Header Ads Widget

मंत्री के ग्रह ग्राम नोहटा में तिरंगा यात्रा.. हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पोस्टर का विमोचन प्रभारी मंत्री ने किया.. हटा जैन मंदिर के शताब्दी वर्ष पर सिद्धों की आराधना.. पुष्पसुमन अर्पित कर दुःखी परिवार को साहस बंधाया..

मंत्री के ग्रह ग्राम नोहटा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
दमोह। जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के ग्रह ग्राम नोहटा में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रांगण से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः अवंती बाई परिसर में समापन किया गया। मंत्री के अनुज नीतेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। हम अमृतकाल के रुप निरंतर यात्रा निकालने का काम कर रहे हैं हमें देशभक्ति के साथ स्वच्छता का ध्यान भी रखना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष सत्पाल सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर संपूर्ण देश में हर घर तिरंगा के माध्यम से तिरंगा यात्राए निकाली जा रही हैं 14 अगस्त 1947 का विभाजन भी हमारे दिलों मे खटकता है।युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेश गंधर्व ने कहां कि नगर नोहटा के बस‌ स्टेड,गांधी चौक,रानी अवंतीबाई लोधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
यात्रा में छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति, थाना प्रभारी नोहटा अभिषेक पटैल,लाल सिंह यादव लंबरदार, परसोत्तम राय, शैलेन्द्र जैन,घनश्याम सिंह,उमराव सिंह,गोपाल सिंह,हेमराज सिंह,निजाम सिंह,अभिषेक राय,दीपेश नामदेव,सोनू सेन, रत्नेश सिंह लोधी,शुभम रैकवार,मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प का पोस्टर विमोचन दमोह। जिला प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के प्रथम दमोह आगमन पर मप्र शिक्षक संघ जिला इकाई ने सर्किट हाउस दमोह में आज सुबह मिलकर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान अंतर्गत संपूर्ण भारत वर्ष में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रत्येक विद्यालय में संकल्प वाचन के साथ इसमें वर्णित भारत के गौरव, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण, समाज के प्रति कर्तव्य आदि विषय पर 20 मिनिट के एक स्थानीय शिक्षक सदस्य द्वारा बौद्धिक होगा।

इसमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा मध्यप्रदेश में 01 सितम्बर 2025 को एक साथ संकल्प का वाचन, बच्चों द्वारा संकल्प दोहराना के साथ इसी विषय पर 20 मिनिट का बौद्धिक मध्यप्रदेश के 94 हज़ार विद्यालयों में एक साथ किया जाएगा। जिसके लिए 2वाई 3 का संकल्प फ्लेक्स प्रत्येक विद्यालय में स्थाई रूप से चस्पा कराया जाएगा। जिसका विमोचन आज दमोह जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री इंदर सिंह परमार जी द्वारा दमोह प्रवास के दौरान किया गया। इसमें श्री श्याम शिवहरे जिलाध्यक्ष भाजपा दमोह की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष कमलेश सेन, अरविंद चौराहा, मनीष भारद्वाज, आदित्य चौरसिया, भागचंद जैन के साथ विकासखंड दमोह अध्यक्ष नीतेश पाठक, दमोह नगर अध्यक्ष आर बी सिंह जी की उपस्थिति रही।

मंदिर के शताब्दी वर्ष पर सिद्धों की आराधना का घट यात्रा से शुभारंभ.. दमोह। हटा नगर के सुप्रसिद्ध श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर त्रिमूर्ति जैन मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर जी का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है। सुभाष वार्ड स्थित इस जैन मंदिर की स्थापना 23 अगस्त 1925 में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर गुजराती जैन मंदिर में हुई थी। मंदिर जी में मूल नायक भगवान श्री पार्श्वनाथ विराजमान है।
मंदिर जी में जहां समय समय पर साधुओं का सनिध्य मिला वहीं वक्त के अनुसार यहां बदलाव कार्य भी हुए। साथ ही मंदिर जी को भव्य रूप  प्रदान किया गया। मंदिर जी के शताब्दी महोत्सव पर मंदिर कमेटी एवं सकल जैन समाज हटा के द्वारा श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताहिक धार्मिक आयोजन के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में चंदन छट का विधान हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान में सभी स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रण देते हुए भव्य घट यात्रा नगर के मुख्यमार्ग पर निकाली गई। ब्रम्हचारी संजय भैया जी मुरैना के द्वारा प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी सभी को दी गई। प्रतिदिन सूर्योदय के साथ विधान प्रारंभ होगा, सायंकाल मंगल प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। 23 अगस्त को हवन पूजन के साथ समारोह का समापन होगा।

पुष्पसुमन अर्पित कर दुःखी परिवार को साहस बंधाया.. दमोह। सिमरिया में श्रीमती सुधा पटेल जी के घर पर पहुंच कर कुशलक्षेम जाना सिमरिया में ही स्व.श्री मेघराज चौंकरया जी घर जाकर पुष्पसुमन अर्पित कर परिवार के साथ बैठ कर दुःखी परिवार को साहस बंधाया।

इस मौके पर कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष श्री सवाए चौधरी, महेंद्र प्रताप सिंह, श्री लीलाधर पटेल, श्री गंगाराम पटेल, सुरेश पटेल, खरगराम पटेल, महेंद्र पटेल, लक्षण पटेल, सरकार पटेल आदि की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments