नए वर्ष की शुरुआत वर्ल्डबॉस हनुमान जी के साथ
दमोह। शहर के फुटेरा वार्ड दो स्थित दक्षिण मुखी वर्ल्ड बॉस हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समिति के भक्तों के द्वारा नए वर्ष की शुरुआत वर्ल्डवॉस के साथ की गई। देर रात यहां सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ व पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के द्वारा उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया गया। जिसमें मुख्य रुप से सतीश अग्रवाल कपिल अग्रवाल रमेश अग्रवाल मंजू अग्रवाल ओम प्रकाश कृष्णकांत तरुण रवि विकास दीपांशु दीपक रमा दीपक छोटू शशांक भानु कमलेश सुननी मानस सरस अमित सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही।
सैलानियों से गुलजार वीरांगना दुर्गावती अभ्यारण
दमोह।
नववर्ष के स्वागत में आज अवकाश के दिन रविवार को वीरांगना रानी दुर्गावती
अभ्यारण के सभी पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
सिगोरगढ़ दुर्ग प्राकृतिक पर्यटन निदान वॉटरफॉल नजारा व्यू प्वाइंट गिरी
दर्शन वॉच टावर भैंसा घाट मैं सैलानियों ने घूम कर प्राकृतिक सौंदर्य के
अद्भुत नजारों का खूब आनंद उठाया। नए साल की खुशियां मनाने के लिए
सैलानियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक का लुत्फ
उठाया निदान जल प्रपात नजारा व्यू प्वाइंट के प्राकृतिक सौंदर्य को
निहारते हुए यादगार पलों को कैमरे में कैद किया वही नजारा पॉइंट निदान
जलप्रपात सेल्फी प्वाइंट पर परिवार मित्रों के साथ सेल्फी लेने के लिए
होड़ लगी हुई थी। वीरांगना रानी दुर्गावती अभ्यारण के पर्यटन स्थलों पर
जबेरा जनपद दमोह जिले सहित आसपास के महानगरों से भी भारी संख्या में पर्यटक
पहुंचे पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए वन विभाग वह पुलिस के सहयोग से
रानी दुर्गावती अभ्यारण क्षेत्र की सभी चेकप्वाइंट पर विशेष निगरानी
ड्यूटी लगाई गई थी साथ ही इन दर्शनी प्वाइंटों पर सतत भ्रमण पुलिस वन विभाग
की टीम के द्वारा किया जा रहा था। वन बिभाग एसडीओपी
आरसी चोबे अपनी टीम के साथ सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय सेंचुरी
रेंजर विपुल प्रभात घूमते रहे। सभी को समझाइश देते हुए दिखे भ्रमण
करते हुए सैलानियों के लिए इन पर्यटन स्थलों पर कोई असुविधा ना हो इसके लिए
विशेष व्यवस्था करने में सराहनीय भूमिका रही बावजूद इसके कुछ मनचले स्टेट
हाईवे पर बाइक से स्टंट करते हुए खुद ब खुद सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रित
करते हुए दिखाई दिए।
सिंग्रामपुर चोकी प्रभारी आर एस
रिछारिया ने बताया आज सुबह से नए साल में यहां पर्यटक दूरदराज से यहां आ
रहे हैं जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज अपनी पूरी टीम के साथ यहां
मुस्तैदी से हम और हमारी टीम घूम रही है जिससे परिवार के लोग यहां आकर नये
साल परिवार के साथ घूम सकें डिप्टी रेंजर लईक खान ने बताया नए साल के जश्न
में आज वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पर हमला की टीम पूरी सुरक्षा के
साथ आज लगी हुई है आज हजारों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचे हैं
सिंगोरगढ किला, निदान बाटर पाल नजारा यहां सुबह से ही सैलानी पहुंच रहे है
निदान बेरियल पर बैठे वनरक्षक बृजेश राठौर विपिन राबत, परम रैकवार, राहुल
गुलाटी ने बताया निदान वॉटरफॉल और नजारा सिंगोरगढ के लिए आज कटनी जबलपुर
दमोह कटंगी मझौली पनागर सिहोरा से अनेक जगहों से फैमिली के साथ लुप्त
उठाने पहुंच रहे हैं जिनकी सुरक्षा पुलिस एवं वनरक्षक टीम लगी हुई है। सिंग्रामपुर से निवेश जैन की रिपोर्ट
प्राकृतिक स्थानों की हरी-भरी वादियों में पहुँचे लोग
दमोह।
नव वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक वादियों
में बसे सिद्धधाम धाम पहुंच रहे है,जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने
के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन व पिकनिक का आनंद भी उठा रहे हैं। बनवार के समीप पहाड़ियों के बीच कोह में दुर्गम स्थान पर वसे चुड़का सिद्ध
धाम में चट्टानों से टपकता पानी सहित पहाड़ियों का प्राकृतिक सौंदर्य देखने
के लिए नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और वहां पर भोज
भंडारे के साथ पिकनिक मनाई जा रही है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में महिला
पुरुष एवं बच्चे पहुचे। धार्मिक स्थानों से लोगों की आस्था जुड़ी है और
नया वर्ष मंगलमय हो इसी कामना के साथ लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं
अपने अपने अंदाज में नए वर्ष का जश्न विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर मनाते
हैं नए वर्ष की खुशी का इजहार करते हैं और एक दूसरे को खाना खिलाते हुए
भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं। बनवार से अभिषेक खरे की रिपोर्ट किसान संघर्ष यात्रा के दस दिन पूर्ण हुए
दमोह। जिला पंचायत
सदस्य द्रगपाल सिंह लोधी के नेतृत्व में निकाली जा रही किसान संघर्ष यात्रा
ग्राम झापन से चलकर आज बांदकपुर पहुंची। 23 दिसंबर से शुरू हुई यात्रा अभी
तक 55 से ज्यादा गावों से होकर गुजरती हुई लगभग 170 किलोमीटर का सफ़र तय
कर चुकी है। यात्रा के प्रमुख मुद्दे इस प्रकार है प्रदेश के सभी किसानों
का कर्ज माफ़ हो, किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिले, स्वामीनाथन
की रिपोर्ट लागू हो, हर वर्ष किसानों को पंचायत स्तर पर खाद उपलब्ध हो,
डैच् को कानून के दायरे में लाया जाए, सरकारी स्कूलों की शिक्षा में सुधार
हो, धान खरीदी केंद्र में होने वाली धांधली बंद हो।यात्रा का नेतृत्व कर
रहे द्रगपाल सिंह लोधी ने बताया कि यह यात्रा भारत की पहली ऐसी यात्रा है
जो कर्ज माफी, सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिले जैसी किसानों के जरूरी
मुद्दो को लेकर सड़क पर निकाली जा रही है। इस यात्रा में द्रगपाल सिंह लोधी,
दीनदयाल पटेल, वीर पटेल, राहुल कुशवाहा, एड नरेन्द्र प्रताप सिंह, कवि
चंद्रभान लोधी,केपी सिंह सिमरी, प्रेम पटेल, गोविंद लोधी, राघवेंद्र पटेल,
दीपेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी, अमर लोधी, रवि लोधी सम्मलित है। कटंगी में स्व. साहू स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
कटंगी नगर में स्वर्गीय रेवा प्रसाद साहू जी की स्मृति में लेदर बॉल
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन का उद्धाटन आज नए वर्ष की शुरुआत के साथ हुआ,
आयोजन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे
,नगर परिषद अध्यक्ष अमिताभ साहू, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर द्वारा किया
गया। टूर्नामेंट का प्रथम मैच सरकार क्रिकेट क्लब कटनी एवं जूही क्रिकेट
क्लब सिहोरा के बीच खेला गया।
जिसमे सिहोरा की टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी
करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 94 रन ही बना पाए। जिसमें कटनी की टीम से
अंकित विश्वकर्मा द्वारा 13 रन देकर चार विकेट लेकर अच्छे प्रदर्शन के लिए
मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी प्राप्त किया। कटनी टीम द्वारा 9ओवर मैं 2 विकेट
खोकर आसानी से 95 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। टूर्नामेंट में लगातार
तीन छक्के मारने पर Rs 2100 की राशि नगर के युवा ओम साहू द्वारा प्रदत्त की
जा रही है, जिसकी घोषणा के तुरंत बाद ही कटनी के बल्लेबाज अयाज़ द्वारा
लगातार तीन बाल पर तीन छक्के मारे गए जिसकी राशि भी उन्हें प्रदान की गई ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि ऐसे आयोजन नगर में होते
रहना चाहिए अगर ग्रामीण क्षेत्र मैं जबलपुर ,नागपुर,बनारस, भोपाल जैसी
टीमों को अपनी क्षेत्रों में खेलती हुए देखेंगे तो यहाँ के युबा भी कुछ ना
कुछ सीखेंग। इतने भव्य आयोजन की शुरुआत के लिए उन्होंने नगर परिषद की
अध्यक्ष अमिताभ साहू की सराहना भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य
सत्येंद्र ठाकुर ,मझौली नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, पाटन नगर
परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र ,नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश ठाकुर , आदित्य
नामदेव पाटन, सहित नगर के पार्षद गण एवं शिवकुमार साहू ,दिनेश चौरसिया,
राहुल जैन, नगर परिषद के सीएमओ प्रफुल्ल गठरे भी उपस्थित रहे। कटंगी से विक्की जैन की रिपोर्ट
0 Comments