अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन
दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की सुरक्षा, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि अटल जी ने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सर्वांगीण विकास की चिंता की। इस
अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी
संख्या में उपस्थितजनों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को
श्रद्धापूर्वक नमन किया।
वन्दे मातरम् के अपमान के विरोध में कैंडल मार्च.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा द्वारा भाजपा
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में तथा संस्कृति,
पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मेन्द्र सिंह लोधी की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के
अपमान के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च जिला भाजपा
कार्यालय से प्रारंभ होकर घंटाघर पहुंचा। जहां सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया
और राष्ट्रगान व राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता
व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, अरूण तिवारी, जिला
उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला
मंत्री भरत यादव, सुश्री विनीता कुलस्ते, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन
पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला
मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, मंडल अध्यक्ष
राजेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
श्रीमती वर्षा रैकवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा,
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, अखिलेश सिंह, युवा
मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, शिवेंद्र तिवारी, कृष्णा पटेल, विवेक
मोदी, भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या
में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन.. दमोह। कांग्रेस जिला पंयाचती राज
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहन पाठक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शहीदो की
याद में सैंकड़ो कांग्रेसजनों आम नागरिको के साथ नगर पालिका धर्मशाला से
डी.जे. पर देशभक्ति के गीतो के साथ और घोड़ो पर वीरांगना बनी महिलाओं के साथ
पदयात्रा कर घंटाघर होते हुए अम्बेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला पदयात्रा
समापन पर युवा नेता रोहन पाठक ने कहा कि हमारे वीर अमर शहीद जिन्होंने अपने
देश की खातिर बलिदान दिया। उनका पुण्य स्मरण करने इस यात्रा का आयोजन किया
गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि इस देश को हमारे
शहीदो वीर पुरूषों ने आजादी दिलाई किंतु भाजपा कहती है कि 2014 के बाद
आजादी मिली है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि पीएम मोदी लाल किले से
शहीदो को याद करना तो दूर अर्नगल प्रलाप कर रहे है। पूर्व जिला कांग्रेस
कमेटी अध्यक्ष रतन चंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी
भाजपा धूत आहूत भी राजनीति कर रही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़के की उत्तराखण्ड के हलद्वानी में आमसभा के पश्चात्
शुद्विकरण करना इनकी ओछी राजनीति है। वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, विजय
बहादु, परम यादव, वीरेन्द्र राजपूत, रजनी ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव,
विक्रम ठाकुर, शमीम कुरैशी, तिलक सींग, नितिन मिश्रा, प्रदीप पटेल, सतनाम
जुनेजा, कमला निषाद, डालचंद कुशवाहा, मंजीत यादव, अभिषेक यादव, सविता पटेल,
शानु जुनेजा, खिल्लु ठाकुर, केशव विश्वकर्मा ने भ पदयात्रा कर अंबेडकर चौक
पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने जिस तरह
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कि दलित है उनका अपमान किया है वह वर्दास्त
नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर नगर के पार्षद पप्पू कसोटया, जीशान पठान,
अफजल खान, हेमराज, गोपाल मास्टर, विन्दु पटोटया, जावेद रोजान की उपस्थिति
रहीं।
एक शाम वतन के नाम मुशायरे का आयोजन.. दमोह/
यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर साहित्यिक संस्था, बज़्मे अहसन की जानिब से एक ख़ूबसूरत, बहुत ही शानदार और भव्य "एक शाम वतन के नाम" मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी शायरों/कवियों ने एक से बढ़कर एक ग़ज़लें सुनाकर समां बांध दिया और सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी शायरों की शायरी को बहुत ही मुहब्बतों से सुना गया और ख़ूब सराहा गया। मुशायरे में नदीम सुल्तान, मुस्तफ़ा अकमल, शोएब
दमोही, अयाज़ सुल्तानी, अब्दुल अनआम, एडवोकेट इरफ़ान उस्मानी, फ़ैसल रज़ा,
साहिल दमोही, मौलाना इरफ़ान नूरी, अदीब दमोही, ताबिश नैयर, डॉ. नाज़िर
दमोही, कलीम दानिश, डॉ. गणेश राय, उस्ताद ताहिर दमोही, शकील अमजद सुल्तानी,
डॉ. रफ़ीक़ आलम और रमेश तिवारी साहिब सभी ने एक से बढ़कर एक अशआर सुनाकर
माहौल में जान डाल दी और सभी सुनने वालों को तालियाॅं बजाने पर मजबूर कर
दिया।
प्रोग्राम
का बहुत ही शानदार और सफल संचालन ताहिर दमोही ने किया और सदारत (अध्यक्षता)
शहज़ाद ख़ान (पूर्व सभापति) ने बख़ूबी अदा की। इस अवसर पर इक़बाल पार्षद और शहज़ाद ख़ान ने प्रोग्राम के बारे में अपनी
बात रखी और बच्चों की तालीम पर विशेष ज़ोर देने की अपील की। प्रोग्राम में एज़ाज़ आलम कुरैशी (सदर-जश्ने ईद मिलादुन्नबी शहर
कमेटी), अब्दुल वहीद क़ुरैशी, शाहिद नूर, डॉ. मोहन आदर्श, उवैद गौरी,
नियाज़ कुरैशी, इक़बाल पार्षद, नसीम अहमद सर, आरिफ़ ख़ान (ज़क़ात
फ़ाउन्डेशन), शाहिद ख़ान (मंटू वकील), एडवोकेट शाहिद रिज़वी, मुबीन कुरैशी,
वकील कुरैशी और भी बहुत अधिक संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही। डिसीप्लेन इंचार्ज इरफ़ान नूरी ने आभार व्यक्त किया।



.jpg)
0 Comments