पुरुष वर्ग में दमोह, महिला वर्ग में सागर को खिताब
दमोह। पुलिस ग्राउंड पर आयोजित 12वीं अधिकारी-कर्मचारी संभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में संभाग के पांच जिलों दमोह, सागर, टीकमगढ़, पन्ना एवं निवाड़ी के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पूरे समय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला दमोह और सागर जिले के बीच खेला गया, जिसमें बेस्ट ऑफ 3 के रोमांचक मुकाबले में दमोह टीम ने लगातार दो सेट जीतकर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। दमोह के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में सागर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया ।प्रतियोगिता में दमोह टीम के शोएब पठान को पुरुष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि महिला वर्ग में सागर की रश्मि राय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दमोह टीम के खिलाड़ियों में संजय बाजपेई, शोएब पठान, सुशील, एम.एल. अहिरवाल, रवि सिंह ठाकुर, रज्जाक, परमलाल, पंकज, दितपाल, अनरत सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेफरशिप में शहबाज, आयुष, सिदरा आदि को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डीएसओ गगन कन्नौजे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गगन कन्नौजे, अनिल गोदर, अनवर अली, जगविजय पटेल, धर्मेंद्र असाटी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिला जेल में वृहद स्वास्थ्य एवं विधिक परामर्श शिविर दमोह।
राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर मध्यप्रदेश के आव्हान एवं निर्देश पर
मध्यप्रदेश के सभी 53जिलों में जिला स्तर पर जिला जेलों में वृहद स्वास्थ्य
परीक्षण एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत चीफ
जस्टिस माननीय न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने वी सी के माध्यम से जुड़कर की
वही न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल ने सभी जिलों से रेंडमली वी सी के
माध्यम से कनेक्ट होकर संवाद स्थापित किया एवं बंदियों के स्वास्थ्य व
प्रकरणों के विषय में जिला न्यायाधीशों से अपडेट लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की जिसमें जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण सचिव ऊषा कांता कृशान एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी
राजनीश चौरसिया के साथ जिला जेलर मांगी लाल पटेल ने अपनी सहभागिता दी। विधिक
सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया जिला चिकित्सालय से अस्थि
रोग विशेषज्ञ डॉ एन के पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा राय, महिला रोग
विशेषज्ञ डॉ पूजा भलोनियां, डॉ उमेश तंतुवाय सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ विजय
पथोरिया मेडिकल विशेषज्ञ, डॉ राघवेंद्र दंत चिकित्सक, डॉ कौशिक अधिकारी नाक
कान गला विशेषज्ञ,के साथ पेरा मेडिकल स्टाफ तहमीना मलिक,लेब टेक्निशियन
मकसूद, दिनेश असाटी विमलेश एवं तरुण असाटी ने जिला जेल दमोह में शिविर
आयोजित कर जेल में निरुद्ध बंदियों का परीक्षण किया ।
बंदियों
को विधिक सहायता एवं विधिक परामर्श के विषय में जानकारी देते हुए चीफ लीगल
डिफेंस काउंसिल मनीष नगाइच ने बताया के आज के इस वृहद विधिक जागरूकता
कार्यक्रम में बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं प्रकरण की
जानकारी देते हुए उनके मामलों से अवगत कराया गया जिसमें करीब 48 बंदियों को
चिह्नित कर उनसे लीगल डिफेंस काउंसिल की टीम ने जेल में ही संवाद स्थापित
किया। जिला जज ने किया डॉक्टरों का उत्साह वर्धन। इस
अवसर पर जिला जज सुभाष सोलंकी ने पूरे चिकित्सकों की टीम को बारी बारी से
पुष्पगुच्छ देकर उनका उत्साह वर्धन किया व सेवकाज में लगे रहने पर उनके
प्रति आभार प्रकट किया जिला जज ने स्वयं इस शिविर में अपने बी पी एव शुगर
की जांच कराई कार्यक्रम के अंत में जेलर मांगी लाल पटेल ने सभी का आभार
प्रकट किया।इस अवसर पर सम्पूर्ण जेल स्टाफ के साथ विधिक सहायता अधिवक्ता
मदन जैन व ऋचा त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने हज यात्रियों का स्वागत किया.. दमोह।
मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह द्वारा 25 अपै्रल को जा
रहे हज यात्रियों का स्वागत किया दमोह से जा रहे अपाक्स संघ पूर्व
जिलाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी अपाक्स संघ जिलाध्यक्ष श्रीमती फरत जहां, इमाम
खां और उनकी अहिल्या का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और प्रार्थना की.. हज
वेतउल्लाह पहुंच कर हमारे मुल्क के लिए अमन शांति के लिए दुआ करना हमारे
दमोह शहर की उमंग जमना तहजीब सदा बनी रहे सभी देशवासी मिलजुलकर रहे हज पर
जा रहे यात्रियों का सफर आसमान एवं हज कबूल हो सभी ने दुआ की स्वागत करने
वाले पूर्व प्रांताध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोज चौबे जिला
संरक्षक श्री शेख हनीफ खान, जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार, उपाध्यक्ष राकेश
प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष जयंत गांगरा उप सचिव सदन कटारया समस्त कर्मचारी आदि
उपस्थित रहें।
0 Comments