SP को हटाने का फैसला स्वागत योग्य - मोंटी रैकवार
दमोह। भाजपा युवा नेता मोंटी रैकवार ने SP डीआर तेनीवार को दमोह से हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि उनकों हटाने के लिए 11 दिसंबर को दमोह के हेलीपैड पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के सामने एसपी हटाओ, दमोह बचाओ के नारेबाजी कर हटाने का आव्हान किया था और 23 दिसंबर को हिंदू संगठनों और सर्व हिन्दू समाज के द्वारा दमोह बंद हुआ था। दमोह पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण ग्वालियर बटालियन किया गया है। भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित समस्त हिन्दू संगठनों व सहित सर्व हिन्दू समाज का एवं उन समस्त देवतृल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुई नियुक्तियां..
दमोह।
कांग्रेस के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस दमोह के जिला
प्रभारी श्री धर्मेंद्र घई जी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के
जिलाध्यक्ष श्री पंडित मनु मिश्रा जी की अनुशंसा से किसान कांग्रेस जिला
अध्यक्ष पंडित नितिन मिश्रा जी की सहमति से किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों
की नियुक्ति की गई। जिनमें मानक राय को जिला संगठन सचिव, पूर्ववेन्द
सिंह ठाकुर को दमोह ग्रामीण ब्लॉक सचिव, सुनील सिंह ठाकुर मंडल
अध्यक्ष नरसिंहगढ़, भुजबल सिंह ठाकुर सेक्टर अध्यक्ष निवोरा, अरविंद
सिंह ठाकुर सेक्टर अध्यक्ष बलारपुर नियुक्त किया गया। आभार दमोह ग्रामीण
ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष
वीरेंद्र सिंह राजपूत जी, कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता, भूपेंद्र
अजवा , श्री कल्लन जैन सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति
रही एवं सभी को शुभाकामनाएं प्रेषित की गई।
गाय भैंस के मिश्रित दूध के लिए गए नमूनें..
दमोह। कलेक्ट एस कृष्ण चैतन्य एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दूध धारा दुग्ध शीतलन केंद्र का निरीक्षण किया। उक्त दुग्ध शीतलन केंद्र से गाय भैंस के मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया है जिसे जांच हेतु क्यू टीटीएलखाद्य परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर भेजा गया है।
निरीक्षण में उक्त दूध शीतलन केंद्र पर फ़ूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से दूध शीतलन केंद्र का ऑनलाइन निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट फोस्टेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट एवं पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन सर्टिफिकेट की प्रति मौके पर पाई गई है। उक्त दुग्ध शीतलन केंद्र में स्थापित बीएमसी में प्रतिदिन लगभग 2000 लीटर दूध का संग्रहण होता है। परिसर में फ़ूड हाइजीन का स्तर अच्छा पाया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
बांसा मे पिलर टूटा, झूला गिरने से मासूम की मौत
दमोह के देहात थाना चौकी के सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले बांसा तारखेडा दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। पिलर से बंधे झूला को झूलते समय एक पिलर गिरने से मासूम चपेट मे आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया की 4 वर्षीय बालक जयदीप पिता अशोक चक्रवर्ती निवासी बंसा तारखेड़ा के कुम्हार मोहल्ला निवासी बालक अपने ही घर के मेन गेट पर बंधे झूला में झूल रहा था उसी समय 1 पिलर गिर गया जिसकी चपेट में आने पर बालक की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सागर नाका पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
सिग्रामपुर पुलिस के हत्थे चढ़े एलएनटी पाइप चोर
दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी पुलिस ने जल निगम का काम करा रही एलएनटी कंपनी क्यों चोरी गए तीन लाख से अधिक कीमत के पाइप बरामद करके पिकअप वाहन सहित जब्त करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चौकी प्रभारी एसआर रिछारिया ने बताया कि एक पिकअप वाहन के साथ के साथ दो आरोपियों को अलोनी के जंगलों में दबिश देकर पकड़ा गया। इनके कब्जे से 9 क्विंटल 4 इंची पाइप बरामद किए गए हैं। वही पूछताछ करने पर तीन अन्य स्थानों से कुल 27 कुंटल 4 इंच साइज के पाइप भी जब्त किए गए। जिसकी कुल कीमत तीन लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
बता दे कि 24 दिसंबर को जल जीवन मिशन के अधिकारी द्वारा बाइक चोरी की शिकायत चौकी में की गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही करते हुए एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13डी 7075 जप्त की गई। जिसकी कीमत करीब दो लाख 50 हजार बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी सिंगपुर एवं राजेश सींग निवासी भजिया को पकड़ा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जबेरा थाना प्रभारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी एस आर रिछारिया आरक्षक राम मनोहर यादव नारायण एनआरएस धर्मेंद्र की अहम भूमिका रही। सिग्रामपुर से निवेश जैन की रिपोर्ट
0 Comments