Header Ads Widget

बेहताशा मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन.. क्षुल्लिका श्री सुचेतन मति पंचतत्व में विलीन.. युवा स्वयं सेवको ने निकाली डाक कांवड़ यात्रा.. एकलव्य विवि में युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया संवाद देखा.. डालचंद रायकवार को पुरस्कृत किया जाएं..

बेहताशा मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

दमोह। दिनों दिन बढ़ती मंहगाई त्यौहार के समय बस का किराया हो शक्कर, तेल, पेट्रोल, डीजल एवं समस्त खाद्य वस्तुए हो अथवा दवाईयां उन पर की गई बेहताशा मूल्य वृद्धि की जिला कांग्रेस संगठन सचिव नितिन मिश्रा द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर चौक से घंटाघर, बकौली तक शक्कर बाटते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि यही भाजपाई जब किसी भी बस्तु के दाम बढ़ते थे जमाने के लाछन लगाते थे नग्न प्रदर्शन थे अब तो दो चार रूपये तो छोड़ो इकठठे पच्चीस से पचास रूपये आवश्यक वस्तुओ पर बढ़ा दिये जो सरासर हिटलर शाही है..

विजय बहादुर सिह, वीरेन्द्र राजपूत, बबलू भटट, लालचंद राय, विक्रम ठाकुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटेल, कमला निषाद, दृगपाल सिंह, बसंत कुशवाहा, लीला राठौर, डालचंद कुशवाहा, अभिषेक यादव, गौरव राय, योगेश बाजपेई, अजय जाटव, रफीक खान, रियाज खान, के.के. अग्रवाल, सीताराम यादव ने भी कहा कि 70 की शक्कर हो गई 70 का पौआ त्यौहारो के समय भाजपा ने कैसा कर दिया अब तो शक्कर भी प्याज से पूछती है दामो में मै आगे जाउॅगी या तुम गैस सिलेन्डर के दामो में वृद्धि बिजली बिलो के करंटो से आम जनता सहम कर रह गई है रक्षाबंधन के इस त्यौहार पर लाड़ली बहिनो को यह कैसा उपहार दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओ ने हम मांगा तो भाजपा सरकार ने उन्हें लाठियो से पीटना राम मंदिर चढ़ावा चोरी करवाना और चोरी में संलियत दोषियो को बचाना और इस देश का पी.एम. लाल किले से युवाओं को दिमागी नक्सल कहना इनकी सोच फासिस्ट वादी है अब वह दिन दूर नहीं जब जनता घरो से निकलकर इनको सबक सिखायेगी। समस्त कांग्रेसजनों ने मांग की थी कि मोदी सरकार प्रत्येक जगह अपना नियंत्रण खो चुकी है महामहिम राष्ट्रपति को चाहिये कि इस सरकार को बर्खास्त करे। इस अवसर पर श्रीकांत पटेल, एके. चिश्ती, खिल्लू ठाकुर, बिन्दु पटोटया, शेरू कुशवाहा, अमित नामदेव, शेख अफरोज, टेकसींग, विनय अहिरवार, रामू विश्वकर्मा बाबू चौहान सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

क्षुल्लिका श्री सुचेतन मति माताजी पंचतत्व में विलीन.. दमोह। प्रकृतआचार्य सुनील सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं उनके परम शिष्य मुनि श्री श्रुतेश सागर जी एवं मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में  नव दीक्षित छूलिका श्री सुचेतन मति माताजी के सल्लेखनापूर्ण समाधिमरण के पश्चात सिविल वार्ड वृती आश्रम से गौशाला तक ड़ोला ले जाया गया जहां पर गौशाला में दाह संस्कार की क्रिया विधि पूर्वक संपन्न हुई। आचार्य विद्यासागर वृती आश्रम के मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि माताजी की सल्लेखना मुनि श्री के निर्देशन में अनेक दिनों से चल  रही थी उनके परिवार की सहमति बनने के पश्चात चार-पांच दिन पूर्व वृत्ती आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में उनको छुलीका की दीक्षा प्रदान की गई थी जिसमें परिजनों के द्वारा उन्हें पिछिका के साथ पीतल का कमंडल एवं वस्त्र भेंट किए गए थे वे दिन में मात्र एक ही बार जल ग्रहण कर रही थी बहुत समता पूर्वक धर्म ध्यान सुनते हुए 1ः 30 बजे रात्रि में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली..

प्रातः काल 7 बजे डोला तैयार किया गया जिसमें उनके पार्थिव शरीर को विराजमान करके गौशाला तक ले जाया गया जहां ब्रह्मचारी अजय भैया जी के निर्देशन में अंतिम संस्कार की क्रियाएं विधि विधान से संपन्न हुई इस मौके पर अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए ब्रह्मचारी अजय भैया जी ने कहा कि जो भी जीव समाधि पूर्वक मरण करता है वह नियम से स्वर्ग को प्राप्त करता है यह अत्यंत सौभाग्य की बात है की माताजी ने अंतिम समय में दीक्षा ग्रहण करके समाधि की भावना की यह बहुत कम व्यक्तियों को  होती है समाधि मरण तो जीवन का कलशरोहन है जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने कहा कि मुनियों के मंगल सानिध्य में समाधि पूर्वक मरण सौभाग्य की बात है समाज समक्ष उन्होंने यह एक आदर्श स्थापित किया है श्रावक कल्याण समिति के महामंत्री सुनील वेजीटेरियन ने कहा की चिता जलने के पहले अपनी चेतना को जगा लेना जीवन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है इस मौके पर भाई जी मंदिर अध्यक्ष पवन जैन  व्रति आश्रम के अध्यक्ष रूपचंद जैन औषधालय, कमेटी महामंत्री सोनू नेता जैन मिलन अध्यक्ष मुकेश मामा, गौशाला मंत्री सौरभ लहरी, विनय विनम्र चंदकुमार जैन, सतीश मोदी, सतीश बाबा पार्षद, दिनेश दीक्षा ,मनीष महेंद्र करुणा एवं उनकी लौकिक जीवन की बेटी श्रीमती आशा राजकुमार जैन कटंगी उनके बेटे मिट्ठू लाल, अनिल जैन, ऋषभ जैन एवं संतोष भंडार परिवार सदस्य आदि की विशेष उपस्थिति रही।

युवा स्वयं सेवको ने निकाली भव्य डाक कांवड़ यात्रा.. दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचालक जी के अक्टूबर माह में जबलपुर में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से दमोह जिले के युवा स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता बंधुओं द्वारा धार्मिक आस्था, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ पवित्र श्री श्री 1008 दद्दा जी खोजाखेड़ी धाम से हुआ। लगभग 100 युवा स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर निर्धारित मार्ग से पैदल यात्रा करते हुए देव श्री जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर पहुंचे।
जहाँ  शिवभक्तों द्वारा भगवान श्री जागेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के जयघोष से भक्तिमय हो गया। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान दमोह जिले के विभिन्न स्थानों एवं मार्ग में आने वाले गांवों में स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा, पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया। यात्रा में शामिल युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में अनुशासन, धार्मिक मर्यादा सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखा। यात्रा के माध्यम से युवाओं में सेवा, समर्पण, संस्कार एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।

एकलव्य विवि में युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया संवाद..  दमोह एकलव्य विश्वविद्यालय में युवा कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत खेलो इंडिया संवाद पर आधारित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एकलव्य विश्वविद्यालय  के कुलगुरु प्रो. डॉ.पवन कुमार जैन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ.शैलेन्द्र जैन, पीजी कॉलेज दमोह से एनएसएस जिला समन्वयक डॉ.जितेंद्र चौधरी, सह निदेशक खेल विभाग दमोह शेख उल्ला खान, ए पी एस माय भारत से तेज खान, युवा समन्वयक खेल विभाग शैलेन्द्र चौधरी, हॉकी कोच आजम खान, हॉकी के राज्य स्तरीय खिलाड़ी नील चौधरी, हिमांशु अहिरवार, एनसीसी, एनएसएस अधिकारी लेफ्टिनेंट  डॉ.हृदय नारायण तिवारी, डॉ.संदीप तिवारी, डॉ.मोनिका पटेल, सचिन शर्मा के साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही।सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के संबोधन को देखा एवं सुना।

विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और खेल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी भूमिका को समझा।विश्वविद्यालय में आयोजित इस जीवंत प्रसारण का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के साथ जोड़ना रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। ‘युवा कनेक्ट–खेलो इंडिया संवाद’ ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल प्रतिभा को निखारने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का प्रेरणादायी संदेश दिया। अंत में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.आशीष जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

डालचंद रायकवार को पुरस्कृत किया जाएं.. दमोह। निषादराज माझी समाज सेवा समिति के प्रदेश सचिव मोंटी रायकवार ने बताया कि नरसिंहगढ़ सुनार नदी के पुल से पहले बेटा अंकित यादव ने छलांग लगाई और बेटा को बचाने के लिए पिता द्वारका यादव निवासी रानगिर ने भी सुनार नदी के पुल से छलांग लगा दी। नरसिंहगढ़ माझी समाज के अध्यक्ष और संगम मत्स्य उद्योग सहकारी समिति सीतानगर के उपाध्यक्ष डालचंद रायकवार ने नदी में छलांग लगा बिना वक्त गंवाए दोनों की जान बचाने का प्रयास किया, अपनी टीम के साथ नाव पर जाकर रेस्क्यू किया और पिता और पुत्र को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला..

निषादराज माझी समाज सेवा समिति के प्रदेश सचिव मोंटी रायकवार ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आंनद विभाग लखन पटेल, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक दमोह जयंत मलैया,हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आंनद कलादगि से संगम मत्स्य उद्योग सहकारी समिति मर्यादित सीतानगर के उपाध्यक्ष व माझी समाज नरसिंहगढ़ के मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार को राज्य स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत करने की अपील है।

Post a Comment

0 Comments