नाले के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव.
दमोह विधायक जयंत मलैया ने शनिवार सुबह सुभाष कॉलोनी नाले का निरीक्षण कर क्षेत्र में चल रहे जल निकासी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा लगातार नाले की सफाई एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जलभराव समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक निधि से पुनः 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक श्री मलैया ने कहा नाले के पक्के निर्माण के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया गया हैए उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यदि इस वर्ष तेज बारिश भी होती हैए तब भी सुभाष कॉलोनी में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होने नवजागृति स्कूल के समीप निर्माणाधीन नाले का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय.सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा नागरिकों की सुविधा और शहर के समुचित विकास के लिए आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर मनीष तिवारी तहसीलदार रॉबिन जैन परियोजना अधिकारी कपिल खरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी रमाकांत बाजपेयी विशाल शिवहरे रितेश सोनी संतोष रोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री लोधी कर रहे जनसुनवाई के माध्यम से निराकरण.. दमोह।
जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों के लिए स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश
शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नया प्रयोग किया है जिसमें निज
कार्यालय नोहटा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया यह सुनवाई प्रत्येक शनिवार
किया जाना सुनिश्चित किया है।
मंत्री
लोधी ने बताया कि यह एक नया प्रयोग है इसके पहले भी हम प्रतिदिन लोगों की
समस्याओं को निराकरण करते आए हैं लेकिन अब शनिवार के दिन विशेष सुनवाई
की जायेगी इस सुनवाई क्षेत्रवासियों के द्वारा 20 से अधिक आवेदन प्राप्त
हुए हैं और बांकी लोगों ने मौखिक के माध्यम से समस्याओं को रखा मौके पर
उपस्थित प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा यथासंभव त्वरित
कार्रवाई की गई। जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक शनिवार को प्रात: 11 से दोपहर 1
बजे तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। हमारा प्रयास है कि
क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई या परेशानी का सामना न
करना पड़े।
भाजपा किसान मोर्चा की कार्यशाला में प्राकृतिक जैविक खेती पर जोर.. दमोह।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला दमोह एवं कृषि विभाग द्वारा को
मानस भवन में आयोजित किसान कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम
में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक, जैविक खेती एवं उन्नत
कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, भाजपा
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक जयंत मलैया जिला महामंत्री महेश
पटेल, कार्यशाला संभाग प्रभारी श्रीमती नर्मदा सिंह, कार्यक्रम जिला
प्रभारी करन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल एवं जनपद
पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज
सिंह, क़ृषि विभाग संचालक जे.एल. प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज
अहिरवार, डॉ ललित विश्वकर्मा, डॉ राजेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला
में किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग, लागत में
कमी तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही
किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर भी विचार-विमर्श
किया गया।लखन पटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती को
अपनाकर किसान अपनी लागत कम कर सकते हैं और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्राकृतिक
जैविक खेती हमारी सनातन धर्म का हिस्सा है, आज हम उसी सनातन पद्धति पर लौट
रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भाजपा
किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजन किसानों को नई दिशा
देने का कार्य करते हैं। आधुनिक तकनीक एवं प्राकृतिक खेती के समन्वय से
कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। श्रीमती
रंजीता पटेल ने कहा कि किसानों को जागरूक होकर नई पद्धतियों को अपनाना
चाहिए, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। मैं किसान परिवार से हूं,
मैंने बचपन से खेती बाड़ी देखी है।श्रीमती नर्मदा
सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ किसानों
के लिए भी लाभकारी है। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महाराज सिंह लोधी के
कहा प्राकृतिक खेती करने पर किसान लाभान्वित होंगे।कृषि
क्षेत्र में नवाचार कर सफलता अर्जित कर सफल किसानों की दकहानी और मेहनत का
सम्मान किया गया जिसमें खम्मन सिंह, कुरेरिया मेहता फार्म हाउस, बहादुर
सिंह अमखिरिया, नंदिनी बेड़ियां आदि। कार्यक्रम के
अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा किसानों से अधिक से अधिक
संख्या में प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया गया।
ऑपरेशन क्लीन बेलाताल महाअभियान में उर्दू विद्यालय के छात्र शिक्षक हुए शामिल.. दमोह।
स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में संचालित ऑपरेशन क्लीन
बेलाताल महाअभियान का आठवां दिन जन भागीदारी, श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण
के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। इस
अवसर पर इको क्लब शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के
शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बेलाताल पहुंचकर श्रमदान
किया और स्वच्छता का संदेश दिया..
अभियान में विद्यालय के प्राचार्य श्री
नाजिर खान के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। उनके
साथ वंदना सोनी, अतुल चौबे, सोनिका सोनी, अजय स्वर्णकार, अब्दुल रशीद,
एस.पी. जैन, जैसी डॉली बहादुर, वेद प्रकाश खरे, प्रीति जैन, रेखा नायक,
आर.जी. चौधरी, आर.पी. बरदिया,अरुणा तिवारी, रानी श्रीवास्तव, सीता गौंड,
आरिफ खान एवं देवेन्द्र अहिवार सहित छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर सफाई की।
विद्यालय परिवार को अभियान से जोड़ने में शिक्षक मोहन राय की भूमिका विशेष
रूप से सराहनीय रही। अभियान जे.एल. प्रजापति (उपसंचालक कृषि विभाग), डॉ.
रमेश अठ्या (शिक्षक) तथा बी.एल. रोहित (सेवानिवृत्त शिक्षक) ने भी श्रमदान
कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। संकल्प के साथ 20 दिवसीय
ऑपरेशन क्लीन बेलाताल महाअभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का दमोह आगमन आज.. दमोह। भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 21/06/2026 की सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से दमोह पहुंचेंगे जहां पर वह दोपहर 12 बजे स्थानीय गार्ड लाईन में स्वजातीय बंधुओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 01 बजे माझी समाज के वरिष्ठ नंदकुमार रायकवार के निवास पर सौजन्य भेंट, दोपहर 02:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, दोपहर 03:30 बजे बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ जी के दर्शन, शाम 05-07 बजे तक समय रिजर्व, रात्रि 08 बजे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। समस्त स्वजातीय बंधुओं से गार्ड लाईन में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
जैन महिला परिषद शाखा ने श्रुत पंचमी महापर्व मनाया.. दमोह।
अखिल भारतवर्ष दिगंबर जैन महिला परिषद प्रियकारिणी संभाग इंद्राणी शाखा
दमोह ने श्रुत पंचमी महापर्व मनाया। मां जिनवाणी की सेवा सुरक्षा ओर
वैय्यावृत्ती की। श्रुत पंचमी पर्व ज्ञान की आराधना का पावन महापर्व है।
इसी शुभ दिवस पर षट्खण्डागम पर रचित धवला टीका पूर्ण हुई थी तथा जिनवाणी को
लिपिबद्ध करने का महान कार्य भी इसी दिन सम्पन्न हुआ। इसलिए यह दिन समस्त
जैन समाज के लिए अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं ज्ञान-आराधना का विशेष पर्व है।
इस पावन अवसर पर शाखा द्वारा अनेक उपक्रम किए गए अनेक कार्यक्रम आयोजित
किया।
इंद्राणी शाखा ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें
हस्तलिखित शास्त्रों एवं समस्त जिनवाणी की पूजन, संरक्षण एवं सुरक्षा कवर
चढ़ाने का कार्य। मंदिर की अलमारियों एवं शास्त्र भंडार की स्वच्छता एवं
सेवा। जिनवाणी माता की पालकी यात्रा एवं जुलूस यात्रा के द्वारा धर्म
प्रभावना की गई। जीर्णसिर्ण जिनवाणी एवं धार्मिक पुस्तकों को धूप दिखाकर
उनको जीव जंतु रहित किया गया। फटी हुई जिनवाणी का विसर्जन कर नई जिनवाणी
स्थापित की। शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शास्त्रों को
सुंदर तरीके से सजाकर प्रस्तुत किया गया। इस पुण्य अवसर पर अपनी श्रद्धा,
सेवा और ज्ञान-भक्ति का परिचय देते हुए सभी ने जिनवाणी मां की आराधना की।
सूत्रीय इस जिनवाणी सेवा में जिन्होंने सहयोग दिया एवं सहभागिता दर्ज उनमें
प्रांतीय सहसचिव श्रीमती रितु सिंघई प्रांतीय शह कोषाध्यक्ष श्रीमती
ज्योति जैन शाखा संरक्षक श्रीमती तृप्ति शाखा अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन शाखा
सचिव, श्रीमती वंदना सराफ शाखा कोषाध्यक्ष, श्रीमती दीपमाला जैन,
सहकोषाध्यक्ष श्रीमती निर्मला, श्रीमती वर्षा श्रीमती स्वाति श्रीमती वंदना
श्रीमती ज्योति, श्रीमती प्रीति श्रीमती मंजू आदि अनेक सदस्यों ने
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments