करोड़ों के कार्यों का मंत्री लोधी ने किया लोकार्पण भूमि पूजन
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंडल नोहटा के ग्राम कुलुवा (मौसीपुरा) में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही आदिवासी ग्राम भैंसखार में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा 23.87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया।इस अवसर पर मंत्री लोधी ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से न केवल ग्रामवासियों बल्कि आसपास के गांवों के लोगों को भी उपचार की सुविधा मिलेगी। पहले लोगों को इलाज के लिए नोहटा या जबेरा जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी, लेकिन अब यह सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि जबेरा विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जनपद जबेरा में लगभग 13 उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा चौपरा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नोहटा सत्यपाल सिंह, बीएमओ डी.के. राय, जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल, सचिव लाल सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष गनपत लोधी, उमराव सिंह लोधी, मुडारी सरपंच नरेंद्र लोधी, बाबू आदिवासी, संतोष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मंत्री श्री पटेल ने किया विभिन्न कार्यो भूमिपूजन लोकार्पण
दमोह। मेरे जीवन में जो भी उपलब्धियाँ मिली हैं वे खेरमाता माँ के आशीर्वाद का परिणाम हैं। जब विधायक नहीं थे तब भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर सोचते रहते थे। अपने बैंकिंग कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी लोगों की मदद करने की इच्छा थी लेकिन व्यापक स्तर पर जनकल्याण के लिए राजनीतिक मंच आवश्यक है बिना राजनीतिक शक्ति के जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना संभव नहीं है इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने पथरिया स्थित खेर माता मंदिर में नवनिर्मित टीन शेड के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किये।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम जोरतला एवं बेलखेड़ी में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक पटेल नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा मंगल कुशवाहा पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू सुखई दाउ सहित जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार योगेश चौधरी संदीप चौरसिया नरेन्द्र सराफ देवेन्द्र बाकड़ा प्रीतम पटेल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल नें मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और कन्या भोज में कन्याओं को भोजन परोसा साथ भोजन प्रसादी ग्रहण किया।
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन.. दमोह।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य
विद्यार्थियों एवं आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन की गरिमामयी
उपस्थिति और दिशा निर्देशन तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ. मीरा
माधुरी महंत एवं सहप्रभारी डॉ. राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न
हुआ।इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,
स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली जैसी विभिन्न
गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के महत्व को रचनात्मक
रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में स्लोगन प्रतियोगिता
में सुषमा लोधी, निबंध प्रतियोगिता में राजकुमारी लोधी, तथा भाषण
प्रतियोगिता में जेसिका (श्रंलेपां) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. जैन द्वारा विद्यार्थियों को जल
संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण
के लिए आगे आने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जल गंगा अभियान 2026 में सहभागिता रही।
आनंद धाम में खप्पर महाआरती, कन्या भोज भंडारे का आयोजन.. दमोह।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जबेरा स्थित आनंद धाम में श्रद्धा और
भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पीठाधीश्वर दंडी स्वामी
नर्मदानंद जी महाराज के सानिध्य में भगवती मैया की भव्य खप्पर महाआरती
संपन्न हुई। महाआरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां भगवती की आराधना की।
महाआरती
के पश्चात कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें
श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन कराया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का
आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर
धर्म लाभ अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि आनंद धाम में
प्रतिवर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन साल में
दो बार आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में न केवल जबेरा नगर बल्कि आसपास
के जिलों एवं अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं
और आध्यात्मिक वातावरण में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।


.jpeg)

0 Comments