Header Ads Widget

श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र बनाने के विरोध में बांदकपुर में ज्ञापन.. कुंण्डलपुर में भगवान चंद्रप्रभु एवं पारसनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव आज.. नन्हें मंदिर में मुनिश्री के सानिध्य में होगा महा मस्तकाभिषेक.. 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 20 से

 श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र बनाने के विरोध में बांदकपुर में राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा..

दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र  बांदकपुर धाममें स्थानीय  दिगंबर जैन समाज बांदकपुर के द्वारा भारत के राष्ट्रपति जी प्रधानमंत्री झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम hindoriya मंडल के अंतर्गत बांदकपुर पुलिस चौकी में नायब तहसीलदार श्री उदेनिया जी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें जैन धर्म के 20 तीर्थंकर ओं की और अनंत संतों की मोक्ष स्थाली श्री सम्मेद शिखरजी को जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र माना जाता है जिसकी पवित्रता को नष्ट करने के लिए झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 2795 इ दिनांक 2.6.19 को अबिलंब रद्द किया जाए 
                                             
 तीर्थ क्षेत्रों को मांस मदिरा की बिक्री से मुक्त रखा जाए बा पर्वतराज की वंदना को जाने वाले मार्ग का अतिक्रमण अति शीघ्र हटाया जाए वहां पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की जाए। इस संबंध में संपूर्ण देश कि जैन समाज द्वारा अपने अपने गांव व शहर में रैली निकालकर ज्ञापन दिया जा रहा है इस संबंध में बांदकपुर जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एक रैली दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ कर संपूर्ण गांव में भ्रमण कर पुलिस चौकी बांदकपुर पहुंची

 वहां उपस्थित श्री नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने में समाज के अध्यक्ष सुनील कुमार डबुल्या मथुरा प्रसाद जैन प्रकाश चंद्र  जैन शरद डबुल्या pradip dabulya अनुज सिघई श्रीपाल जैन संजय जैन राहुल जैन निपुण जैन पत्रकार अनुराग जैन अमन आकाश शुभम पीयूष राजा सचिन दीपांशु manish विवेक महिला मंडल  से सुनीता डबुल्या रीना जैन  सुलेखा अर्चना जैन प्रभारानी  सेलट पिर्यंका जैन मनीता जैन पूनम डबुल्या समीछा सिघई सुधा सरोज जैन बालिका मंडल से शानू जैन बोली डबुल्या मानसी आस्था सहित सम्पूर्ण जैन समाज की पुरूष महिलाये बच्चे बालिका सम्मिलित हुये।
कुंण्डलपुर में भगवान चंद्रप्रभु एवं पारसनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव आज..
दमोह । श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंण्डलपुर में जैन धर्म के आठवे तीर्थंकर भगवान श्री चंद्र प्रभु जी एवं 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 19 दिसंबर सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज एवं आर्यिकारत्न श्री विज्ञान मति माताजी ससंघ सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन, विधान होगा। श्री जी का पालना झुलाया जाएगा। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान होगा। सायं काल भक्तामर महा अर्चना पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।
नन्हें मंदिर में मुनिश्री के सानिध्य में महामस्तकाभिषेक
इस पावन अवसर पर दिगंबर जैन पारसनाथ नन्हें मंदिर जी में विराजमान मुनिश्री सुब्रत सागर महाराज के सानिध्य में प्रथम बार छोटे पारसनाथ वेदी पर भगवान चंद्रप्रभु एवं पारसनाथ का महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम सोमवार सुबह साढ़े सात बजे से आयोजित किया गया है।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नायक, महामंत्री चक्रेश सराफ, कार्यक्रम संयोजक राजेश हिनाती ने सभी से समय पर पहुचकर धर्मलाभ लेने के अपील की है। इसके बाद साढ़े 9 बजे से मुनिश्री के दिव्य देश्ना का लाभ सभी प्राप्त होगा। 
16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 20 से
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंदिर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद और उनकी शिष्य मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।
 20 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से श्री शांतिनाथ महामंडल विधान नन्हे मंदिर जी में मुनि श्री के सानिध्य में प्रारंभ होगा जिस में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से की गई है।

Post a Comment

0 Comments