समय सीमा बैठक में दिए गए अहम् दिशा.निर्देश
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय.सीमा बैठक में जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं ग्रामीण मार्गों की तत्काल मरम्मत कर आमजन का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। ष्सड़क से गौशाला अभियान के तहत सड़क पर विचरण कर रहे गौवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए क्रियाशील रहें तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मानदेय मिले यह सुनिश्चित किया जाए।
सीएम हेल्पलाइन में लगातार खराब प्रदर्शन पर शोकॉज नोटिस.. टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि लगातार तीन माह से एवं ग्रेड में रहने वाले विभागों के प्रमुखों को कार्य में सुधार के लिए शोकॉज नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने निराकरण योग्य शिकायतों का तत्परता से समाधान तथा फोर्स क्लोज योग्य प्रकरणों के प्रस्ताव नियमानुसार भेजने के निर्देश दिए गए। एसडीएम को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।
सड़क से गौशाला अभियान में तेजी.. कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन एवं गौवंश दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बटियागढ़ क्षेत्र में बेहतर कार्य की सराहना की गईए जबकि हिंडोरिया एवं पटेरा में सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि बिना अनुमति गौशाला से गौ वंश न छोड़ा जाए इस संबंध में पत्राचार करें ।जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि क्षेत्र में मुनादी कराते हुए आमजन एवं गौ वंश मालिको को अवगत कराया पाए कि सड़क पर पाए जाने वाले गौवंश को हांका दल के माध्यम से निकटतम गौशाला पहुंचाया जाएगा तथा संबंधित पशु मालिक से नियमानुसार पेनल्टी एवं शुल्क वसूला जाएगा। सड़क नाली.पुलिया की तत्काल मरम्मत.. ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ एवं गड्ढों वाले मार्गों को शीघ्र आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए गए। जबलपुर स्टेट हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों में गड्ढे भरने एवं आवश्यक स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने तथा क्षतिग्रस्त नाली.पुलिया दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग.. सभी स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील रखने उपलब्ध मानव संसाधन एवं उपकरणों का समुचित उपयोग करते हुए क्रियाशील रखने एवं इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए। सीएमओ को जलभराव वाले क्षेत्रों एवं नालियों में आवश्यक साफ.सफाई करने तथा मच्छर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही सभी विभाग प्रमुख को उनके यहाँ कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पात्र किसानों को प्राथमिकता से मिले खाद.. खाद वितरण की समीक्षा में प्रत्येक निर्धारित शासकीय सोसायटी में पर्याप्त उपलब्धता पायी गई। पात्र किसानों को नियमानुसार खाद वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एक रैक खाद शीघ्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई, कलेक्टर ने इसका पारदर्शी एवं पात्रता के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
बरपटी पहाड़ी से 15 दिन में हटे कचरा.. डीएफओ ने सीएमओ को बरपटी पहाड़ी पर फैला कचरा 15 दिवस में हटाने के लिए सीएमओ से कहा कि समय.सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि बारिश के बाद यहां पौधारोपण प्रस्तावित है। जनविश्वास अभियान एवं दिव्यांग जन एवं पेंशन पात्रता हितग्राहियों की समीक्षा.. मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की ष्परख रिपोर्ट की समीक्षा कर चिन्हित कमियों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए। दिव्यांग जनों के प्रमाणपत्र एवं पेंशन के पात्र हितग्राहियों के प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद सीईओ को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव एवं रोजगार सहायकों की नियमित बैठक लेकर सामाजिक न्याय से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करने को कहा गया। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां.. बैठक में 17 सितंबर से प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। ष्आशीर्वाद का दिया ष्25 करोड़ सपनों का भारत आंगन का उत्सव कहानी बदलाव की सेवा ज्योति यात्रा एवं ष्रंगोली राष्ट्र सहित गतिविधियां आयोजित होंगी। 30 सितंबर को ष्एक पेड़ मां के नाम के तहत शासकीय कार्यालयों में पौधारोपण किया जाएगा। माटी गणेश के लिए जनजागरूकता.. कलेक्टर ने ष्माटी गणेश पोस्टर का विमोचन किया। नागरिकों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ.. दमोह। लोक शिक्षा संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार दमोह में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक.बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफी जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं विपिन चौबे उपस्थित रहे। शुभारंभ विद्यालय के छात्र.छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर समरसता गीत के गायन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए कोच एवं जनरल मैनेजर का स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत दिग्विजय पटेल आशीष राय अतुल तिवारी रश्मि अस्थाना शशांक गोदरे शाहबाज अली शिवम मिश्रा शोएब पठान शाहिद मनीष सिंह एवं वसीम खान द्वारा किया गया। संचालन विधि खरे ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।






0 Comments