Header Ads Widget

मंत्री श्री लोधी ने स्कूल अस्पताल का भूमि पूजन किया.. एमएलबी में मै और मेरा तिरंगा की शुरूआत.. आचार्य सौभाग्य सागर स्कूल में रक्षाबंधन.. असाटी परिवार ने किया असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण.. कलचुरी महिला समिति ने किया आया सावन झूमके..

मंत्री श्री लोधी ने स्कूल अस्पताल का भूमि पूजन किया.. दमोह।  विकास कैसे हो इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है बनवार एक बड़ा गांव है यहां पर आयुष औषधालय की मांग काफी समय से की जा रही थी आज यहां पर भवन का भूमि पूजन हो रहा है आने वाले दिनों में यहां पर व्यवस्थित आयुर्वेदिक अस्पताल होगा साथ ही बनवार में 37 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल सांदीपनि स्कूल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा इसकी स्वीकृति हो गई है टेंडर प्रक्रिया करके कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। आने वाले दिनों में बनवार क्षेत्र शिक्षा की सुविधाओं से युक्त होगा।
इस आशय के विचार आज प्रदेश के संस्कृतिए पर्यटन एवं धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारद्ध धर्मेंद्र सिंह लोधी ने 46 लाख की लागत से बनवार में बन रहे आयुष अस्पताल के भूमि पूजन उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।  राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है हर आवश्यक कार्य क्षेत्र में कराए जाएंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी ने इसके पूर्व बनवार हाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर शाला के छात्र.छात्राओं को साइकिल का वितरण किया।
उन्होंने कहा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर जरूरी व्यवस्थाएं कर रही है छात्रों को पढ़ने लिखने के साथ.साथ उन्हें रहने के लिए अच्छी सुविधा मुहैय्या करा रही है। उन्होंने बनवार हाई स्कूल में एक पेड़ मां के नाम के तहत स्कूल परिसर में दो बादाम के पौधे का रोपण किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि बनवार में 65 लाख रुपए से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र बनकर तैयार होगा इसके अलावा पाइप लाइन विस्तार हेतु 50 हजार रूपये मोटर पंप हेतु एक लाख रूपये विधायक निधि से दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट के लिये 12 लाख रुपए लगभग बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 15 लाख रुपए चबूतरा सहित अन्य निर्माण कार्य बाजार मोहल्ला 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शेड निर्माण कार्य दरवाजे मोहल्ला एवं हरिजन मोहल्ला के लिये 3.3 लाख रूपये स्वीकृत है। सीसी रोड निर्माण कार्य टप्पू सेन के घर से गोरेलाल बर्मन तक 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
 सीसी रोड निर्माण कार्य छुट्टन विश्वकर्मा के घर से किशुन के घर तक 21 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार मंगल भवन और अन्य कार्यों के संबंध में राज्यमंत्री जी ने जानकारी दी। कार्यक्रम में रोहित जैन रिंकू पं उमाशंकर शास्त्री आयुष विभाग के डॉ राजकुमार पटैल शिक्षक गण सरपंच सुभाष अहिरवाल शीतल राय सगरा सरपंच जिनेश जैन अमन जैन मणि शंकर अग्रवाल चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित अन्य प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अमन जैन ने किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने बांदकपुर पहुंचकर किया पूजन.. दमोह जबेरा विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी सावन माह के पावन अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे। उन्होंने मां एवं धर्मपत्नी के साथ देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ जी का विधि विधान से अभिषेक किया। तदोपरांत गोवर्धन पर्वत पर पौधारोपण किया।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की नगरी बांदकपुर में भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान भोलेनाथ की नगरी में कॉरिडोर निर्माण की मांग चली आ रही थी जिसको मुझे पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है आने वाले समय में भोले बाबा का दरबार दिव्य एवं भव्य रूप लेगा।
एमएलबी स्कूल में मै और मेरा तिरंगा की शुरूआत.. दमोह। हर घर तिंरगा अभियान के तहत शास महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि के प्रांगण में मै और मेरा तिरंगा हस्ताक्षर अभियान की भव्य एवं गरिमामय शुरूआत की गई। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा समूह गान से सारा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  सुशील नामदेव ने किया। दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना व भारत वंदना की सुंदर प्रस्तुति की गई।  राष्ट्रपति  पुरूस्कार प्राप्त जिले के बहुआयामी प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर ने तिंरगे केे गौरव शाली इतिहास का परिचय दिया।
सीएसपी एचआर पाण्डेय नें देश प्रेम की भावना पर जोर दिया। अतिथि कलाकार सेडमेप प्रभारी पीएन तिवारी ने देशभक्ति गीतों की प्रभावशाली प्र्रस्तुति दी और सबका मन मोह लिया। शिक्षिका नीतू ठाकुर नें रंग दे वसंती चोला की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ए.डी.पी.सी एसके असाटी, एपीसी मोहन राय, श्रीमती सीमा अग्रवाल, निशा असाटी सहित शैक्षिक स्टॉफ की उपस्थिति बडी संख्या मे रही। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के साथ किया गया। संचालन श्रीमती श्रुति राजपूत ने किया। आभार प्रदर्शन आरबीसिंह एवं डीपी सेन ने किया।

रक्षाबंधन त्यौहार पर नशा मुक्ति के जागरुकता का संदेश दिया दमोह। सागर नाका स्थित आचार्य सौभाग्य सागर जे.ई.एस इंग्लिश पब्लिक स्कूल में एक अनोखी पहल के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया जिसमे पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में चल रहे नशा मुक्ति के अभियान को लेकर सामाजिक जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से एक नाटिका का मंचन छात्रों के द्वारा किया गया जिसके माध्यम से बच्चों ने बताया कि नशा करना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है l और नशे की लत किस तरह हमारे शरीर की खोखला बना देती है l

इसके बाद विद्यालय की छात्राओ के द्वारा नशा मुक्ति की थीम पर एक से बढ़ कर एक राखिया बनाई गई और छात्रों को बाँधी गई  एवं छात्रों से वचन भी लिया गया कि वह कभी भी जीवन में नशा नहीं करेंगे  और नशा मुक्ति के लिए अन्य लोगो को भी जागरूक करेगे l शाला द्वारा  इस आयोजन के माध्यम से नशा मुक्ति के अभियान को एक नया रूप दिया गया, बच्चों ने रक्षाबंधन के त्यौहार को एक अलग ढंग से मनाते हुए समाज को नशा नहीं करने का  संदेश दिया l  इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए और राखियो की तथा इस विशेष थीम की सराहना की और  बच्चों का उत्साहवर्धन किया l इस कार्यकम में स्कूल प्राचार्य नितिन वर्मा, स्कूल स्टाफ, अभिभावको एवं छात्रों की सहभागिता  रही l

असाटी परिवार ने किया असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण.. दमोह। शहर वर्धमान कॉलोनी दमोह में असाटी परिवार जुझार वालों के निज निवास पर असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन हुआ जिसमें आचार्य पंडित देवब्रत शास्त्री सागर वालों ने प्रातः काल से ही बड़े ही विधि विधान के साथ शिवलिंग निर्माण का पूजन अर्चन रुद्राभिषेक कराया गया। एवं असाटी परिवार जुझार वालों ने पूजन अर्चन रुद्राभिषेक किया। एवं हवन पूजन हुआ। आचार्य पंडित देवब्रत शास्त्री सागर वालों ने पार्थिव शिव की महिमा बताते हुए कहा कि कलिकाल में पार्थिव शिव पूजन की बड़ी महिमा है सतयुग में स्वर्ण, त्रेतायुग में चांदी, द्वापरयुग में रत्न, एवं शिवपुराण में रुद्र संहिता के अंतर्गत पार्थिव शिव की पूजन बड़े ही विस्तार से बताई है, जैसे भोलेनाथ की सवारी नंदी है, माताजी की सवारी शेर है, शिव जी के गले में विष है, लेकिन माथे पे चंद्रमा है, जिसमें अमृत की कला है, इसलिए हर व्यक्ति को महादेव की उपासना करना चाहिए। पूजन की व्यवस्था में पंडित वासु उपाध्याय ने सहयोगी रहे। 

ढोल नगाड़ों के साथ बेलाताल दमोह में भोलेबाबा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती जमुना बाई असाटी, पन्नालाल असाटी, वंदना असाटी, हेमेंद्र असाटी राजन, रागनी असाटी, शुभम असाटी, घनश्याम प्रसाद असाटी, राधा असाटी, कुमकुम असाटी, मयूर असाटी, अनिल असाटी, रजनी असाटी, अंश असाटी, अंशी असाटी, साजन असाटी,नेहा असाटी, बंशु असाटी, श्रीलक्ष्मी प्रसाद असाटी, डालचंद असाटी, शैलजा असाटी, दिव्यांश असाटी, जुगल किशोर असाटी, कुंती असाटी, रेवा असाटी,राहुल असाटी, सरिता असाटी,गोपाल असाटी, अनीता असाटी, सुनीता असाटी, कैलाश असाटी, रोशनी असाटी, अवनीश असाटी, वैभवी असाटी, प्रिंस असाटी, रोहित असाटी, जनकरानी सेन, कड़ोरी सेन, रज्जू सिंह ठाकुर, परम विश्वकर्मा, नीरज महोबिया, दौलत सेन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

कलचुरी महिला समिति ने किया आया सावन झूमके कार्यक्रम का आयोजन.. दमोह। कलचुरी महिला समिति द्वारा आया सावन झूमके का कार्यक्रम होटल उत्सव विलास सागर नाका में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि डॉ सुधा राय अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरू राय रही। कार्यक्रम में फैशन शो, रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता हुई।

श्रीमती आराधना राय खुशहाली ने कहा का त्यौहार है सावन हरियाली का त्यौहार है सावन कन्हैया को झूला झूलने का त्यौहार है सावन इस पर कविता प्रस्तुत की भावना शिवहरे ने अपनी कविता पेश की भारती राय द्वारा भजन पेश किया गया। श्रीमती गायत्री, कल्पना, किरण, प्रमिला, मयूरी ने दोबारा आया सावन झूम के गीत प्रस्तुत किया। 

डांस प्रतियोगिता एवं फैशन शो में दो उपहार फर्स्ट व सेकंड श्रीमती सीमा राय श्रीमती गायत्री राय श्रीमती मयूरी श्रीमती निधि राय को प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सोनम राय, दीपा राय, नेहा शिवहरे, विनीता प्रीति, संगीता, निधि, सपना, शैली, शक्ति, पूजा, मानसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रंजन, आराधना, नीता राय, नीलू, अर्चना, रुक्मणी, शीला, रजनी, उषा, नीलम, रश्मि, श्रद्धा, विजेता, रंजन चौकसे, प्रभा, मोनिका, लता, प्रीति, साधना, सीमा, सुनीता, अंशु, रीता, मंजूषा, सरिता राय, वर्षा, दीप्ति, प्रियंका, मानसी, शीला, मुंखारिया दीदी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डॉक्टर सोनम राय द्वारा स्वदेशी अपनाओ पर शपथ दिलवाई गई। सभी कलचुरी महिला समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं और एक दूसरे का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments