भाजपा पथरिया और संदगुवां मण्डल का सुघोष वर्ग
दमोह
- भारतीय जनता पार्टी पथरिया और संदगुवां मंडल में सोशल मीडिया सुघोष
प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया जिसमें तीन सत्र में प्रशिक्षण आयोजित किया
गया। भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने अपने
उद्बोधन में कहा की प्रत्येक पोलिंग बूथ पर त्रिदेव समिति सहित 21 सदस्यों
की समिति का गठन किया गया था उसमें अब हमें सोशल मीडिया और आईटी प्रभारी
भी शामिल करना है वर्ष भर में हमें लगभग 6 कार्यक्रम पोलिंग बूथ पर करने
होते हैं। हम सभी को चुनाव जीतने की पद्धति पता है यदि हमने अपना पोलिंग
बूथ जीत लिया तो समझो हमने विधानसभा भी जीत ली। पोलिंग बूथ पर विभिन्न
कार्यक्रम आयोजित करने का यही उद्देश्य है कि हमें अपना मत प्रतिशत बढ़ाना
है और चुनाव को जीतना है।
सुघोष मंडल प्रशिक्षण
अभियान मंडल पथरिया में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोपाल पटेल,
पूर्व विधायक लखन पटेल, प्रदेश सिह सोशल मीडिया प्रभारी शिशर बड़कुल,
भाजपा जिला मंत्री और सोशल मीडिया के जिला प्रभारी अरविन्द उपाध्याय, जिला
संयोजक सोशल मीडिया संदीप शर्मा, आईटी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी
पथरिया मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया रोहित पटेल,
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, सांसद प्रतिनिधि बृजेश पटेल, सांसद
प्रतिनिधि रणधीर ठाकुर, वरिष्ठ नेता भाजपा देवी सिंह ठाकुर, टीकाराम
पटेल, शिवम पटेल, अभिषेक रामा राठौर, हिमांशु खटीक, गोपाल लोहार, कन्हैया
विश्वकर्मा, अनु सोनी, रुपेश पटेल, सीमांत चौरसिया व समस्त मंडल के बूथ से
आए मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल
सदगुवा के सोशल मीडिया एवं आई टी का सुघोष प्रशिक्षण कार्यक्रम में
महामंत्री गोपाल पटेल, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सोशल मीडिया के जिला संयोजक
संदीप शर्मा, आई टी के जिला संयोजक रिन्कू गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष
महेश पटेल, महामंत्री केदार पटेल, जिला सहसंयोजक आई टी हिमान्शु खटीकजी,
विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी, रोहित पटेल, मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी
बलराम पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदामा पटेल, मुकेश पटेल, धर्मेन्द्र
पटेल, राजाराम पटेल, सीताराम पटेल, कंछेदी पटेल, विनोद पटेल, कृष्णा सिह,
राहुल पटेल, चंदन खरे, प्रमोद चौबे, राजेन्द्र सिह, अजय पटेल सहित सैकड़ो
कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
विहिप बजरंग ने स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया
दमोह। विहिप बजरंग ने श्री स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस शिव पार्वती
मंदिर में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया
गया।कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा से की गई। स्वामी
श्रद्धानंद जी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आदि शैक्षणिक संस्थानों
की स्थापना की और हिन्दू समाज व भारत को संगठित करने तथा 1920 के दशक में
शुद्धि एवं जो लोग धर्मांतरण के शिकार हो चुके थे उनको घर वापसी आन्दोलन
चलाने में महती भूमिका अदा की। डॉ भीमराव आम्बेडकर ने सन १९२२ में कहा था
कि श्रद्धानन्द अछूतों के "महानतम और सबसे सच्चे हितैषी" हैं।
धर्म
प्रसार प्रमुख वेंकट राव द्वारा बताया गया 23 दिसंबर 1926 को अब्दुल रशीद
नामक मुस्लिम आतंकवादी ने धोखे से जोकि उनसे सलाह लेने के लिए आया था उसने
उनकी हत्या कर दी थी। ऐंसे महान पुण्यात्मा के बलिदान
दिवस को आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उनको याद कर एवं श्रद्धांजलि
देकर मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभाग मंत्री श्रीराम पटेल, विभाग
समरसता प्रमुख बलवान सह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष
अंजू खत्री, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुधीर पांडे, जिला धर्माचार्य संपर्क
प्रमुख ठाकुर जी महाराज, जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा जिला सह संयोजक
विक्रम साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख आशीष पांडे, जिला सह गौरक्षा प्रमुख
राजू नामदेव, नगर उपाध्यक्ष मनोहर पाठक, नगर संयोजक अनुराग यादव, सुनील
ठाकुर, एवं साधु-संतों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
मिठाई लाइन स्थित फुटकर मीठा दुकानों की जांच
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत राकेश कुमार अहिरवालए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के मिठाई लाइन स्थित विभिन्न फुटकर मीठा दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण की कार्यवाही में बकौली चौक के पास मिठाई लाइन स्तिथ पुत्तन नेमा मिष्ठान भंडार अमित नेमा मिष्ठान भंडार भवानी प्रसाद नेमा मिष्ठान भंडार रूपेश नेमा मिष्ठान भंडार शुभम नेमा मिष्ठान भंडार अग्रवाल स्वीट्स की फुटकर मिठाई दुकानों शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों पर फ़ूड लाइसेंस की प्रति फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था एवं कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट मौके पर पाए गए है। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से मिठाइयां बताशा बेसन लड्डू बूंदी लड्डू बताशा फ़ूड कलर आदि की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग दमोह की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
संयुक्त अधिवक्ता मंच युवा प्रकोष्ठ में अनुज, रवि, गोवर्धन नियुक्त..
दमोह। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच दमोह के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिल सिंह हजारी ने बताया कि दमोह जिले में अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है मंच में नए सदस्यों के जोड़ने से नई ऊर्जा का विकास होता है. जिसमें संपूर्ण राष्ट्र से लगभग 12 हजार अधिवक्ता हमारे मंच से जुड़ चुके हैं। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच का कार्यजल्द से जल्द पूरे देश में “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट“ लागू कराना है. इसी तारतम में भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश महामंत्री एड. तरुण पटेल की अनुशंसा पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार व ले जाने एड. अनुज पांडे, एड. रवि लाल, एड. गोवर्धन पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा प्रकोष्ठ दमोह पद पर मनोनीत किया गया।
दमोह। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच दमोह के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिल सिंह हजारी ने बताया कि दमोह जिले में अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है मंच में नए सदस्यों के जोड़ने से नई ऊर्जा का विकास होता है. जिसमें संपूर्ण राष्ट्र से लगभग 12 हजार अधिवक्ता हमारे मंच से जुड़ चुके हैं। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच का कार्यजल्द से जल्द पूरे देश में “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट“ लागू कराना है. इसी तारतम में भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश महामंत्री एड. तरुण पटेल की अनुशंसा पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार व ले जाने एड. अनुज पांडे, एड. रवि लाल, एड. गोवर्धन पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा प्रकोष्ठ दमोह पद पर मनोनीत किया गया।
जिसमें मंच
के सभी पदाधिकारियों द्वारा एड.अनुज पांडे,एड. रवि लाल एड गोवर्धन पटेल सभी
पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की. इस अवसर पर मंच के
प्रदेश सह प्रवक्ता एड. सुधीर पांडे, जिला अध्यक्ष रवि कांत ठाकुर, जिला
प्रभारी एड. मीनू चौरसिया, जिला महासचिव कौशलेंद्र पांडे, एड. कमल कुशवाहा,
एड. यूनिस मकरानी, एड. मनोज नागदेव, युवा प्रकोष्ठ से कपिल सिंह हजारी
(कोषाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दमोह), एड. गजाधर पटेल, एड.अब्दुल जहीर
कुरैशी आदि अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच दमोह के मुख्य प्रकोष्ठ महिला
प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के सभी अधिवक्ताओं ने बधाइयां प्रेषित की एवं
उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वीरेन्द्र सोनी स्वर्णकार समाज के युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त..
दमोह। भारतीय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सोनी मारुति, राष्ट्रीय संगठन महासचिव पुरुषोत्तम सराफ की सहमति से एवं म.प्र. के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश् सोनी पथरिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष लकी सोनी ने वीरेंद्र/बृजकिशोर सोनी को दमोह का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री वीरेन्द्र की नियुक्ति पर कमल सोनी, नीरज सोनी, अनुपम जडिया, राजेश सोनी, सुशील सोनी, अभिषेक सोनी, पंकज जडिया, नीलष्याम सोनी, अनूप सोनी, राहुल सोनी, कृष्णा सोनी, सुनील सोनी, राहुल जड़िया, तेजराम सोनी (बम), संदीप सोनी, कल्लू सोनी, राघवेन्द्र सोनी, सूरज सोनी, रामजी सोनी सहित उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुये बधाई दी है।





0 Comments