मोदी सरकार के 11वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेसनल मीट
दमोह।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर विकसित भारत का अमृत काल
सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11साल के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा जिला
कार्यालय में प्रोफेसनल मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि
दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह, मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं धार्मिक
न्यास राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे
की रही।
कार्यक्रम में हटा विधायक उमादेवी लालचन्द्र खटीक, पूर्व जिला
अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफर मनोहर काजल, लोकतंत्र
सेनानी संघ अध्यक्ष निर्गुण खरे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जीवनलाल
मिश्रा, डॉक्टर नवीन दुबे, डॉक्टर नवीन सोनी, एड पंकज हर्ष श्रीवास्तव, उद्योगपति एवं वैश्य समाज के संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,
वरिष्ठ व्यापारी लघु उद्योग भारती के महामंत्री सेवंत गुजराती, कर्मचारी
नेता आर के मिश्रा, नगर पुरोहित एवं सकल हिंदू समाज के संरक्षक चंद्रगोपाल
पौराणिक, जिला औषधि विक्रेता संघ सचिव अनिल कोटवानी के आतिथ्य में इस
प्रोफेशनल मीट और लघु प्रदर्शनी का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर
के सम्माननीय बुद्धिजीवी वरिष्ठजन, व्यापारी बंधु, स्वतंत्रता सेनानी,
पार्षद गण एवं भारतीय जनता पार्टी की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की
उपस्थिति रही।
जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि 2014 में जब केंद्र में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ तब और आज विश्व
में भारत की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है पूर्व के वर्षों में
तत्कालीन सरकारों ने भारत के भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं और विकास
नहीं किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में
देश की अनेक क्षेत्रों में विकसित भारत के संकल्प को आगे रह़ाते हुए विकास
कार्य किए जा रहे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की
सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति
से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं।
सांसद
राहुल सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक
संघर्ष चला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार
बनी, इसके बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर तैयार हो गया है और रामलला
अयोध्या में विराजमान हैं। प्रोफेशनल
मीट के अंत में प्रबुद्धजनो जनो से सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम के दौरान
कार्यक्रम प्रभारी संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार,
रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, भरत यादव, देवकी नंदन पटेल सहित भाजपा के
प्रकोष्ठ संयोजको की इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनानें में विशेष सहयोग
रहा।
11 साल बेमिसाल प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन.. प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के
उपलक्ष्य में "विकसित भारत संकल्प" अभियान के तहत भव्य प्रदर्शनी का
उद्घाटन भाजपा कार्यालय में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। जिले के
विभिन्न मंडलों से आये कार्यकताओं एवं प्रबुद्ध जनों ने प्रदर्शनी का
अवलोकन किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार दमोह भ्रमण किया.. दमोह। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉण् वीरेन्द्र कुमार आज दमोह सर्किट हाउस पहुँचे। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ वीरेन्द्र कुमार ने अहमदाबाद में विमान क्रेश की घटना पर मृतकों के प्रति अपनी सम्वेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दमोह शहर में भ्रमण के दौरान बेलाताल वीआईपी मार्ग सिविल वार्ड से वापस होकर कोतवाली चौक घंटाघर बकौली चौक होते हुए वापस प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से आम जनों को बहुत ही लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने भृमण के दौरान रास्ते में युवाओं वरिष्ठ जनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना।
हटा में 26 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित.. दमोह। तहसील हटा के अजीविका मिशन हाल में क्वेस कार्पो फार टाटा मोटर सानंद के लिए लर्न एण्ड अर्न प्रोग्राम हेतु सीधी भर्ती के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 104 युवाओं ने ऑफलाइन पंजीयन करवाया। साथ ही 26 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।जिला रोजगार अधिकारी एवं आईटीआई प्राचार्य ने कहा जिले में क्वेस कार्पो अहमदाबाद द्वारा जिला दमोह में टाटा मोटर्स अहमदाबादध्पुणे के लिए आज 13 जून को प्रात 11 बजे से शासकीय स्नातक महाविद्यालय जबेरा में तथा कल 14 जून को प्रात 11 बजे से अमर वीरांगना रानी दुर्गा वती शासकीय स्नातक महाविद्यालय तेंदूखेड़ा में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने जिले के सभी इच्छुक युवाओं से आग्रह करते हुए कहा अंकसूचीए आधार कार्ड पासबुक समग्र आईडी एवं रिज्यूम के साथ रोजगार मेले में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाये।
किशुनगंज में सामूहिक संकल्प से बावड़ी पुनः जीवित.. दमोह। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किशुनगंज में स्थित मराठा कालीन ऐतिहासिक बावड़ी का जीर्णोद्धार कार्य जनसहभागिता और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ किया गया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों युवाओं जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर श्रमदान किया। इस सामूहिक प्रयास से न केवल बावड़ी का गहरीकरण किया गया बल्कि उसके संरक्षण व सौंदर्यीकरण की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए।
ग्राम पंचायत किशुनगंज के सतत प्रयासों से बावड़ी की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य जारी हैए जिससे उसके संरचनात्मक रूप को सुरक्षित रखा जा सके। गहरीकरण के बाद बावड़ी में जल का पुनः भराव होना ग्रामीणों के लिए हर्ष और संतोष का विषय बना। सभी की मेहनत और सामूहिक संकल्प का प्रतिफल आज साफ दिखाई दे रहा है। यह बावड़ी अब न केवल जल संरक्षण का केंद्र बनेगी बल्कि अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव को भी पुनः प्राप्त करेगी।
राजकुमार नामदेव "राजू" बने युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.. दमोह अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कराव
टोम्पे तथा महासचिव एस एस टोनी ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से अखिल भारतीय
नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के पदाधिकारियों तथा कोर कमेटी की सूची
जारी की है, जिसमें राजकुमार नामदेव दमोह(राजू भैया) को संपूर्ण भारतवर्ष
के युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, वर्ष जनवरी
2026 में नागपुर में संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकता विश्व सम्मेलन का
भव्य आयोजन प्रस्तावित है जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तथा अन्य भारत
सरकार के मंत्रीगण पधारेंगे, ऐसे समय में राजकुमार नामदेव (राजू)को
मध्यप्रदेश से देश के युवाओं की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी जाने से प्रदेश
नामदेव समाज का मान बढ़ा है..
राजकुमार नामदेव (अध्यक्ष नामदेव समाज दमोह)
दमोह क्षेत्र में सामाजिक और राजनैतिक रूप से अपनी अलग पहचान बनाई है, बड़े सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा सामाजिक एकता के कार्य उन्होंने और उनकी
युवा टीम द्वारा किए जाते रहे हैं, अपनी मंच संचालन में वाकशैली से
प्रभावित करने की अदभुत क्षमता आपके पास है, बीते दिनों दमोह में समाज के
लिए भूमि जिसमें मंदिर धर्मशाला हेतु आप प्रयासरत रहे, ऐसे में समाज के
युवा वर्ग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर आप जैसे युवा को मिलना यह समाज
और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर
राजेन्द्र नामदेव गाडरवारा, प्रदेश अध्यक्ष अरूण नामदेव, एडवोकेट अक्षय
नामदेव जबलपुर, मनीष नामदेव नरसिंहपुर, राहुल नामदेव सागर, मनोज नामदेव
भोपाल, देवेंद्र नामदेव नौगांव, संजय नामदेव विदिशा, अमित नामदेव इंदौर,
चौधरी संतोष नामदेव, अजय कटारिया, बिहारी लाल नामदेव नंद किशोर नामदेव,
मुन्ना सागर देवेश नामदेव, बृजेश नामदेव लकी नामदेव, संदीप नामदेव, नीरज
नामदेव भूपेंद्र नामदेव, शुभम नामदेव कार्तिक नामदेव सूरज नामदेव नीरज
नामदेव, फोटोग्राफर संतोष नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, नयन नामदेव राजेंद्र
नामदेव बटियागढ़ अमित नामदेव तेंदूखेड़ा मनोज नामदेव पथरिया रानू नामदेव
जबेरा सहित समाज के युवा एवं वरिष्टों ने हर्ष व्यक्त किया है।
0 Comments