जिला प्रभारी ने भाजपा जिला संगठनात्मक बैठक ली
दमोह। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं दमोह जिला संगठन प्रभारी श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह के दमोह जिला प्रवास के दौरान भव्य स्वागत अभिनंदन करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी गण एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जिला प्रभारी का स्वागत किया।
श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि सशक्त संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ करना, संगठन के करणीय कार्य, विविध कार्यक्रम को गति प्रदान करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और सक्रिय संवाद ही सफलता की कुंजी हैं।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्ग दर्शन में दमोह जिला संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटे हैं। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाता आ रहा है और निभाता रहेगा।
जिला बैठक में मंडलवार गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा सभी से परिचय कराया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, अरूण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, पूर्व विधायक पी एल तंतुवाय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री अरुण तिवारी एवं आभार प्रकट दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी ने किया। बैठक के पूर्व बटियागढ में मंडल बैठक में शामिल हुई एवं कार्यकत्ताओं ने स्वागत किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज, संजय यादव, मनीष तिवारी, करन सिंह लोधी, श्रीमती सुमन उपाध्याय, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, भरत यादव, रानू नामदेव, भारत सिंह, श्रीमती सुधा सेन, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल सह प्रभारी दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजिद रिजवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भोला सराफ, आईटी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया संयोजक संदीप शर्मा सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधि गण, पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
प्रतिष्ठा ही अनावृत मूर्ति का जीवंत सृजन : श्री वेदांताचार्य
दमोह। काशी स्थित श्री राम जानकी मंदिर तपस्वी आश्रम, लहरतारा में 17 फरवरी 2026 को गुरुदेव श्री भागवत दास जी महाराज की प्रतिमा अनावरण महोत्सव का द्वितीय दिवस इस सत्य का सजीव प्रमाण बना कि प्रतिष्ठा ही अनावृत मूर्ति में प्राण-संचार का वास्तविक क्षण होती है। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की पवित्र अग्नि, पुष्प अर्पण और संतों के मंगलाशिष के मध्य प्रतिमा केवल शिल्प न रहकर गुरु तत्त्व की जीवंत उपस्थिति का प्रतीक बन गई। परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री अवध बिहारी दास जी महाराज के कुशल निर्देशन में सम्पूर्ण आयोजन अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण बना।
सुव्यवस्थित पंक्तियों में दर्शन करते श्रद्धालु, सेवा में तत्पर स्वयंसेवक और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था ने जनविश्वास और सामूहिक उत्तरदायित्व की प्रेरक छवि प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि परम पूज्य श्रीमहंत श्रीभगवान रसिक वेदान्ताचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिष्ठा का अर्थ केवल मूर्ति की स्थापना नहीं, बल्कि समाज में सदाचार, करुणा और धर्ममय जीवन मूल्यों की स्थापना है। उनके वचनों ने उपस्थित जनसमूह को यह संदेश दिया कि “गुरुतत्त्व ब्रह्मदीप है भक्ति जीवनधारा है बही धर्म समत्व सूत्र, करुणा मानवता आत्मबोध राष्ट्रोन्नति का मूल है। संस्कृति रक्षा लोकमंगल सेवा साधना, समरसता मोक्षमार्ग की किरणों से होकर गुरु परम्परा से जुड़कर ही सम्भव है जिससे समाज आत्मिक शक्ति और नैतिक दिशा प्राप्त करता है। विशाल भण्डारे में सभी वर्गों का एक साथ प्रसाद ग्रहण करना इस दिव्य दिवस को सामाजिक एकात्मता, जनआस्था और जीवंत संस्कृति के उत्सव के रूप में स्थापित कर रहा हैं आयोजन में मुख्य यजमान रतन जी, शुक्ला रानी, दीप नारायण, अंकित, पवन जी, रविंद्र जी, राजू सहित अनेकानेक भक्ति में लीन जन समुदाय उपस्थित रहा।

जुझार में श्रीमद् भागवत कथा पर निकली शोभा यात्रा
दमोह। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के समीप ग्राम जुझार में व्यारमा नदी के तट के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया, जिसमें मुख्य श्रोताओं जगत सिंह लोधी, पप्पू सिंह लोधी, कमलाबाई विश्वकर्मा, रंगोबाई ठाकुर, महंतीबाई अठया,जमुनाबाई अठया, अभय अठया, नन्हेंलाल अठया, दुर्गाबाई अठया, हरिराम अठया, हरिबाई अठया, छोटेलाल अठया, क्रांति अठया, भगवानदास सेन, चतराबाई सेन, सेकल सेन, मुन्नीबाई सेन शामिल हुए।
सभी के द्वारा भागवत महापुराण, भगवान श्री कृष्ण, राधा जी हनुमान जी का विधि विधान से पूजा अर्चन की एवं शोभा यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित श्री सालिगराम पांडे महाराज जी की उपस्थिति में हुआ। जो खेर माता मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर, चंडी माता मंदिर दूल्हा देव बाबा सहित अन्य चौराहा से होते हुए शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली गई, जहां ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते हुए कथा स्थल पहुंची जहां शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे,साथ ही विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत रियाना के सरपंच दर्शन सिंह लोधी के सहयोग से चल रहा है।

0 Comments