Header Ads Widget

कार्यशाला में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने जोर.. उप स्वास्थ्य केन्द्र का मंत्रीजी ने किया लोकार्पण.. हटा में कांग्रेस जनों ने चलाया स्वच्छता अभियान, जिला कांग्रेस आज सौंपगी ज्ञापन.. विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस पर कार्यक्रम..

कार्यशाला में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने जोर 

दमोह। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को तेंदूखेड़ा स्थित दयोदय गौशाला में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले की विभिन्न गौशालाओं के संचालकों ने भाग लेकर अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल तथा संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी मुख्य रूप में उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार गौसंरक्षण और गोसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गौमाता के भरण.पोषण के लिए प्रति गाय 1200 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध करा रही है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को भी सहायता प्रदान की जा रही है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा दमोह जिले में संचालित 56 गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने गौशाला संचालकों से गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तथा गोमूत्र से फिनाइलए जैविक उत्पाद एवं अन्य उपयोगी सामग्री तैयार कर उनके विपणन के माध्यम से आय के नए स्रोत विकसित करने का आह्वान किया।

आनंदधाम के पीठाधीश्वर रंजीतानंद स्वामी ने कहा गौमाता सदैव पूजनीय रही हैंए लेकिन स्वार्थवश उन्हें सड़कों पर छोड़ देना गंभीर भूल है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से गौ संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। स्वामी अखलेंद्रनाथ ने कहा यदि प्रत्येक परिवार एक गौमाता का पालन करने का संकल्प लेए तो निराश्रित गौवंश की समस्या स्वतः काफी हद तक समाप्त हो सकती है। कार्यशाला में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव ठाकुर मूरत सिंहए भारत सिंह लोधी नीतू साहू रश्मि साहू गोविंद यादव वीरेंद्र आचार्य डॉ परम सिंह लोधी शुभम जैन गौशाला समिति से अध्यक्ष संजय जैन अमरचंद जैन सहित गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उप स्वास्थ्य केन्द्र का मंत्रीजी ने किया लोकार्पण.दमोह। जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बिलतरा में 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप.स्वास्थ्य केन्द्र का प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने लोकार्पण किया।

राज्यमंत्री लोधी ने कहा निश्चित ही इसके निर्माण से ग्राम वासियों सहित अन्य ग्रामों के नागरिक जनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। इस ग्राम में शासकीय भूमि ना होने के कारण निर्माण कार्य लगभग 2 वर्षों से रूका हुआ था। ग्राम के रजक परिवार के द्वारा रोड़ से लगी हुई भूमि को दान दिया जिसके कारण निर्माण कार्य हो सका। मैं ऐसे परिवार का साधुवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने समाज के हित के लिए कार्य किया है।     

हटा में कांग्रेस जनों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान.. हटा नगर जनहित के मुद्दों पर ध्यानाकर्षित करने हेतु दीपेश पटेरिया नेतृत्व में समस्त कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रम दान कार्यक्रम हटा नगर के गांधी वार्ड स्थित बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा एवं विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, बदहाल सड़क,विद्यालय, आंगनवाड़ी परिसर में जलभराव,चारों ओर फैले गंदगी के अंबार के प्रति छात्रों,शिक्षकों एवं स्थानीय जनमानस द्वारा कई बार शिकायतें की गई समाचारों पत्रों ने भी इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया परंतु प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई। तब दीपेश पटेरिया के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यों,स्थानीय युवाओं एवं जनमानस ने स्वयं श्रमदान द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा को जल से धुला कर एवं परिसर की सफाई करने के उपरांत प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रमदान की शुरुआत की। 
लगभग 4 घंटे चले श्रमदान कार्यक्रम में निजी जेसीबी,टैक्टर ट्राली द्वारा परिसर के कचरे को हटाया गया, आंगन वाड़ी के सामने पाइप डाल कर पुराव किया गया एवं गैती फावड़े से कचरे को तस्लो में भरकर परिसर को स्वच्छ किया गया, पूरा कार्य श्रम सेवको द्वारा निजी संसाधनों से किया गया जनमानस द्वारा इस कार्यशैली और विरोध प्रदर्शन की बहुत सराहना की गई, कार्यक्रम के आयोजक दीपेश पटेरिया द्वारा कहा गया कि लगातार अधिकारी जनमानस के अधिकारों का हनन कर रहे हैं जनमानस एवं छात्रों के बार बार निवेदन के बाद जब प्रशासन नहीं जागा तो हमने तय किया कि सिर्फ अव्यवस्थाओं के प्रति किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराकर हम अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो सकते हम गांधी जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं हमारा कर्तव्य है कि हम स्वयं समस्या के निवारण के लिए कार्य करे इसलिए प्रशासन को नीद से जगाने के लिए आज गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित होकर हम सभी ने ये श्रमदान किया.. उन्होंने नगरपालिका सीएमओ पर जनप्रतिनिधियों के कार्यों में सहयोगात्मक दृष्टिकोण ना रखते हुए बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया और कहा एक ओर जनता मूलभूत सुविधाओं से बंचित है वहीं दूसरी ओर वर्षाकाल में कभी अतिक्रमण तो अन्य कार्यों से जनमानस को परेशान किया जा रहा,
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया जी ने उपस्थित होकर श्रमदान करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि जो कार्य प्रशासन को करना चाहिए वो जनमानस स्वयं कर रही है इससे ज्यादा प्रशासन की क्या शर्म की बात होगी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश सराफ ने कहा कि प्रशासन को जनमानस की समस्याओं का ध्यान नहीं है आज हम सभी प्रशासन की कार्यशैली की निंदा करते है।युवाओं द्वारा इस प्रकार के गांधीवादी कार्यों से राजनैतिक, जनमानस और प्रशासनिक हलकों में एक नई सुगबुगाहट देखी एवं सुनी जा रही हैं, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजा पटेरिया,योगेश सराफ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, दीपेश पटेरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्रजेश गुप्ता, राजाराम साहू, महेन्द्र राय, ब्रज खटीक, ब्रजेन्द्र कुशमाहा, जानकी अहिरवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ राय, विनोद वर्मन, राहुल अहिरवार, विवेक जैन, मोहन लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों,युवाओं एवं स्थानीय वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

 विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान.. दमोह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप)  नगर इकाई द्वारा 'राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस' एवं संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में  स्वामी विवेकानंद चौक पर स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्र सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने 'स्वच्छता ही सेवा है' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए स्वामी विवेकानंद चौक और उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अभाविप केवल छात्रों के हितों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सदैव समर्पित रहती है। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अपने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने परिषद के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने बताया कि अभाविप का उद्देश्य छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करना है। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नगर इकाई के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन के ध्येय मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस आज सौंपगी ज्ञापन.. दमोह। जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों मोर्चा संगठनो मंडलम अध्यक्षो विभागो प्रकोष्ठो के पदाधिकारियो एवं समस्त काग्रेस जनों से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने अनुरोध किया है कि भाजपा सरकार में हुए नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी चढ़ावा चोरी को लेकर एवं किसानो को हो रही समस्याओ को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12ः30 बजे पूर्व मंत्री एवं जिला कंाग्रेस प्रभारी हर्ष यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेसियो की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है तत्पश्चात सायं 3 बजें समस्त कांग्रेस जनो की उपस्थिति मे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम माननीय जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपेगे। कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments