हटा में सरदार एकता यात्रा का भव्य स्वागत
दमोह। रियासतों
के विलीनीकरण के प्रणेता और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को
जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 'सरदार एकता यात्रा' का आज
हटा आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। अजब धाम से होते हुए जब यह रथ नगर
की सीमाओं में प्रविष्ट हुआ, तो वातावरण 'जय सरदार, सबके सरदार' के उद्घोष
से गुंजायमान हो उठा।
कुर्मी
पाटीदार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीषभाई पटेल के मार्गदर्शन में और
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गया यह रथ किसी चलते-फिरते संग्रहालय से कम नहीं है। बुलेटप्रूफ कांच के
बक्से में सुरक्षित सरदार पटेल द्वारा प्रयुक्त लोटा, उनकी चरण पादुकाएं,
ग्वालियर नरेश द्वारा प्रदत्त रजत अभिनंदन पत्र, उनका टिफिन और घड़ी
श्रद्धा का केंद्र बने रहे। विशेष आकर्षण का केंद्र भावनगर के महाराजा
कृष्ण कुमार सिंह द्वारा भेंट किया गया 2 किलो 900 ग्राम स्वर्ण निर्मित
अशोक चक्र स्तंभ रहा, जिसे देख कर नागरिक अभिभूत हो उठे। यात्रा
का प्रथम भव्य स्वागत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण बडडा के आवास पर
किया गया, जहाँ अतिथियों का सत्कार भोज के साथ हुआ। तत्पश्चात, सिविल कोर्ट
के समीप माँ जानकी कॉम्प्लेक्स के संचालक राजू लंबरदार एवं क्षेत्र के
प्रबुद्ध नागरिकों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन
किया।
कुर्मी पाटीदार महासभा के अध्यक्ष मनुभाई पटेल
एवं गुजरात से पधारीं अनीतावेन पटेल व गोवर्धनभाई पटेल ने बताया कि इस
यात्रा का मूल उद्देश्य सरदार पटेल के उस विराट व्यक्तित्व से नई पीढ़ी को
परिचित कराना है, जो किसी एक वर्ग या जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र
के थे। यह यात्रा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का जीवंत संदेश दे
रही है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम
पटेल, खिलान सिंह पटेल, लीलाधर पटेल, चौधरी रविंद्र सिंह, राजबहादुर पटेल,
हरिनारायण चौकर या,गोपाल पटेल,गोविंद पटेल, प्रताप पटेल,उदयभान पटेल,
रामकुमार पटेल, नेतराम पटेल, देवेश खरसौल्या, राजेश ताम्रकार, गौरव सिंघई,
ज्वाला प्रसाद मिश्रा, खूबलाल पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व
शहरी जन उपस्थित रहे।
कुर्मी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु बैठक.. दमोह। सामूहिक आदर्श विभाग सम्मेलन कुर्मी समाज द्वारा लक्ष्मण कुटी धाम में 20
अप्रैल 2026 को किया जाएगा जिसमें कुर्मी समाज के वर-वधु जोडों की अनुमानित
संख्या 25 से 51 तक रहेगी साथ ही संपूर्ण जिले में यह परंपरा कई वर्षों
पूर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला दमोह द्वारा चलाई गई थी जिसके परिणाम
स्वरूप सरकारों ने भी इसका अनुसरण कर मुख्यमंत्री कन्यादान योजनाएं चलाईं
और आज यह योजनाएं कारगर हुई इसी परंपरा को निभाते हुए सामूहिक आदर्श विवाह
इस बार लक्ष्मण कुटी धाम में करने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की
जिसमें जिले के सभी सम्माननीय सामाजिक बन्धुओं की उपस्थिती मे समाज के
जिलाध्यक्ष श्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह जी ने कार्यक्रम के संचालन हेतु
इस कार्यक्रम का संयोजक श्री सुखनंदन पटेल पार्लर वालों को बनाया गया
जिसमें सभी की पूर्ण सहमति रही..
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण
पटेल, लीलाधर पटेल, आचार्य रंजन पटेल, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कुर्मी समाज
कृष्ण कुमार पटेल सकतपुर चतन पटेल समन्ना गंगाराम पटेल कुशालपुर ,भारत पटेल
पटेरा, राम लखन पटेल, गोवर्धन पटेल , पूर्व अध्यक्ष दमोह अशोक पटेल , लकी
पटेल, उदयभान पटेल जनपद उपाध्यक्ष पथरिया खिलान पटवारी जी हंसमुख
,पुरुषोत्तम पटेल परबसपुरा ,बृजेश पटेल सरकार ,नरोत्तम पटेल सीता नगर ,डीपी
पटेल समन्ना ,दयाराम पटेल सरपंच ढिगसर,चदौरा, करैया आखखेड़ा के सरपंचों
रहे द्वारका पटेल ,घनश्याम पटेल बालमुकुंद पटेल ,मोहन पटेल, मस्तराम पटेल,
गणेश पटेल के साथ जिले के सभी गणमान्य जनों की उपस्थिति रही जिसमें
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को विवाह
सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी कार्यक्रम रात्रि में आयोजित होंगे
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुर्मी क्षत्रिय समाज को एकता के सूत्र में
प्रोग्राम और वर्षों से चली और परंपरा को कायम रखना है बैठक का संचालन नरेश
पटेल जनपद सदस्य ने किया।
बाबा साहेब जन्म जयंती की तैयारियों को लेकर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति की बैठक.. दमोह।
प्रतिवर्ष अनुसार आगामी 14 अप्रैल 2026 को संविधान के निर्माता विश्वरत्न
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती की तैयारियों को लेकर
कचौरा मार्केट स्थित अम्बेडकर सामुदायिक भवन में आयोजन समिति के अध्यक्ष
रामेश्वर चौधरी की अध्यक्षता में सामाजिक रायशुमारी बैठक संपन्न हुई। जयंती
की पूर्व संध्या 13 अप्रैल 2026 को विशाल वाहन रैली तहसील ग्राउंड में
एकत्रित होकर शहर भ्रमण करेगी वाहन रैली की अध्यक्षता अरविंद चौधरी करेंगे।
14 अप्रैल 2026 को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा समस्त वार्ड वस्तियों
से आने वाले जुलूस व शोभायात्रा तहसील ग्राउंड में शाम 4 बजे एकत्रित होकर
शोभायात्र शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। बैठक में प्रताप रोहित,
भगवान दास चौधरी, हेतराम आदर्श, कृष्णा राज, प्यारेलाल भारती, सुरेश
रोहित, डी.के धर्मेंद्र रोहित, हिम्मत भारती, मोहन आदर्श, पप्पू कसौटिया,
गणेश जाटव, तरुण अहिरवार, अरविंद चौधरी, संजय रोहितास, धीरज कुमार, नवीन
बौद्ध, नरेंद्र अहिरवार, टी आर जाटव, मोहनीश राव, के.के वर्मा, प्रकाश
लारिया, सुबोध राही, अजय राज, एवं अनेक सामाजिक गणमान्य जनों की उपस्थिति
रही
0 Comments