Header Ads Widget

शिक्षक दिवस पर मंत्री श्री लोधी ने किया सम्मान.. शिक्षिका शीला पटेल, शिक्षक सुखनंदन साहू को राज्यपाल सम्मान.. सीएम राइस और सोजना में शिक्षक दिवस समारोह, बाल विवाह उन्मूलन दिवस 27 नवंबर को.. सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण..

 राज्यमंत्री ने किया अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान

दमोह। जबेरा क्षेत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के संस्कृतिए पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निवास पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने जबेरा क्षेत्र के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बारी.बारी से स्वागत एवं सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा शिक्षकों के प्रति सदैव मेरे हृदय में सम्मान का भाव रहा है। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि मेरे पूज्य पिता श्री भावसिंह लोधी जी भी शिक्षक रहे हैं। मैंने अपने जीवन में देखा है कि शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारते हैं बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं उन्हें जिस प्रकार ढाला जाए वे उसी रूप में आकार लेते हैं। इसलिए बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक योग्य और समर्पित शिक्षक ही बच्चों को बेहतर नागरिक बनाकर देश समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करतेए बल्कि वे समाज को नई दिशा देने और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे सभी शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रहना चाहिए। सतेन्द्र सिंह लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया

शिक्षिका शीला पटेल ने शिक्षा के क्षेत्र मे लिखा इतिहास.. दमोह। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर लगातार वर्ष 2024 में राज्यपाल 2025 में राष्ट्रपति और 2026 राज्यपाल से सम्मानित होने का गौरव शीला पटेल को प्राप्त हुआ।

शिक्षिका श्रीमती पटेल ने अपनी मेहनत लगन और कर्तव्य निष्ठा से दमोह जिले के इतिहास में ऐसा इतिहास लिखा कि दमोह जिले की प्रथम महिला शिक्षक होने का गौरव प्राप्त किया जिन्हें लगातार तीन वर्षो से सम्मानित किया गया । हम गौरवांवित, गर्वित हैं,आपकी कर्तव्य निष्ठा पर ओर  उपलब्धियो पर  एड-हरिश्चंद्र पटेल गुड्डू सदस्य-जिला विकास सलाहकार समिति ने शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने शिक्षक सुखनंदन साहू को किया सम्मानित.. दमोह। शिक्षक दिवस के अवसर पर जबेरा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा। राजधानी भोपाल में 5 सितंबर 2026 को आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवाचारी शिक्षक सुखनंदन साहू को प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त करते हुए शिक्षक सुखनंदन साहू ने इसे अपने लिए ही नहीं बल्कि जबेरा क्षेत्र और दमोह जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

सीएम राइस विद्यालय में परिचर्चा और शिक्षकों सम्मान समारोह.. दमोह।  दमोह के सी एम राइस विद्यालय में संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा शिक्षक दिवस पर एक परिचर्चा और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया दरअसल बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से जस्ट राइट और संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह लगातार प्रयासरत है इनके द्वारा लगातार बाल विवाह रोकने प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में शिक्षक दिवस पर दमोह के सी एम राइस विद्यालय में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया बाल विवाह की रोकथाम में शिक्षकों की अहम भूमिका विषय पर उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखें

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाज सेवी संगीता श्रीधर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, समाज सेवी रोजी बग्गा समाज सेवी रश्मि वर्मा, अभिनेता मनीष सोनी, शिक्षक विपिन चौबे, शाला के प्राचार्य श्री कुर्मी मौजूद रहे इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखें संकल्प समाज सेवी संस्था के संयोजक देवेंद्र दुबे ने कार्यक्रम के प्रयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी वही यहां पर उपस्थित जिले भर के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया दरअसल 27 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा इसको लेकर भी उपस्थितियों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए कार्यक्रम का सफल संचालन खुशबू तिवारी ने किया।

सोजना में मनाया गया शिक्षक दिवस समारो.. दमोह। हटा के समीपस्थ ग्राम पंचायत सोजना के विधालय में आज छात्र-छात्राओं ने बड़ी ही धूम से मनाया शिक्षक दिवस। सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन अर्चन समाज सेवी पं सुशील व्यास के द्वारा किया गया एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण बरिष्ठ शिक्षक  ‌RD चौबे एवं प्रिंसिपल अर्चना पटेल के द्वारा किया गया । छात्रों ने अपने विचार रखते हुए शिक्षकों की महिमा बताई और गुरु और भगवान् में कितना अंतर है कबीर दास जी के दोहे में बोले।गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताएके साथ डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
डॉ राधाकृष्णन  शिक्षा और अध्यापन के प्रति बेहद समर्पित थे । यह दिन समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों को अमूल्य योगदान को याद करने का अवसर है। इस मौके पर उपस्थित गांव के समान से भी पंडित सुशील व्यास पूर्व सरपंच गणेश पटेल राम मुखिया गंगाराम आदिवासी वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री चौबे जी प्रिंसिपल अर्चना पटेल एवं टीकाराम रजक आदि शिक्षकों की उपस्थिति 
रही,  उत्तम अठया द्वारा आभार प्रकट किया गया।
27 नवंबर को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस.. दमोहसंकल्प समाज सेवी संस्था ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर उपस्थित पत्रकारों को जानकारी दी है कि लगातार उनके द्वारा बाल विवाह मुक्त जिला एवं देश बनाने के प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिकता मिली है संयुक्त राष्ट्र संघ ने अब इस विषय को संज्ञान में लेते हुए यह घोषणा की है कि 27 नवंबर को विश्व भर में बाल विवाह उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा इसके तहत आम लोगों को बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूक किया जाएगा
संकल्प समाज सेवी संस्था के जिला संयोजक देवेंद्र दुबे, समाजसेवी खुशबू तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने संबोधित किया उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए खासतौर पर दमोह जिले में बाल विवाह की समस्या और उसके समाधान के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई संकल्प समाज सेवी संस्था 2022 से इस मुहिम में जुटी हुई है इसने कई बाल विवाहों को अपने प्रयासों से रुकवाया अभी भी यह संस्था लगातार प्रयासरत है और जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में लगी हुई है।
सीएमएचओ ने किया सीएचसी बटियागढ़ का औचक निरीक्षण.. दमोह। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमएचओ डॉ राकेश राय द्वारा सीएचसी बटियागढ़ का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति, दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, डिलीवरी रूम, पीएनसी रूम, जांच एवं दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर हितग्राहियों से बात की, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. महेश लोधी, एएमओ सौरभ जैन, बीपीएम नरेश शुक्ला, बीसीएम पूजा शुक्ला, डीईओ नीलेश राजपूत आदि की मौजूदगी रही। इसके पूर्व ग्राम आंजनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण राज्य मंत्री म. प्र. शासन लखन पटेल द्वारा किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, सीएमएचओ सहित सीएचसी स्टाफ की मौजूदगी रही। लोकार्पण उपरांत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राज्य मंत्री लखन पटेल, जन प्रतिनिधियों एवं सीएमएचओ द्वारा पौधारोपण किया गया।

Post a Comment

0 Comments