Header Ads Widget

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न.. सपा नेता योगेन्द्र कुशवाहा का भव्य स्वागत.. मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी.. 47वीं महा आरती किटी भजन मंडली ने की.. डॉ. प्रेमलता नीलम की बुंदेली पुस्तक ई कुदाऊं हेरो का लोकार्पण..

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न..
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप मेंसंपन्न हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने  तथा जिला संगठन प्रभारी सतानंद गौतम विशेष अतिथि रहे। बैठक की शुरुआत मां भारती एवं पार्टी के पितृ पुरुषोंकी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, सतीश तिवारी, पूर्व विधायक पी.एल. तन्तुवाय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान-सम्मान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम और चरित्र निर्माण की भावना को प्रबल करने वाली है। इसके माध्यम से आम जन से जुड़कर देशभक्ति का संदेश फैलाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को अपनाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का भी आह्वान किया।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशती वर्ष को प्रत्येक बूथ पर मनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें अपने मूल्यों की याद दिलाते हैं और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देते हैं। 
जिला संगठन प्रभारी सतानंद गौतम ने आगामी 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, और विभाजन विभीषिका दिवस आदि पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि "सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है, हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफल बनाना है। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएगा। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को स्मरण करते हुए 12 से 14 अगस्त तक उनके स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने और आभार जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण.. बैठक के पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी ने जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध क्षेत्र किशन तलैया में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अभियान प्रभारी रमन खत्री सहित पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सपा नेता योगेन्द्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत.. दमोह। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के सासद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद खान ने योगेन्द्र कुशवाहा को युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। योगेन्द्र कुशवाहा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को बांदकपुर पहुंचे जहा पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और परिवार सहित जागेश्वर नाथ जी के दर्शन किये..
बाद में दमोह आगमन हुआ जहा पर रास्ते में कई जगहो पर स्वागत हुआ। दमोह में साहब पर माल्यार्पण किया गया घंटाघर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वही पर कुशवाहा सामाज के जिला अध्यक्ष ईश्खर दास साई बाबा सहित समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। दमोह के प्रमुख मार्गो के साथ कुशवाहा जटाशंकर पहुंचे जहाँ पर कार्यक्रम का समापन किया गया।
योगेन्द्र कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अखिलेश यादव ने हमारी कुशवाहा समाज को बड़ा सम्मान दिया है और दलित, पिछड़े आदीवासियों के हक अधिकार और न्याय की लडाई समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ लडे रही है। सम्बोधन में यह भी बताया कि एसडीएम ने हमारी मीटिंग की परमीशन को रिजेक्ट कर दिया कुशवाहा का कहना है कि इसमे भाजपा नेताओं की मिली भगत है। कार्यक्रम को सम्राट अशोक क्रांति सेना के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा एवं योगेंद्र कुशवाहा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी.. दमोह। जिले के जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मी और अंशकालीन कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के माध्यम से जिला संयोजक महोदय को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने रक्षा बंधन से पहले वेतन भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें वेतन भुगतानः स्थाई कर्मियों और अंशकालीन कर्मचारियों को रक्षा बंधन से पहले वेतन भुगतान किया जाए। डी.ए. एरियर भुगतानः स्थाई कर्मियों को शासन के आदेश अनुसार डी.ए. वृद्धि पर एरियर राशि का भुगतान 15.03.2024 से आज तक नहीं हुआ है। वर्दी और कोट स्थाई कर्मियों को विगत 10 वर्षों से वर्दी और कोट नहीं मिले हैं। अंशकालीन कर्मचारियों का वेतनः अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान की स्वीकृति दी जाए। संध्या रानी का वेतन अंतरः स्थाई कर्मी संध्या रानी के वेतन में आए अंतर की राशि का भुगतान किया जाए।
अगर इन मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी संघ ने 05. 09. 2025 को आंदोलन करने की चेतावनी दी है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वाले पदाधिकारीः मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यालय सचिव रूपनारायण विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रानू यादव, प्रचार मंत्री वीरेंद्र कुमार जाटव, जागेश्वर तिवारी, कीरत सिंह ठाकुर, प्रवीण रावत, विभागीय अध्यक्ष दुर्जन लाल अंगद सिंह ’कमोद देवेंद्र चौबे विजय सीग खरगराम बबलू जैन मीराबाई झुनकारी बाई सीताबाई उर्मिला शामिल थे। मध्य प्रदेश में जनजाति कार्य विभाग के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की खबरें सामने आई हैं। फरवरी 2025 में विभाग के आयुक्त ने 8 माह का लंबित वेतन 25 फरवरी तक देने के आदेश जारी किए थे। शासन और प्रशासन इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। 

47वीं महा आरती किटी भजन मंडली ने की.. दमोह। अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा प्रत्येक माह के पहले हफ्ते में महाराजा अग्रसेन की महा आरती का आयोजन किया जाता है जिसके क्रम में फुटेरा वार्ड दो अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में 47वीं महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद महा आरती का आयोजन किया गया व प्रसाद वितरण किया गया आरती करने का सौभाग्य किटी भजन मंडली को प्राप्त हुआ..

आरती में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के संभाग के युवाअध्यक्ष विकास अग्रवाल अग्रवाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल अग्रवाल समाज उपाध्यक्ष  राजबहादुर अग्रवाल सचिव विजय अग्रवाल डॉक्टर अशोक अग्रवाल एडवोकेट शिव अग्रवाल एडवोकेट विनोद अग्रवाल गुरु दत्त अग्रवाल लखन लाल अग्रवाल विनोद अग्रवाल अतुल अग्रवाल अंकित अग्रवाल राजेश अग्रवाल वैभव अग्रवाल रिद्धि ज्योति पुष्पा मंजुला रोशनी दीप्ति निशा कांति मायरानी कुसुम रितु पूजा भूमि नीतू बबीता रोशनी नीलम सीता मोहनी माया सपना अर्चना रेखा सीमा रश्मि अंजलि गौरी परी स्वस्ति समृद्धि अंश विराज विशेष आदित्य पूर्वी केसरी सहित बड़ी संख्या में बच्चों महिलाओं पुरुषों की उपस्थिति रही।

डॉ. प्रेमलता नीलम की बुंदेली पुस्तक ई कुदाऊं हेरो का लोकार्पण.. भोपाल/दमोह। हिन्दी भवन म.प्र.राष्ट्र भाषा प्रचार समिति हिन्दी भवन के सभागार भोपाल मे राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात विद्वान साहित्यक विमर्श आयोजित हुआ जिसमे अंतरराष्ट्रीय कवयित्रि डॉ. प्रेमलता नीलम की चौदहवीं बुंदेली कृति ई कुदाऊं हेरो का लोकार्पण न्यायमूर्ति डी एस धर्माधिकारी. के कर कमल से लोकार्पण हुआ..

जिसमें मंत्री संचालक कैलाश चन्द्र पंत ,डॉ सूर्यप्रसाद दीक्षित, श्रीराम परिहार महेश सक्सेना अनीता सक्सेना की उपस्थित रही अध्यक्ष धर्माधिकारी जी ने कहा यह बुंदेली काव्य संग्रह सम्पूर्ण बुंदेलखंड के दर्शन करवाती है, वीरों की गाथा, लोक-संस्कृति, धार्मिक स्थलों का वर्णन है, पंतजी ने बुंदेली रचनात्मक पुस्तक की प्रशंसा की, कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सक्सेना ने किया।

Post a Comment

0 Comments