भगवान श्री विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया
दमोह।सुप्रसिद्ध
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं
विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी के आशीर्वाद से आर्यिका रत्न श्री
चिंतनमति माताजी ससंघ के सानिध्य में जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर भगवान
श्री विमलनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातः
भक्तामर महा मंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि
कलश,पूजन, विधान हुआ, अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
प्रथम अभिषेक, ऋद्धि कलश, शांतिधारा आदि करने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री रमेश चंद्र कपिल अर्हम चंपावत इंदौर, शुभम सुनील प्राची सुनीता डबुल्या परिवार बांदकपुर, प्रवीण जैन महावीर ट्रांसपोर्ट दमोह, राकेश सूर्यांश अभिषेक जैन आगरा, रजत अखिल सक्षम सचिन जैन रायपुर, आशा देवी दीपशिखा अंश लोकेश सिंघई परिवार ललितपुर, स्वरूप प्रकाशचंद पिण्डार मैया नौगामा, प्रकाशचंद प्रबल जैन महेवा, मानिकचंद चैना मनीष सपना परिवार जबलपुर, सुनील आर्यन गुना, पारस गांधी अहमदाबाद, अभिनव प्रदीप दिवाकर सागर, प्रमोद पारुल प्रांजल जैन परिवार लखनादौन आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।
महाराजा अग्रसेन की महाआरती अब देशव्यापी अभियान.. दमोह।
अग्रवाल समाज द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली
महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती का आयोजन पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में
संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से प्रथम पूज्य भगवान श्री
गणेश, धन की देवी माता लक्ष्मी एवं समाज के कुलप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी
के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित
जनसमूह ने पूरी आस्था के साथ महाआरती की और अंत में सभी भक्तों को प्रसाद
वितरण किया गया।
इस महाआरती की मुख्य यजमानी समाज के वरिष्ठ सदस्य
अनिल-सुनीता अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के
उपलक्ष्य में यजमानी का सौभाग्य प्राप्त किया। आयोजन में अग्रवाल समाज के
पदाधिकारी रमा अग्रवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,
अग्रवाल महिला महासभा विकास अग्रवाल संभागीय युवा अध्यक्ष, अग्रवाल महासभा
जीवनलाल अग्रवाल अध्यक्ष, स्वप्नेश अग्रवाल, राज बहादुर अग्रवाल, अग्रवाल
समाज संदीप अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल अंकित, अनिमेष, अर्पित, अनुज, कांति,
सीता, रानी, ज्योति,रोशनी, अनीता, दीप्ति, स्वस्ति, समृद्धि, अदिति, परी,
रज्जो, आदित्य, विराज, विशेष सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा वर्ग और
के वरिष्ठ जनों की सहभागिता रही।
सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण..दमोह।
वन महोत्सव के अंतिम दिवस सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल द्वारा कृष्ण तलैया मंदिर परिसर एवं सर्किट हाउस की पहाड़ियों पर
वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सीड बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित करना तथा
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम
के दौरान आम, जामुन, सोनपत्ती सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार वृक्षों के
बीजों से सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉलों को मिट्टी, रेत एवं जैविक खाद
के मिश्रण से बनाया गया, जिनके भीतर वृक्षों के बीज सुरक्षित रखे गए। तत्पश्चात इन्हें सर्किट हाउस की पहाड़ियों एवं विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया गया, ताकि वर्षा ऋतु में पर्याप्त नमी मिलने पर ये बीज अंकुरित होकर भविष्य में विशाल वृक्षों का रूप लें।
यह पहल आने वाले वर्षों में हरियाली
बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ एवं
शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक
व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का
संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं, जो हमें शुद्ध
ऑक्सीजन, छाया और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश
उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा उपाध्यक्ष डॉ. संगीता
विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा शर्मा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती
प्रियंका विश्वकर्मा, श्रीमती राखी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता
विश्वकर्मा, मंत्री श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती गुड़िया विश्वकर्मा,
श्रीमती आशा विश्वकर्मा बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती रश्मि
वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा
लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
मप्र फुटबाल संघ की टेलेट सर्च प्रक्रिया संपन्न दमोह। जिला फुटबाल
संघ के तत्वावधान मे मध्य प्रदेश फुटबाल संघ की टेलेट सर्च दो दिवसीय
प्रक्रिया सेंट नार्बट शाला मे संपन्न हुई मध्य प्रदेश फुटबाल संघ के
प्रतिनिधि आशीष पिल्ले स्वपन कुमार विश्वास ने चार सञो मे खिलाडियो की
फिटनेस स्किल को परखा अठारह वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाडियो के दो वर्गो
मे बाट कर प्रदर्शन देखा, प्रक्रिया मे अस्सी बालक बालिकाओ ने भाग लिया..आधुनिक नियमो तथा फुटबाल के सफल खिलाडी बनने के टिप्स लिए मध्य प्रदेश के
प्रतिनिधियो ने आयोजन मे खिलाडियो को पंजीयन अनिवार्य रूप से करना है इस
आयोजन मे सेंट नार्बट शाला के प्राचार्य जी ने खिलाडियो से ईमानदार मेहनत
से नये आयाम स्थापित करने का आव्हान किया इस प्रक्रिया मे राजेश सालोमन
विकास जैन श्रीकांत शर्मा तरूण नामदेव किशन सिंह जुबेर की उपस्थित रहे।
.jpg)



0 Comments