कलेक्टर जनसुनवाई में 277 आवेदनों पर सुनवाई
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 ;व्यारमा में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 277 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 20 आधार अपडेशन एवं 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मानस भवन के सील बंद कमरे को आज खोला जायेगा.. दमोह मानस भवन के सील बंद कमरे को खोले जाने के संबंध में कलेक्टर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पत्र लिखकर सील बंद कमरे को वीडियोग्राफीए पंचनामा के साथ खोले जाने की अनुमति एवं गठित समिति के सदस्यों को निर्देशित करने का आग्रह किया है। उक्त सील बंद कमरे के उचित उपयोग एवं उसकी साफ.सफाई हेतु खोले जाने की कार्यवाही आज 09 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे नियत की गई है। पत्र में लिखा है कि मानस भवन के मुख्य द्वार के अंदर दाहिने तरफ के दूसरे नम्बर का कमरा विगत अनेक वर्षो से सील बंद हैए जिस कारण से इसका उपयोग एवं सफाई एवं सफाई कार्य नहीं हो पा रहा हैए मानस भ्वन के संचालन देख.रेख एवं रख.रखाव हेतु निगरानी समिति का गठन किया गया जिसमें कलेक्टर अध्यक्ष मनोनीत है।
नगरीय निकाय उप.निर्वाचन स्थगित.. दमोह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ;स्थानीय निर्वाचन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर आयोग द्वारा विचारोपरान्त निर्णय लिया है कि नगरीय निकायो के उप.निर्वाचन वर्ष 2026 ;पूर्वार्ध के निर्वाचन को आगामी आदेश तक स्थगित किया है। इसी तारतम्य में स्थानीय निकाय नगरपालिका दमोह के महाराणा प्रताप वार्ड 12 मागंज वार्ड 2 के पार्षद पद हेतु निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न कारणों से स्थगित किया गया है। मध्यप्रदेश नगर पालिक निर्वाचन के अनुक्रम में उप निर्वाचन नये सिरे से पुन जारी किया जायेगा।
हिन्दी साहित्य भारती की जिला कार्यकारिणी गठित.. दमोह। हिन्दी साहित्य भारती एक अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य संगठन है जो विश्व के 39
देशों में फैल ह चुका है।कल डॉ नाथूराम राठौर प्राचार्य पूर्व पीजी कॉलेज
के आवास पर जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी
का गठन किया गया।
डॉ प्यारे लाल शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं डॉ नाथूराम राठौर ने पूर्व सहायक संचालक शिक्षा नन्हें सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष प्रस्तावित एवं समर्थन देकर बनाया.. वही सर्व सम्मति से
मनोरमा रतले को सचिव राकेश सिंह राजपूत वरिष्ठ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक को
सह सचिव, श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय को उपाध्यक्ष तथा पद्मा तिवारी को कोषाध्यक्ष और कृष्ण कुमार पाण्डेय को महामंत्री, चंद्रकांत पाटकार को व्यवस्था ,प्रचार प्रसार मंत्री हेतू वसुंधरा तिवारी प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। समिति कार्य कारिणी सदस्य ओजेन्द तिवारी और आशा राठौर जिला इकाई के संरक्षक डॉ नाथूराम राठौर तथा प्यारे लाल शर्मा जी रहेंगे।




0 Comments