Header Ads Widget

जबेरा विधायक ने सिग्रामपुर व कुसमी मानगढ़ को दी उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की सौगात.. भाशचे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का आगमन आज.. तीन फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित..अभी तक 61 % के करीब धान खरीदी.. बरतलाई में सोलर प्रोजेक्ट से होगी बिजली तैयार.. लकलका में मेगा आयुष शिविर..

 सिंग्रामपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन भूमि पूजन

दमोह। जिले के जबेरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर में 49 लाख रुपए की लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया। जहां पर मंत्र उच्चारण के साथ विधायक ने अस्पताल के भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि ग्राम सिंग्रामपुर में स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर हालत में था और ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण सिंग्रामपुर व आस पास के दर्जनों गांव क्षेत्र की जनसंख्या को देखते हुए सिंग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केंद्र दिया है। जिसका भूमि पूजन आज संपन्न हुआ है उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण होने पर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा मनदीप यादव मुलायम चंद जैन विवेक शाह सरपंच प्रतिनिधि अजय सोनकर गोलू साहू अजय राय रामेश्वर राय विनोद मलैया हेमराज धुर्वे शुभम चौरसिया प्रशांत तिवारी मीना ठाकुर सहित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ डीके राय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कुसमी मानगढ़ में भी उप स्वास्थ्य केंद्र भवन भूमिपूजन.. जबेरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुसमी मानगढ़ में 49 लाख रुपए की लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया। जहां पर मंत्र उच्चारण के साथ विधायक ने अस्पताल के भवन का भूमि पूजन किया है। वही धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि ग्राम कुसमी मानगढ़ में  ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण सिग्रामपुर व आस पास के दर्जनों गांव  क्षेत्र की जनसंख्या को देखते हुए जबेरा विधायक ने कुसमी क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केंद्र दिया है। जिसका भूमि पूजन आज संपन्न हुआ है उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण होने पर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित होंगे

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जुगल शर्मा मनदीप यादव मुलायम चंद जैन विवेक शाह सरपंच प्रतिनिधि कप्तान शाह गोलू साहू अजय राय रामेश्वर राय विनोद मलैया हेमराज धुर्वे शुभम चौरसिया प्रशांत तिवारी मीना ठाकुर संतोष अवस्थी सहित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ डी के राय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान कुसमी ग्राम के लोगों ने बताया विधायक को बताया कि प्रधानमंत्री आवासए किसान सम्मान निधिए का लाभ नहीं मिल पा रहा है विधायक ने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से एग्री समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया एवं रंगमंच जेसी मांगों की मांग रखी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का आगमन आज

दमोह। परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, आत्म कल्याण, जन कल्याण विश्व कल्याण व भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त जाति धर्म संप्रदाय मुक्त समाज के निर्माण हेतु जन जन के कल्याण हितार्थ दुर्गा चालीसा पाठ कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक में जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ 2 जनवरी 2023 को प्रारंभ होकर 3 जनवरी 2023 को संपन्न होगा।

समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न बहिन संध्या शुक्ला जी का शुभ आगमन हो रहा है व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न सौरभ द्विवेदी जी  उर्फ अनूप भैया जी का भी शुभ आगमन हो रहा है। जिसमें समस्त जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को सादर आमंत्रित किया जाता है। 

इसी तारतम्य में 3 एवं 4 जनवरी 2023 को जबेरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनौली में जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न बहन संध्या शुक्ला जी व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी का शुभ आगमन होगा। यहां सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

लकलका में मेगा आयुष शिविर सम्पन्न

दमोह। राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत आमजन में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा प्रतिमाह दो विशाल मेगा आयुष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दमोह जनपद के ग्राम लकलका में मेगा आयुष शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम सरपंच सुमित कुमार जैन समाजसेवी ठा जुगराज सिंह केन्द्रीय राज्यमंत्री के सहायक निज सचिव राजकुमार सिंह ठाकुर एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल ने ग्रामीणों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया। जिला अधिकारी द्वारा शिविर के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया । श्री राजकुमार सिंह ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही समस्त ग्राम वासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई।

बरतलाई में सोलर प्रोजेक्ट से होगी बिजली तैयार

दमोह। हटा ब्लाक के बरतलाई गांव में किसान सन्तोष पटेल के खेत मे सौलर प्रोजेक्ट लगने जा रहा हैए जिंसमे शोर्य ऊर्जा की मदद से बिजली तैयार होगी। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत ऊर्जा विकास निगम द्वारा कृष्ण कन्हैया फार्मर प्रॉड्यूसर कम्पनी को इसके लिए टेंडर दिया गया हैए जो भारतीय स्टेट बैंक शाखा हटा के सहयोग से करीब 7 करोड़ के वित्तीय लोन मदद से तैयार होगा। यह प्रोजेक्ट करीब 11ण्55 करोड़ की लागत से सुनन्दा सोलर द्वारा लगाया जा रहा है।

दमोह ज़िले का यह पहला सोलर प्रोजेक्ट बरतलाई गांव में स्थापित होने वाला हैंए जहां सोलर प्लांट में सूर्य की मदद से ग्रीन एनर्जी से  बिजली तैयार होगी। कम्पनी के लिए लोन स्वीकृति पर स्टेट बैंक प्रबंधन हटा ने खुशी जताते हुए चेक सौपाए इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई दमोह विनय सिंह मुख्य प्रबंधक दिनेशचन्द्र शुक्लाएउप प्रबंधक प्रियांश दुबेए हटा शाखा प्रबंधक मिथलेश कुमार चौधरी सहित कृष्ण कन्हैया प्रोजेक्ट के इमरत पटेलएसन्तोष पटेल कन्हैया लाल पटेल आदि की उपस्थिति रही।

अभी तक 61 प्रतिशत के करीब  धान खरीदी..दमोह जिले के किसान भाइयों को लगातार धान उपार्जन के बारे में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर एसण् कृष्ण चैतन्य ने कहा कि 16 जनवरी 2023 तक धान खरीदी की जाएगीए कल तक 12ए215 किसानों की 58ए700 मेट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी जिले में हो चुकी है और लगभग 17ए700 किसानों के द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है। धान खरीदी लगभग 61 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी हैए यह माना जा रहा है कि इस हफ्ते खरीदी का लगभग 90 प्रतिशत कार्य हो जाएगा।  कलेक्टर श्री चैतन्य ने सभी किसान भाइयों से आग्रह करते हुए कहा है कि निर्धारित मापदंड के अनुसार ही अपनी उपज निर्धारित केंद्र में लाएए जिससे खरीदी का कार्य पूर्ण किया जा सके।

तीन फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित..दमोह एसपी डीआर तेनीवार ने 02 प्रकरणों में 03 फरार आरोपियों पर 09 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 502ध्2021 धारा 457ए380 ताण्हिण् के तहत फरार आरोपी नरेन्द्र सिंह लोधी निवासी ग्राम गूगराकलां थाना बटियागढ़ एवं थाना नोहटा अंतगर्त अपराध क्रमांक 464ध्2022 धारा 8ध्20 एनण्डीण्पीण्एसण् एक्ट के तहत फरार आरोपी प्रेमसींग पिता विजय सींग लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चौरई थाना दमोह तथा चको पातरा पिता ब्रजबंधु पातरा उम्र 45 वर्ष निवासी कसोलपुर थाना सुबालिया जिला सोनपुर उड़ीसा पर 3.3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।        

Post a Comment

0 Comments