्चित प्रभावशाली
व्यक्ति हैं पाकिस्तान का हमेशा आपका आतंकवाद और आतंकियों को बढ़ाता आया
रहा वह विश्व शांति के खिलाफ ही रहा है पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति चरमरा
गई है बिलावल भुट्टो ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह टिप्पणी की है
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी जवाब देने के लिए सदैव
तैयार है।
कॉग्रेस का धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने ज्ञापन
दमोह। कांग्रेस कमेटी मंडल इमलिया घाट के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
मनु मिश्रा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर दमोह के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया
जिसमें इमलिया घाट में धान खरीदी केंद्र बनाए जाने एवं खराब ट्रांसफार्मरों
की जगह नये ट्रांसफार्मर रखने की मांग की गई। पत्र
में उल्लेख किया गया कि पिछले वर्ष 2020 21 में इमलिया घाट में धान खरीदी
केंद्र से क्षेत्र के लोगों की धान खरीदी हुई थी इमलिया के आसपास लगभग 20
गांव में केंद्र होने के कारण सभी किसानों को सुविधा थी परंतु इस वर्ष धान
खरीदी केंद्र प्रारंभ ना होने से सभी किसान परेशान हो रहे हैं इसलिए शीघ्र
ही धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किया जाए।
पूरे क्षेत्र में जहां
जहां बिजली ट्रांसफार्मर खराब है वहां नए ट्रांसफार्मर रखे जाएं, बिजली की आपूर्ति दिन में 10 घंटा रात में 10 घंटा दी जाए ताकि किसानों को
सिंचाई में असुविधा ना हो साथ ही खाद की आपूर्ति भी की जाए।जिला
कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, संगठन मंत्री सतीश जैन,
सेवादल जिला अध्यक्ष विरेन्द ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, मंडल अध्यक्ष
युवराज सिंह, जनपद सदस्य वीर सिंह लोधी, जनपद सदस्य कमल सिंह, जिला
पंचायत सदस्य दृगपाल पाल लोधी, अरविंद राजा, राजेंद्र दुबे, मुन्ना बाबा,
खिल्लु ठाकुर, शत्रुघन सिंह, पूरन सिंह, मोहन सिंह आदिवासी एवं ग्रामीण
एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।
विद्यार्थी परिषद की G-20 में अध्यक्षता पर रंगोली
दमोह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत जिलाइकाई ने
सरस्वती कन्या विद्यालय की बहनों के साथ भारत की G-20 में अध्यक्षता के
विषय पर रंगोली बनाई व बहनों को पेन भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की । इस
निमित्त जिला संगठन मंत्री आदित्य बरमैया द्वारा कहा गया कि राष्ट्र को
परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य , विश्व गुरु बनाने का कार्य , राष्ट्र का
पुनर्निर्माण करने का कार्य व वसुदेव कुटुम्ब कम के भाव को लेकर विश्व मंगल
कामना के संकल्प के साथ हर एक भारतीय कार्य कर रहा है, और आज भारत विश्व
का नेतृत्व करने के लिए अग्रसर है , विश्व की पहली पसंद भारत बन रहा है।
निरंतर उभरता हुआ हमारा भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है जिसका एक
उदाहरण हमें G-20 के माध्यम से देखने को मिलता है जहां विश्व की 20 सबसे
बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह को रखा जाता है ऐसे समूह G-20 की
अध्यक्षता भारत कर रहा है
इसी गर्व के विषय को अनेकों माध्यमों से
विद्यार्थी परिषद जन-जन तक पहुंचने का कार्य कर रही है। जिससे उभरते हुए
भारत को विश्व में मिलने वाली प्राथमिकता को जन-जन जाने और गौरवान्वित
महसूस कर स्वयं भी भारत को विश्व गुरु के शिखर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित
रहे । कार्यक्रम के निमित्त जिला सह संयोजक राहुल कुमार, ऱोहित राय,
नमन शांडिल्य, बंधन विश्वकर्मा एवं भारत की संस्कृति को बचाय रखने व भारत के
नौनिहालों को भारत के भविष्य को सकारात्मक बनाने में सहभागिता दे रहे
सरस्वती कन्या विद्यालय के आचार्य व दीदी और बहिनें (छात्राएं) उपस्थित
रहीं।
श्री बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडल की बैठक
दमोह। टंडन बगीचा में पूज्य श्री बागेश्वर धाम सरकार के श्री मुख से
होने जा रही रामकथा के संबंध में बागेश्वर धाम शिष्य मंडली एवं एवं
सेवादारों प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक
में रामकथा की संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से चले इस संबंध में उपस्थित
सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखें।
जिसे आयोजन समिति ने मान्य करते हुए
निर्णय लिए और बागेश्वर धाम शिष्य मंडल एवं सेवा सेवादारों को महत्वपूर्ण
जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारित रूप से चर्चाएं हुई। बिहारी
लाल गौतम, मनु मिश्रा, बड़े पुराणिक, कल्लन जैन, दीपक सिंघानिया,
सोनू टंडन, राजू चौहान, विक्रम सिंह एवं समस्त बागेश्वर धाम से संबंध में
उपस्थित रहे।
लेदर बॉल अंतराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता 19 से
दमोह। बटियागढ़ में एम
एच क्लब के द्वारा पं. स्व. श्री गिरीश सोनकिया स्मृति में 19 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली अंतरराज्यीय
लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगितामें आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा। इनमें मध्यप्रदेश हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश की टीम भाग ले रही है। आयोजित प्रेस वार्ता में एम एच क्लब
अध्यक्ष आनन्द त्रिवेदी ने बताया क्लब के द्वारा विगत 24 वर्षों से
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एम एच क्लब संस्थापक पं.स्व.
श्री गिरीश सोनकिया ने इसकी नींव रखी थी जिसे क्लब के सदस्यों के द्वारा
निरंतर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इस बार क्लब के द्वारा राज्य
स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें
विजेता टीम के लिए इनामी राशि चालीस हजार एवं उपविजेता के लिए बीस हजार रखी
गई है। शुभारंभ से समापन तक एमएच क्लब
के सभी सहयोगी सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी। इस अवसर पर जितेंद्र सिह,
इस्माइल खान, रमजान खान, सोहिल सिंघई, सजीव विश्वकर्मा, देवकांत राणा,
सन्तोष साहू,सहित सदस्यों की उपस्थिति रही।
एक दिवसीय पशुओं का निःशुल्क शिविर आज
दमोह। नगर के न्यू मानस भवन अस्पताल चौराहा में एनिमल केयर क्लीनिक के द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क पशुओं का कैंप आज 18 दिसम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें सभी पालतू जानवरों व पशुओं का निःशुल्क उपचार व एंटी रेबीज के टीकाकरण किया जाएगा। डॉक्टर गोविंद प्रसाद चौधरी ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार के पालतू पशुओं का शारीरिक परीक्षण व किसी भी प्रकार की कोई बीमारी व अन्य कोई भी परेशानी हो तो वे अपने जानवरो को इस निःशुल्क कैंप में लेकर आए व उनका इलाज करा सकते हैं।
दमोह। नगर के न्यू मानस भवन अस्पताल चौराहा में एनिमल केयर क्लीनिक के द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क पशुओं का कैंप आज 18 दिसम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें सभी पालतू जानवरों व पशुओं का निःशुल्क उपचार व एंटी रेबीज के टीकाकरण किया जाएगा। डॉक्टर गोविंद प्रसाद चौधरी ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार के पालतू पशुओं का शारीरिक परीक्षण व किसी भी प्रकार की कोई बीमारी व अन्य कोई भी परेशानी हो तो वे अपने जानवरो को इस निःशुल्क कैंप में लेकर आए व उनका इलाज करा सकते हैं।





0 Comments