एसबीआई ने किया 7 करोड़ का लोन वितरण
दमोह। भारतीय स्टेट बैंक हटा शाखा ने पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत पावर सोलर प्लांट के लिए 7 करोड़ का लोन स्वीकृत एवं वितरण किया। दमोह जिले में इस योजना के अंतर्गत यह पहला लोन स्वीकृत हुआ है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक दमोह के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंहए मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र शुक्ला हटा शाखा के शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कृष्ण कन्हैया फर्म के डायरेक्टर मनीष पटेल को पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 42 लाख का चेक दिया।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पीएम.कुसुम योजना के घटक ष्अष् के तहतए 500 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की क्षमता के विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्रों ;एसपीपीद्ध को विकसित करने की योजना बनाई गई है जिसके अंतर्गत किसानों द्वारा उन्हें सौर या अन्य नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली संयंत्रों के लिए अपनी बंजर और अनुपयोगी भूमि का उपयोग करके इन सब.स्टेशनों के पास ऐसे पावर प्लान्ट्स को विकसित किया जाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एक ड्यूटी डॉक्टर के भरोसे
दमोह
जिले की पथरिया नगर की जनता स्वास्थ्य सेवाओं के नाम से परेशान रहती है,
यह बात तब सिद्ध हो जाती है जब अस्पताल से मरीजों को बिना उपचार के वापिस
लौटना पड़ता है। पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी कुछ दिनों से
मात्र 1 ड्यूटी डॉक्टर के भरोसे है, क्योंकि अन्य डॉक्टर छुट्टी पर है तो
कुछ अन्य कार्यों में व्यस्त हैं जो एक डॉक्टर ड्यूटी पर है उनके लिए ओपीडी
के साथ प्रसूति, इमरजेंसी, नसबंदी शिविर, एमलसी के साथ साथ अन्य कई कार्य
अकेले करने पड़ रहे जिससे आमजन, मरीजो, का खासी परेशानीयो का सामना करना पड़
रहा है। शनिवार को महिला नसबंदी शिविर आयोजित था जिसमे लगभग 60 महिलाओं के
ऑपरेशन हुए जिसकी जिम्मेदारी भी मात्र अकेले ड्यूटी डॉक्टर पर थी यदि किसी
महिला की तबीयत बिगड़ती है तो एक भी महिला चिकित्सक उपचार के लिए उपस्थित
नही है। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। वही कुछ माह
पूर्व यूनाईटेड बे इंडिया द्वारा दान प्रदत्त डिजिटल एक्सरे मसीन अस्पताल
को मिली थी वह भी अभी तक चालू नही हुई न ही पुरानी मशीन जो पहले संचालित हो
रही थी वह भी खराब पड़ी हुई है जिससे रोगियों को बाहर जाना मजबूरी बन गई
हैं पथरिया के युवा रोहित जैन ने बताया कि वह आज सुबह अपने परिजन के इलाज
के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुंचे थे जहां पर उन्होंने देखा
कि पथरिया चिकित्सालय में ना तो कोई ओपीडी की पर्ची काट रहा है और ना ही
डॉक्टर मौजूद है रोहित जैन ने बताया कि उन्हें एक्सरे करवाना था लेकिन जब
वह एक्स-रे मशीन की कक्ष में पहुंचे तो उस पर ताला लटका हुआ था और वहां
नोट्स था कि मशीन खराब है। सभी क्षेत्रवाशियो
का कलेक्टर से निवेदन है कि जल्द ही शासकीय अस्पताल में रोगियों को
सुव्यवस्थित सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
मॉ के जन्मदिन पर 31वीं बार किया रक्तदान
दमोह।
जिला अस्पताल में महामाया रक्तदान एवं जन कल्याण समिति रक्तदान महादान
समिति अध्यक्ष अखिलेश रजक की मां के 52वों जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंद को
31वीं बार रक्तदान किया। अध्यक्ष अखिलेश रजक ने बी पॉजिटिव रक्तदान किया
साथ ही नरोत्तम कुर्मी पटेल एबी नेगेटिव एवं महेन्द्र अहिरवार ने ओ पॉजिटिव
गु्रप का रक्तदान किया।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव,
आरएमओ डॉ.विशाल शुक्ला, डॉक्टर अमित प्रकाश जैन, डॉ.प्रेमलता नीमल, सचिव
अभिषेक जैन, अभिजीत जैन, आयुष जैन, तनुज पाराशर, नरेन्द्र अठ्या, विनय
असाटी, सोहेल सौदागर, विनोद विनोदे, सुमन चढ़ार, उषा यादव, श्याम, संदीप
नामदेव, नवाव, प्रीती गुप्ता, रामकुमार दादा, राम मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
अंत में अध्यक्ष अखलेश रजक ने सभी से समय समय पर जरूरतमंदो को रक्तदान कर
सहयोग करने की अपील की।
उज्जैन समारोह में ओजेंन्द्र तिवारी सम्मानित
दमोह।
विगत दिनों राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन द्वारा 95 वां अटल जयंती व
30 वां संचेतना महोत्सव का आयोजन फ्यूचर विजन कालेज उज्जैन के सभागार में
किया गया। ओजेंद्र तिवारी ने साहित्य शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई
दिशा दी है। इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अटल जयंति स्मृति सम्मान से
राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा और महासचिव डा. प्रभु चौधरी एवं अन्य
अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में श्रीमती पदमा तिवारी
को सम्मान मिला। यह सम्मान मिलने पर इंजीनियर अमर सिंह राजपूत,
पी.एस.परिहार, परषोत्तम असाटी, हरिश्चंद्र सोनी आदि द्वारा शुभकामनाएं दी
गई।
0 Comments