Header Ads Widget

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14 वें स्थापना दिवस पर गढ़ाकोटा में... विशाल रैली एवं आमसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा शुक्ला हुई शामिल..

 14वें स्थापना दिवस पर की विशाल रैली-आमसभा

सागर। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14वें स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों ने विशाल रैली एवं आमसभा  सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम गढ़ाकोटा में संपन्न किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला जी* का शुभ आगमन  हुआ जहां पर हजारों हजारों की संख्या में प्रदेश एवं संभागीय जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता कार्यक्रम में उपस्थित रहे । 

पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक पूजा शुक्ला जी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य राष्ट्रसेवा, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। भारत के निर्माण हेतु कार्य करें जो नैतिकता, आध्यात्मिकता, सद्भाव, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति के उच्च आदर्शों पर आधारित हो राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ, आइए सेवा, संस्कार और संगठन के इस अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा का कार्य करना है।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विश्व की एक मात्र पार्टी है जिसके समस्त कार्यकर्ता नशामुक्त ,चरित्रवान चेतनावान है ऐसे लोग जब राजनीति में आयेंगे तभी जाकर हम भारत को विश्व गुरु बना सकते है। मध्यप्रदेश के नशामुक्त की माँग जो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने की है  उसका प्रभाव है कई प्रदेश में देखने को मिल रहा है यदि वर्तमान सरकार ने यदि माग पूरी नहीं की तो आने वाले समय में सरकार को सत्ता से गिराने का समर्थ तक हमारी पार्टी पहुंच गई है। हमारा जनाधार बहुत विशाल है यह मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने की क्षमता रखती है।

Post a Comment

0 Comments