दमोह। जबेरा विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा निज कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसई श्री अमित चौहान जी, डीई श्री मोतीलाल साहू जी, एई श्री प्रभात दुबे जी सहित क्षेत्रीय जेई उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लंबित पेंशन को लेकर 4 अगस्त को जिला कांग्रेस सौंपेगी ज्ञापन.. दमोह। वृद्धा विधवा दिव्यांगो को कई महीनो से पेंशन न मिलने के कारण एवं अन्य समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों एवं नगर के पार्षदो की महत्वपूर्ण बैंठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि भाजपा लाड़ली बहिनो को भर अपना बोट बैंक मानकर उनके खातो में पैसा डलवा रही है उन्हे तो लगता है कि वृद्धो की पेशन बहिनो के खाते मेें ट्रांसफर की जा रही है वृद्धो की लाचारी को देख दिनाक 4 अगस्त 2026 समय दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उनकी समस्याओ का ज्ञापन सौंपेगी। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र दबे, वृद्ध अगर सक्षम होते तो वह पेशन के लिए दर दर न भटकते। भाजपा शासन द्वारा उनकी पेंशन तो बढ़ाई नही गई है पांच छ; महीनो को उनकी पेंशन रोककर क्या साबित करना चाहता है।
नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर सिहं, वीेरेंद्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मंजीत यादव, दृगपाल सींग, कमला निषाद, डी.पी पटैल, बबलु भटट, मदन सुमन, रियाज खान ने भी कहा कि चंदा चोरी बढ़ावा चोरी के बाद वृद्धों की पेंशन पर भी डाका डाला जा रहा है। वृद्धाश्रम में रहने वालो वृद्धो की कई महिनो की लंबित पेंशन कलेक्टर महोदय के प्रयास से मिल पाई। नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रासु चौहान, अमर सींग, दाऊद सौदागर, जीशान पठान, पप्पू कसोटया, शैलेन्द्र सींग, रफीक खान, गोपाल मास्टर, शेख नदीम, खिल्लु ठाकुर ने कहा अपने सुझावों से अवगत कराते हुए कहा कि जिस हितग्राही के खाते में पेंशन एवं आवास राशि नहीं आयी है वह वार्ड के पार्षद अथवा कांग्रेस पदाधिकारी को अपना नाम, पता, मोबाईल नं, लिखकर दे जिससे उनकी समस्या का त्वरित निदान हो सके। इस अवसर पर जावेद रोजान, एके. चिश्ती, श्रीकांत पटेल, मुकेश थापा सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।सीएमएचओ ने पीएचसी मडियादो का किया औचक निरीक्षण.. दमोह। स्वास्थ्य सेवाएं हितग्राहियों तक सही तरीके से पहुंच रही हैं या नहीं, इस बात को जानने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो का औचक निरीक्षण किया।
जिसमें उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित स्टाफ एवं हितग्राहियों से बात की। प्रसव पश्चात भर्ती दो महिलाओं से बात की एवं जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के बारे में जाना, उक्त महिलाओं ने व्यवस्था ओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जाहिर किया एवं उन्होंने बताया कि यहां सभी सेवाएं निशुल्क प्राप्त हुई हैं।मप्र शिक्षक संघ का गरिमामय गुरुवंदन कार्यक्रम.. दमोह। मप्र शिक्षक संघ जिला कार्यालय में रविवार को एक भव्य एवं गरिमामय गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जिले के शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्य वक्तव्य एवं प्रबुद्ध विचार मुख्य वक्ता एवं अतिथि पी.एल. शर्मा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के भावी कर्णधारों का निर्माण करता है। डॉ. कीर्तिकम दुबे प्राध्यापक, पीजी कॉलेज ने आधुनिक शिक्षा परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।
संगठन एवं दायित्व पर विशेष मार्गदर्शन संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता पारस जैन ने शिक्षक संघ की कार्यप्रणाली, इतिहास और संगठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षकों को हर परिस्थिति में अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ने गुरुवंदन गीत की प्रस्तुति दी । संचालन एम.के. खरे द्वारा किया गया। प्रमेंद्र जैन ने सभी को गुरु वंदना, दायित्व-निर्वहन एवं शिक्षक गरिमा की शपथ दिलाई।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

0 Comments