Header Ads Widget

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कीर्ति स्तम्भ से घंटाघर तक दीप श्रृंखला.. सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, इधर 286 हितग्राहियों को 2490 सहायक उपकरणों का वितरण..

कीर्ति स्तम्भ से घंटाघर तक हजारो दीप श्रृंखला

दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरूवार शाम नगर के कीर्ति स्तम्भ से घंटाघर तक हजारो दीपो की श्रृंखला आकर्षण का केंद्र रही। जिले भर में 06 लाख से अधिक दीप लाभार्थी परिवारो और सार्वजनिक स्थलो मेंदिरो मे प्रज्जवलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु स्वस्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। आयोजन में विभिन्न सामाजिक स्वेच्छिक संस्थाओ जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ नागरिकों नें भी सहभागिता की।

प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आर्शीवाद का दीप जलातें हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश सहित विश्व के 37 से अधिक देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन्मोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा हम सब अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि उस युग में राजनीति और जनसेवा कर रहे हैं जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व कर रहे हैं।

विधायक जयंत मलैया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ्य दीर्घायु जीवन की कामना की। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान वृक्षारोपण चित्रकला प्रतियोगिता यात्रा सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ महिलाओं युवाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन.. दमोह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत मानस भवन, दमोह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं पथरिया विधायक लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। रक्त दान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। संचालन रक्तदान शिविर प्रभारी अमित बजाज ने किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेन्द्र सिंह परिहार, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, कपिल शुक्ला, रमन खत्री, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, , सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, पार्षद श्रीमती कविता राय, कपिल सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, मोंटी रैकवार, सोनू यादव, देवल कटारिया, अखिलेश सिंह घोषी, राजुल चौरहा, शिवेंद्र तिवारी, कृष्णा पटेल, रीतेश सोनी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
एलिम्को जबलपुर एवं संबंधित विभागो के सहयोग से शिविर.. दमोह।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए जिला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कलेक्ट्रट परिसर दमोह में किया गया। भारत सरकार द्वारा देशभर में चिन्हित 76 स्थानों पर 17 सितंबर को आयोजित किए गए सहायक उपकरण वितरण शिविरों की श्रृंखला में दमोह जिले को भी सम्मिलित किया गया। 
इसी क्रम में दमोह नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चिन्हित कुल 286 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को आवश्यकता के अनुरूप कुल 2490 सहायक उपकरण वितरित किए गए। हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ट्राइसाइकिल व्हीलचेयर श्रवण यंत्र बैसाखी एल्बो क्रच वॉकर वॉकिंग स्टिक रोलरेटर स्मार्टफोन सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। 
इस अवसर पर संस्कृति पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी आनंद विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया सांसद राहुल सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर संजय सेन संजय यादव महेश पटेल राघवेंद्र सिंह परिहार कविता राय आदि उपस्थित रहे।  

Post a Comment

0 Comments