दो फरार आरोपियों पर 6000 का ईनाम घोषित

दमोह। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने दमोह जिले के 02 प्रकरणों में 02 फरार आरोपियों पर 06 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 316.22 धारा 379 ताहि के तहत फरार आरोपी सलमान लगड़ा पिता इदरीस उम्र 21 साल निवासी नया मुहल्ल वार्ड क्रमांक 14 छतरपुर थाना कोतवाली छतरपुर एवं थाना हटा अंतगर्तत अपराध क्रमांक 245.22 धारा 327 294 323 427 506 34 ताहि 3 ;2द्ध5 कए 3 ;1द्ध 3;1 एससी एसटी एक्ट के तहत फरार आरोपी लकी पिता बबलू रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी घटिया मुहल्ला तिली वार्ड सागर थाना गोपाल गंज सागर पर 3.3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

उक्त मामलों में फरार आरोपियों को जो कोई व्यक्ति गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकेए ऐसे व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

बीड़ी मजदूरसंघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दमोह। मध्यप्रदेश बीड़ी मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा कलेक्टर को माननीय श्रम मंत्री भारत सरकार को बीड़ी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया अखिल भारतीय बीड़ी मजदूर महासंघ केंद्र के आवाहन पर महासंघ, 7 भारत सरकार के श्रम मंत्री से निवेदन करता है। केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय नहीं सभी उपायुक्त को दिनांक 23/01/2018 पत्र देकर निर्देश दिए कि सभी नए बीड़ी श्रमिकों को कमेटी बनाकर परिचय पत्र दिए जाएं परंतु आज तक किसी भी बीड़ी श्रमिक को परिचय पत्र नहीं मिले, परिचय पत्र शीघ्र दिलवाई जाएं, बीड़ी कल्याण श्रम और रोजगार मंत्रालय के के तहत बीड़ी श्रमिक कल्याण कोष के माध्यम से संचालित, केंद्रीय अस्पताल, नागरिक औषधालय, तथा जिला सभी चल एवं अचल औषधालय, वेलफेयर में ,डॉक्टर तथा इनडोर आउटडोर दवाई उपलब्ध कराई जाएं।

बीड़ी श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना को सरल किया जाए, बीड़ी श्रमिकों के लिए सामूहिक बीमा योजना का लाभ दिया जाए। वीडी श्रमिक लोगों को मातृत्व योजना का लाभ दिया जाए, बीड़ी श्रमिकों का अंतिम संस्कार को वित्तीय सहायता दी जाए, बीड़ी श्रमिकों के पुत्री की विवाह सहायता समय पर दी जाए। आवास योजना में दूसरी एवं तीसरी किस्त का बकाया राशि भुगतान शीघ्र कराया जाएं। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का एक समान वेतन सभी राज्यों में श्रमिकों को भुगतान कराया जाएं। सभी बीड़ी श्रमिकों को भविष्य निधि एवं ईएसआई की सुविधा दिखाई जाएं। उपरोक्त कल्याणकारी सुविधाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए महासंघ ने केंद्र की ओर ध्यान आकर्षण करता है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप जाटव जिलाध्यक्ष वीडी मजदूर संघ, तनुज पाराशर जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, सोमनाथ यादव जिला मीडिया प्रभारी, रितिक जाटव, देवेंद्र सैन, सुशील साहू, मुकेश पटेल अन्य की उपस्थिति रहीं।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने लिए नमूनें  

दमोह।  कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ0संगीता त्रिवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारीएदमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए मूंगफली एवं गुड़ से बने खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच हेतु लिए हैं।  निरीक्षण की कार्यवाही में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने महावीर वार्ड स्थित श्वेता मूंगफली पट्टी सेंटर का निरीक्षण किया। मौके पर विक्रय हो रहे मूंगफली गुड़ पट्टी का नमूना जांच हेतु लिया गया है। 

उक्त प्रतिष्ठान में फ़ूड लाइसेंस की प्रति परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश मौके पर विक्रेता को दिए गए हैं। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु क्यूटीटीएल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने समस्त खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठान में फ़ूड लाइसेंस एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की प्रति जरूर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मप्र शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सत्याग्रह आंदोलन की रूपरेखा तय 

दमोह। वर्षो से शिक्षक पद के समस्त दायित्वों का निष्ठपूर्वक निर्वहन करने वाले नवीन शिक्षा संवर्ग के शिक्षक साथियों को सेवानिवृत्ति पर एनपीएस आधारित पेंशन के जो परिणाम सामने आ रहे है, वे निश्चित ही अमानवीयता को प्रदर्शित कर रहे है। शिक्षको को एनपीएस अंतर्गत रखने से शिक्षको का भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षको को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन लागू करने का मध्यप्रदेश शिक्षक संघ मांग करता है। शिक्षको का 30-35वर्षो से एक ही पद पर कार्य कर रहे है, शासन द्वारा उक्त शिक्षको के सम्मान को संरक्षित करने को लेकर पदोन्नति पदनाम प्रदान करने एवम अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षको को भी नॉन वोकेशनल मानते हुए अर्जित अवकाश की पात्रता प्रदान करने संबंधी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षक संघ और शासन के बीच लंबे समय से चरणबद्ध चर्चा का दौर जारी रहा, परंतु शासन के द्वारा उक्त मांगो का निराकरण न होने से समस्त शिक्षको में रोष व्याप्त है।

 मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने शिक्षकों की उक्त तीन सूत्रीय मांगो को लेकर शासन को एक माह का समयावधि पत्र देकर निराकरण की मांग का अनुरोध किया है। इस अवधि में मांगो के निराकरण न होने की स्थिति में दिनांक 27 जनवरी 2023 से लगातार प्रदेश स्तर पर एवम क्रमशः जिले स्तर पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन को घोषणा की गई।। सत्याग्रह आंदोलन की सुव्यवस्थित योजना को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमे प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन दमोह द्वारा मां वीणा वादिनी की सुस्वर वंदना की गई। बैठक में अखिल भारतीय पदाधिकारी, प्रांतीय संगठन मंत्री, प्रांतीय अध्यक्ष लक्षिरण जी इंगले, प्रांतीय महामंत्री क्षत्रवीर सिंह जी राठौर सहित प्रांतीय पदाधिकारियों सहित समस्त संभाग व जिले के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में जिले में निवासरत प्रांतीय उपाध्यक्ष, संभागीय सचिव पारस जैन, जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र जैन की उपस्थिति रही।