शिक्षक संघ की महाबैठक,महेश गुप्ता जिला सचिव
दमोह। जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। संपन्न हुई एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधी कैंप दमोह के महेश कुमार गुप्ता को संगठन विस्तार के तहत जिला सचिव का दायित्व’ सौंपा गया।इस बैठक में दमोह जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और संगठन मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रांतीय और संभागीय नेतृत्व की मौजूदगी में शिक्षा, शिक्षक हित और पर्यावरण से जुड़े कई दूरगामी निर्णय लिए गए।इन बड़े प्रस्तावों और कार्ययोजनाओं पर बनी सहमति- टीईटी शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण धारवाड़ में हुई अखिल भारतीय बैठक की रणनीति के तहत, राज्य के टीईटी शिक्षकों की गंभीर समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही संसदीय समिति से भेंट करेगा। संगठन का प्रयास है कि इस विषय पर केंद्र/राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाया जाए। एनईपी 2020 और त्रिभाषा पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को गति देते हुए जिले के विद्यालयों में इसी सत्र (वर्ष 2026) से श्त्रिभाषा पाठ्यक्रमश् को पूरी तरह लागू करने पर वैचारिक सहमति बनी। ’ ’संत रविदास जी का 650वां प्राकट्य उत्सवरू’ महान संत शिरोमणि रविदास जी के आगामी 650वें प्राकट्य उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला और संभाग स्तर पर विशेष और भव्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मानरू’ राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए आगामी ’26 अगस्त’ को एक वृहत श्शिक्षक सम्मेलनश् आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी सेवा प्रवृत्त शिक्षकों का नागरिक अभिनंदन होगा।आगामी संगठनात्मक कैलेंडर- बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला नेतृत्व ने आगामी महीनों के लिए संगठन का रोडमैप भी जारी कियज्ञं 26-28 जून 2026 प्रांतीय दिशा-निर्देशों के तहत तीन दिवसीय श्प्रदेश अभ्यास वर्गश् का आयोजन। जुलाई 2026 पूरे जिले में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए श्सदस्यता महाअभियान। गुरु पूर्णिमा व हरियाली अमावस्या पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ श्गुरुछाया प्रकल्पश् के तहत जिला भर में व्यापक वृक्षारोपण। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार जैन, संभागीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष कमलेश सेन, संगठन मंत्री एल. पी. चौरसिया, सह संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल व पारस जी जैन, श्हमारा विद्यालय हमारा तीर्थश् के प्रांत सह संयोजक संजय पाठक, कोषाध्यक्ष-अरविन्द चौराहा, वरिष्ठ शिक्षक भागचंद जैन, नीलेश जैन, जितेन्द्र खटीक, अमित जैन (पटेरा), संदीप जी (हटा), महेश विश्वकर्मा (जबेरा), नीतेश पाठक (दमोह), अरविन्द पटैल (पथरिया) तथा श्रीमती दीपमाला जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जबेरा के विकास को लेकर समन्वय बैठक आयोजित.. दमोह। ग्राम पंचायत जबेरा के समग्र विकास एवं आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पंचायत भवन में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह लोधी ने की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, ग्राम सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत विकास कार्यों को लेकर जबेरा के जागरूक नागरिक एडवोकेट पी.डी. प्रजापति द्वारा रखे गए महत्वपूर्ण सुझावों से हुई। उन्होंने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं एवं भविष्य की विकास संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, यातायात, जल प्रबंधन, स्वच्छता, बाजार व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं नगर के सुनियोजित विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उनके सुझावों के आधार पर उपस्थित नागरिकों ने भी अपने-अपने सुझाव एवं मांगें बैठक के समक्ष प्रस्तुत कीं। बैठक में ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। प्रमुख मांगों में श्रीराम चौराहा का विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण, बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर उसे पूर्व स्वरूप में विकसित करना, रिंग रोड निर्माण, मुख्य मार्गों पर डिवाइडर निर्माण, विधायक विश्राम गृह की स्थापना, छुईया नदी का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण, पेयजल संकट के समाधान, विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों का निर्माण एवं मरम्मत सहित कई विकास कार्य शामिल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि ग्राम पंचायत के सभी पंचों, बुद्धिजीवी वर्ग, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इस बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि आने वाले 5 से 10 वर्षों में जबेरा नगर को किस स्वरूप में विकसित होते हुए देखा जाए, नगर की प्रमुख समस्याएं क्या हैं और विकास की प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में जबेरा का एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। इस दस्तावेज में नगर के विकास, आधारभूत संरचना, यातायात, जल व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। सत्येंद्र सिंह लोधी ने बताया कि केवल योजना बनाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इस विजन डॉक्यूमेंट की क्लोज मॉनिटरिंग करते हुए इसे चरणबद्ध एवं विधिवत रूप से धरातल पर लागू करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि जबेरा को एक विकसित, सुव्यव स्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में स्थापित किया जा सके। बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर के विकास के लिए अपने सुझाव रखे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। अंत में सभी ने जबेरा के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
लीनेश क्लब ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.. दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लीनेश सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधारोपण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लीनेश अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने की शपथ भी ली। सचिव ज्योति चिले ने कहा, “प्रकृति हमारी धरोहर है। इसकी रक्षा करना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है।” कोषाध्यक्ष माया यादव ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है। स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव नहीं है।आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। आज का छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकता है।” कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे न केवल पौधे लगाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अंजना सोनी, कविता चंदानी, सुनीता अग्रवाल, रचना, ऋतु यादव, आशा अग्रवाल, पदमा दुबे, ज्योति सचदेव, स्मृति खरे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।विधान के दौरान आचार्य सुनील सागर जी महाराज के परमप्रभावक शिष्य प्रतिदिन 50 किलोमीटर इन्दौर से विहार करते हुए मुनिश्री सुयत्न सागर जी का मंगल प्रवेश हुआ एवं उनकी मंगल दिव्य देशना भी संपन्न हुई। विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य श्रीमती ममता नरेंद्र जैन टोपी वाला परिवार को प्राप्त हुआ। विधान संपन्न कराने में ब्र. रोहित भैया के निर्देशन साथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन जैन, पूर्वाध्यक्ष चंद्र कुमार जैन, राजकुमार जैन नन्ना, श्रीमती कीर्ति हेमंत सिंघई, श्रीमती ममता धर्मचंद्र विलाई, श्रीमती अर्चना विजय डायमंड सीमा विमल जैन बटियागढ़ मंगल संगीत के साथ गायक नीरज जैन, मोनू जैन बनगाँव एवं संदीप गांगरा सहित भाईजी मंदिर के समस्त असामी जन उपस्थित रही।




.jpeg)



0 Comments