मुनिश्री विहसंत सागर जी ने प्रेस कॉन्स में दी जानकारी
दमोह। आचार्य विराग सागर जी महाराज की जन्मभूमि पथरिया में विरागोदय तीर्थ क्षेत्र निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है वही अगले माह फरवरी में यहां पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर आज जैन औषधालय भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी कै शिष्य मुनि श्री विहसंत सागर जी महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए महोत्सव आयोजन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। पथरिया के श्री दिगम्बर जैन विरागोदय तीर्थ में महामहोत्सव विश्व के इतिहास में प्रथम बार एक साथ 80 पंच कल्याणक यति सम्मेलन युग प्रति कर्मण महा मस्तकाभिषेक गजरथ महोत्सव 1 फरवरी से 15 फरवरी तक भारत गौरव राष्ट्रीय संत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महामुनिराज के ससंघ 300 से अधिक मुनियों के सानिध्य में होने जा रहा है।
जिसमे 1 फरवरी को ध्वजारोहण, 4 फरवरी को युग प्रतिक्रमण, 5 फरवरी को पंचकल्याणक प्रारंभ होगा 10 फरवरी को गजरथ फेरी के बाद महा मस्तकाभिषेक शुभारंभ होगा। जिसके साथ साथ सर्व धर्म सम्मलेन, विदत संगोष्टि, पत्रकार सम्मेलन, महिला सम्मेलन, राजनैतिक चेतना मंच अधिवेशन, जैनेश्वरी दीक्षा समारोह, ग्रन्थ विमोचन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, मेडिकल कैंप, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान, राष्ट्रीय विराग युवा मंच अधिवेशन, उद्योगपति एवं व्यापारी सम्मेलन, वृक्षारोपण के साथ साथ विभन्न आयोजन होंगे।
इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को सम्मानित पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री पदम जैन खली, प्रचार मंत्री सुधीर विद्यार्थी, मंत्री आलोक पलन्दी, सोनू नेता, मुकेश ठेकेदार, संजीव शाकाहारी, राकेश पलन्दी के अलावा जैन समाज के अन्य पदाधिकारी सदस्यों की मौजूदगी रही। मुनि श्री के सानिध्य में 4 जनवरी को जैन भवन में समस्त जैन मंदिरों के पदाधिकारियों समाज के विभिन्न समिति संगठनों के सदस्य पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया है।



0 Comments