Header Ads Widget

भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलान सिंह नेताजी को नम आंखों से अंतिम विदाई.. शिक्षक दिवस पर लीनेस क्लब ने किया प्रेरणादायक कार्यक्रम.. अग्रवाल महिला महासभा ने किया निवर्तमान शिक्षकों का सम्मान..

 भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलान सिंह को अंतिम विदाई

 दमोह। जिले के ग्राम पुरा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद सदस्य स्वर्गीय खिलान सिंह ‘नेताजी’ के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में जन प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के हजारों लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम विदाई दी।
स्व. खिलान सिंह ‘नेताजी’ 74 वर्ष के थे और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसेवा करते रहे। वे भारतीय जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे तथा संगठन के प्रति आजीवन समर्पित रहे। भारतीय जनता पार्टी में उन्हें एक वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में विशेष पहचान प्राप्त थी। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्व. खिलान सिंह ‘नेताजी’ पूर्व में जनपद सदस्य के रूप में भी जनप्रतिनिधित्व कर चुके थे। उनके सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को पार्टी एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। 
ग्राम पुरा में आयोजित अंतिम संस्कार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर स्व. खिलान सिंह ‘नेताजी’ को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। ग्राम पुरा में अंतिम यात्रा के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और वातावरण शोकमय रहा।
शिक्षक दिवस पर लीनेस क्लब ने किया प्रेरणादायक कार्यक्रम.. दमोह। शिक्षक दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब द्वारा माई लाइफ एस माई टीचर विषय पर एक शानदार एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने जीवन के अनुभवों, संघर्षों, उपलब्धियों और उनसे मिली सीख को साझा किया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर की पूर्व प्राचार्य गुणमाला दीदी एवं प्राध्यापक किरण गोस्वामी जी का सम्मान किया गया। इन्होंने क्लब के इस प्रेरणात्मक कार्यक्रम की बहुत सराहना की कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जीवन स्वयं एक महान शिक्षक है, जो हमें हर परिस्थिति में कुछ नया सिखाता है। वक्ताओं ने बताया कि सफलता के साथ-साथ असफलताएँ, चुनौतियाँ और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव भी हमारे व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर लीनेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रजनी खरे ने कहा, “शिक्षक हमें ज्ञान देते हैं, लेकिन जीवन हमें उस ज्ञान को अनुभव में बदलना सिखाता है। हमारी हर गलती, हर चुनौती और हर अनुभव हमारा शिक्षक है।” रितु अग्रवाल ने कहा कि माई लाइफ एस माई टीचर मेरी जिंदगी मेरी सबसे बड़ी गुरु है, जिसने हर खुशी में मुस्कुराना और हर कठिनाई में संभलना “किताबों से मिली शिक्षा हमें ज्ञान देती है, लेकिन जीवन से मिली शिक्षा हमें समझ और अनुभव देती है।” प्रियंका ने कहा कि मेरी सफलता ने मुझे आत्मविश्वास दिया, मेरी असफलताओं ने मुझे मजबूत बनाया इसलिए माई लाइफ एस माई टीचर जो सीख स्कूल की किताबें नहीं दे पाईं, वह जीवन की छोटी-बड़ी घटनाओं ने सिखा दी।” पुष्पा प्रजापति ने कहा कि जीवन की ठोकरों को शिकायत नहीं, सीख बना लेंकृक्योंकि यही सीख हमें बेहतर इंसान बनाती है।
” रोज़ी बग्गा ने कहा कि माई लाइफ एस माई टीचर मोड़ पर एक नई सीख, हर अनुभव में एक नया अध्याय और हर दिन एक नई शुरुआत। ”जीवन कभी परीक्षा लेकर सिखाता है, कभी अनुभव देकर; लेकिन इसकी हर सीख हमें आगे बढ़ने के लिए तैयार करती है।”सचिव ज्योति चिले ने कहा कि हमारी जिंदगी हमारी सबसे सुंदर किताब है जिसका हर पन्ना एक कहानी और हर कहानी एक सीख है कोषाध्यक्ष माया यादव ने भी बहुत सुंदर गीत गा कर पूरा माहौल बना दिया था कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने अनुभवों को बेहद रोचक एवं भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण प्रेरणादायक और भावनात्मक बन गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति सचदेव द्वारा किया गया कार्यक्रम ने यह सुंदर संदेश दिया कि “जीवन की हर परिस्थिति एक पाठ है और हर अनुभव हमारा शिक्षक।”
अग्रवाल महिला महासभा ने किया निवर्तमान शिक्षकों का सम्मान.. दमोह। मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के तत्वाधान मैं, महासभा के जनप्रिय प्रदेश अध्यक्ष मान. श्री कैलाश जी मित्तल के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला महासभा मीना बंसल के निर्देशन में एवॅ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल की अध्यक्षता में दमोह महिला महासभा के द्वारा धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं बृहद शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  इस वर्ष श्रीमती माया अग्रवाल शिक्षक माध्यमिक शाला हृदयपुर एवं श्री रमेश अग्रवाल शिक्षक माध्यमिक शाला हटा सहित निवर्तमान सभी शिक्षकों का चयन किया गया।  
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रमा अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक ही है जो समाज की दिशा एवं दशा दोनों बदल सकता है आज नई पीढ़ी जो भौतिकवाद में बह रही है इसमें कहीं ना कहीं उनकी शिक्षा में कमी है और उनके अंदर नैतिकता खत्म होती जा रही है.. नगर अध्यक्ष श्रीमती अंजलि ने कहा यह शिक्षक एक दीपक के समान है जो स्वयं जलता है और दूसरों को उजाला देता है। मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका राहुल सिंह सांसद ने कहा शिक्षक अपने शिष्यो के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करता है।
 कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण राधा कृष्ण एवं यशोदा कृष्ण की प्रतियोगिता रखी गई और सभी को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम में श्री रवि अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल समाज श्री विकास अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष अग्रवाल महासभा युवा श्री राजबहादुर उपाध्यक्ष अग्रवाल समाज श्री विजय अग्रवाल सचिव अग्रवाल समाज का श्रीमती वीणा श्रीमती सपना का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार श्रीमती रमा अग्रवाल जी प्रदेश कार्य. अध्यक्ष तथा श्रीमती अनुलेखा संभाग  उपाध्यक्ष श्रीमती अंजलि अग्रवाल नगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना सह सचिव श्रीमती अर्चना सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती गीता उप मंत्री श्रीमती ज्योति जिला मंत्री निशा अग्रवाल मीडिया  प्रभारी उक्त सभी की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments