Header Ads Widget

मुनि श्री सुब्रत सागर के सानिध्य में नए वर्ष पर होगा हवन, पूजन, उपनयन संस्कार.. आज सुबह शांतिनाथ विधान और शाम को भक्तांबर विधान का आयोजन.. कुंडलपुर में भजन संध्या 31 को, मुनि श्री विहसंत सागर का मंगल प्रवेश.. सम्मेद शिखर जी को पवित्र क्षेत्र घोषित किये जाने अमित बजाज ने दिया ज्ञापन..

सुबह शांतिनाथ विधान, शाम को भक्तांबर विधान

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं उनके शिष्य मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का 31 दिसंबर को प्रातः बेला में पूर्ण अर्घ के साथ संपन्न होगा इधर शाम को नववर्ष की पूर्व बेला में भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया है।
जैन धर्मशाला में भव्य समोशरण की रचना के साथ मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में 20 दिसंबर से श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन प्रतिदिन चल रहा है। 30 दिसंबर को प्रातः बेला में श्री जी के अभिषेक शांतिधारा पूजन उपरांत शांति विधान प्रारंभ हुआ जिसमें आज 120 अर्घ विधान आचार्य पारस भैया एवं आशीष शास्त्री के निर्देशन में भक्तजनों द्वारा समर्पित किए गए। विधान के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भी 120 अर्घ समर्पित किए जाएंगे। वही 31 दिसंबर की शाम को 7 बजे से 48 मंडलों पर मुनि श्री द्वारा बुंदेली भाषा में रचित भक्तांबर महामंडल विधान के पाठ के साथ दीप समर्पण किए जाएंगे। नए वर्ष की पूर्व वेला में
नए वर्ष पर होगा हवन, पूजन, उपनयन संस्कार
विधान अवसर पर मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि बिना संस्कार के व्यक्ति का जीवन बिना पतवार की नाव की तरह होता है। मुनि श्री के सानिध्य में नव वर्ष के प्रथम दिन 8 वर्ष के बच्चे से लेकर 60 वर्ष के बुजुर्ग तक को उपनयन संस्कार के माध्यम से संस्कारित किए जाने की तैयारी चल रही है। जिस में शामिल होने वालो का विधि पूर्वक मुंडन कराकर संस्कारित किया जाएगा। 

नव वर्ष के प्रथम दिन विधानसभा पर विश्व शांति महायज्ञ हवन का आयोजन भी होगा तथा भगवान श्री शांति नाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भी भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नायक तथा विधान संयोजक राजेश हिनौती ने सकल जैन समाज से मुनि श्री के सानिध्य में होने वाले नव वर्ष की पूर्व बेला तथा नव वर्ष पर आयोजित धार्मिक स्थनों में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है
मुनि श्री विहसंत सागर जी का कुंडलपुर आगमन
दमोह। परम पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विहसंत सागर जी महाराज का कुंडलपुर में आगमन हुआ। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी, प्रबंधक मोतीलाल जैन सहित सभी कर्मचारी, कुंडलपुर जैन समाज एवं ब्रह्मचारी बहनों, यात्रीगण ने मुनि श्री की मंगल अगवानी की।
 मुनि श्री की आहार चर्या कुंडलपुर में हुई। मुनि श्री ससंघ संत भवन कुंडलपुर में विराजमान है।
 कुंडलपुर में 31 दिसंबर को होगी भजन संध्या
दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा के चरणों में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2022 को रंगारंग भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने इस आयोजन को लेकर समुचित व्यवस्था की है ।अलग-अलग समितियां बनाकर पदाधिकारी सदस्यों को जवाबदारी सौंपी गई है ।एक नाम का दीवाना भजन संध्या में इंदौर से गायक कलाकार चिंतन रॉकस्टार द्वारा शानदार भजन गीतों भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी ।देश-विदेश में जिन्होंने अपनी गायकी से कई अवार्ड पाए हैं, फिल्मों एवं एल्बम में भी गीत गाए हैं।गायिका अनामिका बाकलीवाल भी साथ में प्रस्तुति देंगी ।कुंडलपुर में पहाड़ के ऊपर बड़े बाबा मंदिर के समीप ही पंडाल लगाया गया है। नए वर्ष का आगाज अतिशय कारी पूज्य बड़े बाबा के चरणों में महाआरती दीप आरती के साथ करेंगे ।प्रातः पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा कर श्रद्धालु भक्त नए वर्ष की शुरुआत करेंगे।

पवित्र क्षेत्र घोषित किये जाने अमित बजाज का ज्ञापन       
 दमोह। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधीश दमोह के माध्यम से ज्ञापन देकर सम्मेद शिखरजी को पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने जानकारी देते हुए बताया की संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज की आस्था का केंद्र तीर्थराज सम्मेद शिखरजी की पवित्रता नष्ट करने वाली झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना 2795, 12 अगस्त 2019 को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। साथ ही पर्वतराज और मधुबन को मांस मदिरा बिक्री से मुक्त किया जाए पर्वतराज की वंदना मार्ग को अतिक्रमण वाहन संचालन सामग्री बिक्री मुक्त कर सामान्य जांच हेतु सीआरपीएफ,  सीसीटीवी कैमरे सहित चेकपोस्ट एवं चिकित्सा सुविधा युक्त बनाया जाए। श्री बजाज ने केंद्रीय वनमंत्री झारखंड के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को भी पत्र भेजकर इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments