Header Ads Widget

झरोली में जिला स्तरीय दुर्गा चालीसा पाठ समापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हुए शामिल.. बनवार में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू, टीमें अलर्ट.. भाजपा किसान मोर्चा ने बिजली आपूर्ति हेतु पत्र सौंपा.. स्वास्थ्य विभाग की परामर्श दात्री बैठक.. पीएम आवास की डीपीआर स्वीकृति हेतु ज्ञापन..

 झरोली में अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न

दमोह। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में जबेरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत झरोली में 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न किया गया। समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने हजारों हजारों की संख्या में उपस्थित हुए मां के भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म धैर्य पुरुषार्थ मनुष्य के अभिनव अंग होना चाहिए धर्म धैर्य पुरुषार्थ के बिना मनुष्य सत्य धर्म की ओर नहीं बढ़ सकता कुछ कदम आगे बढ़ता है तो कुछ कदम पीछे होता है
 इसीलिए परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र महाराज ने कहा नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवानो का जीवन जीते हुए सत्य धर्म के पथ पर आगे बढ़ना है आज हम सब मां भक्तों के बड़े सौभाग्य के क्षण हैं कि हमारे लिए गुरु रूप में साक्षात सच्चिदानंद के अवतार श्री शक्तिपुत्र महाराज प्राप्त हुए जो ऋषि यों के महा ऋषि जो नए स्वर्ग की रचना कर सकते जो साकार मनुष्य रूप में मां भक्तों का सृजन कर रहे हैं समाज उत्थान के लिए परम पूज्य  श्री शक्ति पुत्र महाराज जी ने तीन धाराओं का गठन किया है। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम भगवती मानव कल्याण संगठन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी इन तीनों धाराओं पर चलकर के समाज का और आगे आने वाली पीढ़ी का कल्याण होना है आज के तथाकथित राजनेता समाज का शोषण कर रहे हैं। 
युवाओं को नशा पिला कर के उनके हृदय को खोखला कर रहे हैं राजनीति की रोटियां सेकने वाली राज सताए समाज को जातिवाद छुआछूत में बांटकर के खंड खंड कर रही हैं आज नारी शक्ति को जागने की जरूरत है जब-जब परिवर्तन हुआ है नारी शक्ति ही आगे आकर के परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई है इस भारत भूमि वीर वीरांगनाओं के इतिहास को उठाकर देखें जैसे रानी लक्ष्मीबाई अवंती बाई अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते हुए भारत से अंग्रेजों को खदेड़ करके भगाया और भारत को स्वतंत्र बनाया इसी प्रकार आज के इस कलिकाल के भयावह वातावरण में  आधर्म अनित अन्याय को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है और उनके लिए जवाब दे पाएंगे तो इस भारत भूमि की नारी शक्ति ही जवाब देकर के सत्य धर्म की स्थापना करेंगी गाय की रक्षा करने के लिए अनेकों संस्थाएं कार्य कर रही हैं लेकिन आज गौ माता सुरक्षित नहीं है
आज जिस हम गौ माता की पूजा करते हैं जिसका हमारे लिए दर्शन सौभाग्यशाली है मूत्र लाभदायक है गोबर लाभदायक है उसका रोम-रोम हमारे लिए लाभदायक है लेकिन आज उसी गौ माता की जगह जगह हत्या की जा रही है आज हम सब के लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है कि गाय के लिए राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए आज गंगा माता को प्रदूषित किया जा रहा है बड़ बड़ी फैक्ट्रियों के गंदे नाले गंगा में छोड़े जा रहे हैं जिससे गंगा मां का जल प्रदूषित हो रहा है सरकार उस पर लाखों करोड़ों खर्च कर रही है फिर भी गंगा का प्रदूषित ज्यों का त्यों है आज हम सब मां भक्तों को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अधर्म अनीत अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई जा रही है और आगे भी उठाती जाती रहेगी जब तक पूरे देश को भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त छुआछूत जाति संप्रदाय मुक्त समाज का निर्माण नहीं होगा
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी ने कहा युवाओं का पतन हो रहा है बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई नशे के व्यापार के कारण युवा पीढ़ी दलदल की गर्त में समाती जा रही है आज यदि युवा पीढ़ी को इस दलदल से नहीं रोका गया तो आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य खतरे मैं चला जाएगा आज धर्म के नाम पर धर्मगुरुओं के द्वारा कथा भागवत का शुल्क हजारों लाखों रुपए लगा कर के भोली भाली जनता को गुमराह करके मिलने के नाम पर पर्चा बनाने के नाम पर चाहे बागेश्वर धाम हो चाहे पंडोखर गुरु शरण शर्मा हो दरबार लगा लगा कर के लोगों से लाखों लाख रुपए ठगे जाते हैं
उनका शोषण करते हैं रहने का शुल्क भोजन का शुल्क लेकर के उनके लिए हफ्ता हफ्ता 15 15 दिन आश्रम में रुकना पड़ता है उनका समय बर्बाद करते हैं उनका पैसा बर्बाद करते हैं और उनके लिए अंत में खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज 25, 26 फरवरी 2023 को प्रयागराज इलाहाबाद में दो दिवसीय शक्ति चेतना जन जागरण शिविर लगाया जा रहा है जहां पर रुकने के लिए आवासीय निशुल्क व्यवस्था भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जाती है शक्ति चेतना जन जागरण शिविर में जो किसी भी तीर्थ स्थल पर मनोकामना पूर्ण नहीं है।
बनवार में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू, टीमें अलर्ट
 दमोह। जिले के जबेरा ब्लॉक के ग्राम बनवार  में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फैलने के बाद बड़ी मात्रा में सूअरों को मारकर दफनाया जा रहा है। इस बीमारी के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं लोग चिंतित हैं,पशु चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। यह बीमारी अभी बनवार ग्राम में फैली है। पालतू सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर बीमारी के बाद पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है,बीमारी पर नियंत्रण के लिए इन सूअरों को मारकर दफनाया जा रहा है। 
जबेरा विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी सोमिल राय  के नेतृत्व में टीम द्वारा  सुअरों को मारने की कार्रवाई की जा रही है। सूअरों को इंजेक्शन देकर मारा जा रहा है,बाद में उन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा रहा है। ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी शामिल राय ने बताया बनवार में अभी तक तीन केस अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव होने पर बनवार में अभी तक 30 सूअर को नियमानुसार किलिंग किया गया है। 1 किलोमीटर का क्षेत्र फिलहाल पशुपालन विभाग की निगरानी में रहेगा। पशु चिकित्सा विभाग बीमारी के मद्देनजर गंभीरता से कार्य कर रहा है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। बनवार से अभिषेक खरे की रिपोर्ट

भाजपा किसान मोर्चा का बिजली आपूर्ति हेतु पत्र 
दमोह। भाजपा किसान मोर्चा ने दमोह जिले किसानो की बिजली संबंधित विभिन्न समस्याओ को लेकर विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल विभाग को पत्र सौंपा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एड हरिश्चंद्र पटेल ने बताया कि किसानों को सिंचाई हेतु 10 घंटे तीन फेस लाईट शासन के नियम अनुसार होना चाहिए परंतु जिले के किसी भी फीडर में 10 घंटे बिजली किसी भी फीडर से प्रदाय नहीं की जा रही है। किसानों को जितनी भी बिजली सिंचाई हेतु फिडरो से सप्लाई की जा रही है फाल्ट बना कर दी जा रही है व लो बोल्टेज में रहती है जिसके कारण  सिंचाई की मोटर व अन्य उपकरण किसानों के लगातार खराब हो रहे हैं
 जले हुए ट्रांसफर किसानों की शिकायत व पूर्णता:बिल जमा करने के बाद ट्रांसफार्मर समय पर नहीं रखे जा रहे हैं रखे जा रहे हैं तो ज्यादा कम से कम  समय 20 दिन का समय लग रहा है जिन्हे शीघ्र रखने का प्रयास किया जाए, गांव की लाइट एवं किसानों की लाइट अलग-अलग की जावे, कई गांवों में एक ही लाइन से दोनों सप्लाई की जा रही है जिससे केवल जल रही हैं वह सिचाई की लाइन के साथ-साथ गांव की लाइट भी बंद रहती है, तथा जब गांव में बिल ना भरने के कारण लाइट बंद है उन गांवों में उगावनी हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा टेबल कैम्प लगाकर बिल की उगाही की जाए। पत्र देने में, भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी शिवशंकर कुशवाहा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष भोले शराफ,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय,संस्कृति प्रकोष्ठ जिला सयोजक सौरभ नेमा, झुग्गी प्रकोष्ठ सयोजक विकास नामदेव,पूर्व पार्षद ब्रजेन्द्र सिंह (छुट्टू) राजपूत आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य विभाग की परामर्श दात्री बैठक..
दमोह।
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय परामर्श दात्री बैठक सीएम एचओ सभाकक्ष में संपन्न हुई। प्रांतीय प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस बैठक में म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, अजाक्स संघ तथा वाहन चालक संघ की ओर से लिखित प्रस्ताव आए जिन पर सीएमएचओ डॉ.संगीता त्रिवेदी ने बिंदुवार चर्चा कर स्थापना प्रभारी डीसी गुप्ता एवं अन्य संबंधितों को समस्या के निराकरण हेतु निर्देश दिए।
केआर पांडे ने स्वास्थ्य विभाग में पथरिया ब्लाक में एएनएम को नियमानुसार सिम देने, अनमोल एप एवं एनसीडी एंट्री आउटसोर्स से कराने, स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीमार पड़ने पर जिला अस्पताल में दो कमरों को आरक्षित करने, 10 वर्ष से अधिक समय से कलेक्ट्रेट या संविदा में काम करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण की बात कही। मोहन आदर्श ने एससी एसटी के रोस्टर के अनुसार नियुक्तियां करने की बात कही, राकेश हजारी ने जीपीएफ स्लिप में आ रही त्रुटियों को शीघ्र सुधारने पर जोर दिया। एसएन तिवारी ने जीपीएफ एवं सर्विस बुक की डुप्लीकेटिंग कापी कर्मचारियों को प्रदान करने का सुझाव दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव, बीएम गौतम, कुंज बिहारी दुबे, संजीव जैन, अभय तिवारी, प्रदीप स्वामी, अनिल जैन, महेंद्र अहिरवाल, महमूद सिद्दीकी, गणेश दुबे, राममिलन उपाध्याय, प्रमोद अहिरवाल आदि की मौजूदगी रही।
पीएम आवास की डीपीआर स्वीकृति हेतु ज्ञापन
दमोह। प्रधान मंत्री आवास की डीपीआर की स्वीकृति प्रदान करने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। नगर पलिका के चुनाव के बाद 39 बाड़ी में सभी निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से प्रधान मंत्री आवास के फार्म नगर पालिका में भरवाए गए है। 
 साथ ही अतिवृष्टि में गिरे हुए मकानों के लिए भी सभी 39 वार्डाे से 4-5 नाम लिए गए थे उनकी भी डीपीआर नहीं बन पाई है जिससे वार्ड में सभी जरूरत मंद आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि अन्य आसपास के जिलों में नई डीपीआर बन चुकी है साथ ही हम सभी निर्वाचित पार्षदों को भी वार्डवासियों को जबाब देना मुश्किल है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है की नई डी पी आर की जांच कराकर स्वीकृति प्रदान की जावे।   

Post a Comment

0 Comments