बांदकपुर की प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता, दीपोत्सव
दमोह। बांदकपुर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में स्थित अति प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता, श्रमदान, दीपोत्सव एवं मां गंगा की संगीतमय महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवाहन पर आयोजित हुआ।
संध्या आरती के दौरान डमरू दल के युवाओं ने डमरू वादन कर मां गंगा की आराधना की, वहीं महर्षि एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का आवाहन किया। मंदिर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, बांदकपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, समाजसेवी राम गौतम, कार्यक्रम संयोजक कृष्णा पटैल एवं शंकर गौतम ने बावड़ी का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अदिति मिश्रा, आशी मिश्रा, आकांक्षा परोहा एवं सृष्टि गौतम द्वारा गंगा दशहरा की आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा कलश पूजन किया गया।देव श्री जागेश्वर नाथ
धाम बांदकपुर मंदिर के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने कहा कि गंगा दशमी के
शुभ अवसर पर आयोजित यह गंगा आरती क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा
का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बांदकपुर की यह प्राचीन बावड़ी क्षेत्र के
गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है तथा भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आने वाले
श्रद्धालु बावड़ी का भी अवलोकन करते हैं। कार्यक्रम में पंडित
वीरेंद्र पुरोहित, तुलसीराम तिवारी, राज कुमार सेन, राजेंद्र गर्ग, अंशु
दुबे, सिद्धांत गौतम, विनय असाटी,अदिति मिश्रा, आशी मिश्रा, आकांक्षा
परोहा, सृष्टि गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त मंडल के सदस्य
उपस्थित रहे।
ब्यारमा नदी जुझार में की गई मां गंगा आरती
दमोह।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था उन्मुक्त सर्वजन कल्याण
समाजसेवी संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुझार के द्वारा जल सेवा
समागम के तहत गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर ग्राम जुझार के राधा कृष्ण मंदिर
प्रांगण में जल चौपाल की गई। एवं कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ
होकर ब्यारमा नदी तक निकली गई,जहां ब्यारमा नदी में मां गंगा का पूजन किया
गया उसके बाद मां गंगा की आरती की गई।
जिसमें मुख्य
अतिथि जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटैल चटन, जनपद सदस्य पप्पू सिंह लोधी,
रोजगार सहायक सचिव लोकेंद्र तिवारी, उन्मुक्त समाज सेवी संस्था राहुल पाठक,
जितेंद्र राजपूत, वॉटर एड संस्था आशीष ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष
कड़ोरी सेन, हेमेंद्र असाटी राजन,उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य
धर्मेंद्र पटैल ने कहा कि ब्यारमा नदी के तट पर
हम सभी ने संकल्प लिया जल को बचाना है और जल है तो कल है जल ही जीवन है। आभार जितेंद्र राजपूत ने किया, इस अवसर पर
बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
श्री मद्भागवत महापुराण कथा का कलश यात्रा से शुभारंभ.. दमोह
। प्रसिद्ध कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी के मुखारविंद से श्री जगदीश
मंदिर पुराना थाना के सामने भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने
गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ मारवाड़ी मंदिर पुराना थाने
से विशाल शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं
सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जबकि श्रद्धालु भगवान हरिहर महादेव के
जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। शोभायात्रा के दौरान
श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से
पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालु नृत्य करते और भजनों पर झूमते हुए
आगे बढ़ते दिखाई दिया। कथा मुख्य यजमान -समस्त भक्त वृंद श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर है। कथा
आयोजन 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन सांय 5 बजे से श्री जगदीश स्वामी मंदिर
पुराना थाना दमोह में आयोजित किया जा रहा है। कथा व्यास किशोरी वैष्णवी
गर्ग जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान करा रहे
हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के
आदर्शों का वर्णन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं में विशेष
उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे।
जनसुनवाई में 293 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 293 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 09 आधार अपडेशन एवं 114 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर मीना मसरामए डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
ऊर्जा विभाग जन सुनवाई में 141 प्रकरणों का निराकरण.. दमोह। ऊर्जा विभाग की मंशानुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 26 मई को वृत कार्यालय .दमोह के साथ साथ संभागीय कार्यालयों उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 163 आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 141 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।
10 जून तक चलेगा सेवा आशीर्वाद अभियान.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि जिले में कई वृद्धजन पात्र होने के बावजूद पिछले 8 माह से पेंशन लाभ से वंचित थे। ऐसे वृद्धजनों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सेवा और आशीर्वाद अभियान प्रारंभ किया गया है़ उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आधार केंद्र प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी घर.घर जाकर वृद्धजनों की ई.केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं ताकि पेंशन स्वीकृति में किसी प्रकार की बाधा न रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा ई.केवाईसी के लिए आधार केंद्र प्रभारियों द्वारा ली जाने वाली फीस का भुगतान जिला प्रशासन करेगा। जो वृद्धजन वर्तमान में गांव से बाहर हैं उनसे भी संपर्क किया जा रहा है। अब तक 771 वृद्धजनों की ई.केवाईसी एवं पेंशन स्वीकृति संबंधी कार्रवाई पूर्ण की जा चुकी है। जिले में कुल लगभग 1600 लंबित प्रकरण हैं और प्रशासन शीघ्र सभी पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लक्ष्य की ओर कार्य कर रहा है। जिले में केवल 42 आधार केंद्र प्रभारी हैं जबकि 440 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्य किया जाना है। इसी कारण अभियान को 10 जून तक चलाया जाएगाए ताकि प्रत्येक पात्र वृद्धजन तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।







0 Comments