क्रिसमस पर मनाया गया सण्डे स्कूल दिवस.. वृद्धावस्था में माता पिता को साथ रखने की शपथ.. पहला आदि धर्म सत्संग कार्यक्रम आयोजित.. हिंदुवादी युवाओं ने जलाया शाहरुख का पुतला.. अहिरवार समाज संघ भारत की बैठक.. बटियागढ़ में आज छग और मप्र के बीच पहला मुकाबला..
दमोह।क्रिसमस पर्व के चलते मसीही समाज का विशेष आयोजन
सण्डे स्कूल दिवस मनाया गया। अवसर पर बच्चों ने मसीही गीत संगीत की
प्रस्तुति दी गई और प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस से संबंधित ड्रामा की
प्रस्तुति देते हुए क्रिसमस पर्व की ख़ुशीयाँ मनाई।
कार्यक्रम की शुरुआत
सण्डे स्कूल प्रभारी डॉ श्रीमती इन्दु लाल की प्राथना से हुई। इसके अलावा
युवाओं द्वारा मसीही गीतों की प्रस्तुति दी गई। प्रतिवर्ष होने वाले इस
आयोजन को बड़े ही उत्सपूर्वक मनाया गया जिंसमें समस्त सन्डे स्कूल के शिक्षक
शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ड्रामा तैयार कराने
में सहयोग किया। सीनियर कक्षा के बच्चों ने मसीही उत्सपूर्वक गीतों की
प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर मसीही समाज के सैकड़ों लोगों ने इस क्रिसमस
कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रथम चरण में सण्डे स्कूल कार्यक्रम एवं दूसरे
चरण में बाल उत्सव का आयोज समाज गृह में आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों के लिए
विशेष रूप से मेले का आयोजन किया गया जहाँ। बच्चों, युवाओं को खाने के
स्टॉल वहीं बच्चों को मिकी मिक्की माउस व अन्य उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल
लगाए गए जिंसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बाल मेले का आनन्द
लिया। कार्यक्रम का समापन सामुहिक प्राथना से हुआ।
वृद्धावस्था में माता पिता को साथ रखने की शपथ
दमोह।
सखी संस्था द्वारा गुरुकुल विद्यालय एवं जेपी विद्यालय के छात्र, छात्राओं
को वृद्धाश्रम में वृद्धों के सम्मान और सेवाभाव के संबंध में जानकारी दी
गई तथा वृद्धों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को वृद्धाश्रम के बारे में विस्तृत
जानकारी दी गई।
तथा उन्हें यह समझाया गया कि हम सभी अपने माता-पिता एवं
वरिष्ठ जनों का सम्मान करें तथा उनके वृद्ध होने पर उन्हें वृद्धाश्रम जाने
से बचाएं एवं उनकी घर पर ही सेवा करें। कवि बीएम दुबे द्वारा सभी बच्चों
को वृद्धों की सेवा करने हेतु शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर श्रीमती प्रभात
मिश्रा, राजलक्ष्मी पाराशर, प्रगति मिश्रा, केआर पांडे, उमाकांत मिश्रा,
वीरेंद्र असाटी आदि की
मौजूदगी रही। संचालन बीएम दुबे ने किया तथा आभार नितिन मिश्रा
ने माना।
पहला आदि धर्म सत्संग कार्यक्रम आयोजित
दमोह। पहला आदि
धर्म सत्संग 18 दिसंबर 2022 सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ग्राम हथना दिगंबर
पिपरिया दमोह में कार्यक्रम आयोजित, ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत के
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतविंदर हीरा जी श्री चरण चौहे गंगा सच्चखंड श्री
खुरालगढ़ साहेब दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां शहर के प्रमुख मार्गो से
होकर अंबेडकर चौक पहुंचकर अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
संतों
की वाणी एवं दर्शन कर लाभ लें. इस तरह की अपील की और नशे से दूरी बनाने और
शिक्षा विद्या, ग्रहण करने की बात कही. उनके साथ संत विश्राम दास जी पारस
दिगंबर और दमोह के कोमल अहिरवार, सुनील आनंद हर्वेंद्र लड़िया, मोहनीश
अहिरवार, अजय बौद्ध, मूलचंद अहिरवार उत्तम दादा रमेश बौद्ध सहित गुरुभक्त जन
मौजूद रहे।
हिंदुवादी युवाओं ने जलाया शाहरुख का पुतला
दमोह। पठान मूवी में भगवा के अपमान से आहत जागरूक युवाओं ने आंबेडकर चौराहे पर शाहरुख खान का पुतला जलाया।युवा मुकेश यादव ने कहा कि बालीवुड में शामिल लोग लगातार फिल्मों में सनातन हिंदू धर्म का अपमान करते हैं।
पठान मूवी में भगवा रंग के कपड़े पहन कर बेशर्म रंग गाया है जो भगवा का अपमान है हम इसके विरोध में शाहरुख खान का पुतला जलाया हैं। पुतला दहन में मुकेश यादव, पवन यादव, डल्लू चक्रवर्ती, शिवा चक्रवर्ती, हर्ष चक्रवर्ती, अभय यादव, अरुण यादव उपस्थित रहे।
अहिरवार समाज संघ भारत की बैठक संपन्न दमोह। जिला अहिरवार समाज
संघ भारत की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष बीड़ी बावरा के निवास पर किया गया।
विगत दिनों आयोजित हुए अहिरवार समाज संघ भारत के संभागीय सम्मेलन का
लेखा-जोखा एवं हिसाब सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया जिसमें सभी ने अपनी अपनी
सहमति प्रदान की और जिला कार्यकारिणी के द्वारा जिलाध्यक्ष बीडी
बावरा का सम्मान स्मृति चिन्ह पुष्पमाला, शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष के द्वारा भी सभी तहसीलों की कार्यकारिणी के
पदाधिकारियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बैठक में बाबूलाल
अहिरवार, दरबारी लाल अहिरवार, नारायण प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार हटा, बीडी
अहिरवार पाली, डीपी वर्मा, केएल राज, नरोत्तमदीन रोहिताश, इंजीनियर टी
चौधरी, जीपी अहिरवार, बालकृष्ण अहिरवार, मुनीम गोपाल दास, श्रीमती सीडी
बावरा, मुकेश कुमार जी आदि की उपस्थिति रहीं।
बटियागढ़ में आज छग और मप्र के बीच मुकाबला
दमोह।
बटियागढ़ एम एच क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री गिरीश सोनकिया की
स्मृति में राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज सुबह
12:00 बजे किया जाएगा जिसमें पहला मैच छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच
खेला जाएगा।
बटियागढ़ में चल रहे राज्य स्तरीय लेदर बॉल टूर्नामेंट का आयोजन
जिले में एक ऐसा आयोजन है जो दमोह जिले बटियागढ़ ऐसा राज्यस्तरीय
प्रतियोगिता का में किया जाता है जिसमें दर्शक दूर-दूर से मैच देखने आते
हैं इसका आयोजन एम एच क्लब के संस्थापक पंडित स्वर्गीय श्री गिरीश सोनकिया
के द्वारा किया गया था जिसे क्लब के सदस्य निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
0 Comments