Header Ads Widget

पर्यूषण पर्व के सातवें दिन.. बाहुबली भगवान का महा मस्ताकाभिषेक, अंकलिकर वाणी पत्रिका का विमोचन.. असाटी महिला समिति द्वारा गणेश उत्सव कार्यक्रम,भगवान वामन देव प्रकटोत्सव आज, घंटाघर पर भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह 25 को..

बाहुबली भगवान का वार्षिक महामस्ताकाभिषेक 

दमोह। नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में पर्यूषण पर्व के सातवें दिन भगवान बाहुबली का वार्षिक महा मस्ताकाभिषेक आर्यिका संघ के सानिध्य में भक्ति मय उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रातः श्री जी के अभिषेक शांति धारा 10 लक्षण पूजन उपरांत आर्यिका रत्न चिंतन मति माताजी के मंगल प्रवचन संपन्न हुए।

इसके बाद ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया और नवीन निराला के के निर्देशन में भगवान बाहुबली के महामस्ताकाभिषेक करने के लिए महापात्राओं का चयन किया गया। जिसमें सौ धर्म इंद्र  बनकर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य श्री मनीष जैन बनगांव वाला परिवार एवं सौरभ जैन किट्टू परिवार ने प्राप्त किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री संतोष जैन सपन जैन परिवार एवं श्री अरविंद जैन पंकज, पीयूष जैन मुंशी परिवार ने प्राप्त किया।
ईशान इंद्र राजेन्द्र, श्रेयांस जैन, सनात इन्द्र श्री संतोष जैन वनवार, माहेन्द्र श्री संतोष रिंकू सिघई, श्री अरविन्द जी इटोरया, श्री राजेन्द्र पवन बमोरया, श्री पंकज सौरभ वस्त्रालय, श्री माती शीलरानी राजू, शैलेन नायक, श्री मती उषा. सौरभ, राहुल खजरी श्री पदमचंदजी, मुकेश, रानू खजरी श्री विमल  खजरी परिवार श्री शैलेन्द्र, नरेन्द्र विराग जैन, श्री चन्द्र कुमार अभिषेक खजरी, श्री राजेन्द्र, जैन ने भी महापात्र बनाकर सौभाग्य प्राप्त किया। छत्र सोनूूू कपिल स्टोर श्री मुकेश नायक प्रेम निवास ने भामण्डल आरती श्री मनीष खजरी ने सौभाग्य प्राप्त किया। 
त्यागी व्रती आश्रम में अंकलिकर वाणी पत्रिका का विमोचन.. दमोह। दमोह के सिविल वार्ड में स्थित आचार्य विद्यासागर त्यागी व्रती आश्रम में पर्यूषण पर्व के सातवें दिवस  तप  धर्म पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। इस अवसर पर मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज ने कहा केि जो तपता है वही निखरता है सोना तप करके शुद्ध हो जाता है ज्ञानी जन तप करते हैं तप करने से कर्मों की निर्जरा होती है और आत्मा परमात्मा बनने की ओर अग्रसर हो जाती है।
उसके पूर्व प्रातकाल श्री जी के अभिषेक एवं शांति धारा के उपरांत संगीतमय पूजन की गई। इस अवसर पर धार्मिक पत्रिका अंकलीकरण वाणी का आश्रम अध्यक्ष रूपचंद जैन चातुर्मास समिति संयोजक नन्ना चंद कुमार सुनील वेजीटेरियन संजीव शाकाहारी विमल जैन विजय जैन ऋषभ जैन विनय विनम्र आदि ने विमोचन किया। इस मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने कहा की शुद्ध भोजन शालाओं की बहुत ज्यादा आवश्यकता है आधुनिक युग में धर्म की रक्षा के लिए और अपनी परंपराओं की सुरक्षा हेतु समाज को शुद्ध भोजन शालाएं चलाने की बहुत आवश्यकता है।
मुनिश्री ने अपने मंगल प्रवचनों में आगे कहा कि इच्छाओं का निरोध करना ही परम तप है इच्छाओं को रोकने से ही उपलब्धि हो सकती है आज के युग में तप का अर्थ है क्रोध मान माया लोभ  को रोकना इंद्रियों पर संयम रखना और सच्चे मन से आत्म चिंतन करना जो जीव इच्छाओं को जीत लेता है वही सच्चा तपस्वी है। श्री श्रुतेश सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा समता के लिए तप किया जाता है समता उत्कृष्ट तप है शुद्ध बुद्ध बनना है तो तप करना होगा दूध को टपाकर की ही घी बनता है और दूध को तपाने के लिए बर्तन को तपाया जाता है इस तरह आत्मा को प्राप्त करने के लिए शरीर को तपाया जाता है।
असाटी महिला समिति द्वारा गणेश उत्सव कार्यक्रम.. दमोह। असाटी महिला समिति द्वारा गणेश उत्सव अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, बहनों व बेटियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गणपति जी की पूजा-अर्चना से हुआ। प्रथम दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस एक्टिविटी आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती विद्या असाटी व श्रीमती शिवानी असाटी रहीं। परिणाम में प्रथम स्थान देवांश असाटी, द्वितीय अनुकरण असाटी, तृतीय लक्ष्य असाटी ने प्राप्त किया, जिन्हें युवा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
फैंसी ड्रेस में बच्चों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में प्रतिभा दिखाई, सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। द्वितीय दिवस गणपति डेकोरेशन प्रतियोगिता व भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बहनों व बेटियों ने सुंदर गणपति चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को युवा समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके पश्चात समाज की बहनों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।अंत में महिला समिति द्वारा प्रसाद वितरण की कार्यक्रम का सफल व आनंदमय समापन हुआ।
आज मनाया जाएगा भगवान वामन देव प्रकटोत्सव.. दमोह। भगवान विष्णु के पांचवे अवतार भगवान वामन देव का प्रकटोत्सव आज पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि आज सिविल वार्ड नं. 4 में स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर में प्रातः 8 बजे से भगवान वामन देव के पूजन, हवन उपरांत सुंदरकांड होगा, यहीं पर प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा जिसमें खून, पेशाब, बीपी, शुगर की जांच होगी, चश्मा वितरण एवं दवा वितरण भी होगा। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त होगी। सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान वामन देव के पूजन, हवन एवं सुंदरकांड में शामिल होने की अपील सभी धर्म परायण लोगों से की है।
घंटाघर पर भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह 25 को.. दमोह। 25 सितंबर को घंटाघर पर भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह में अनेक सामाजिक संस्कृतियों का समागम देखने को मिलेगा। हिन्दू गर्जना मंच एवं सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित विशाल चल समारोह का ऐतिहासिक कहा जाता है। नगर के गणेश पंडालों का भ्रमण कर उन्हें 25 सितंबर को घंटाघर पर गणेश पंडालों और विसर्जन दलों लिए 29 वें वर्ष में पंडालों की साज-सज्जा, प्रस्तुति, अनुशासन, व्यवस्थाओं और धार्मिक वातावरण के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा।
21 सितंबर की शाम निर्णायक मंडल में हिन्दू गर्जना मंच के संयोजक एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी, इंजीनियर अमर सिंह राजपूत, एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, राजीव राय सावजी, नरेन्द्र अरजरिया, रोजी मनोरमा रतले जी, दिलीप चौरसिया, एडवोकेट श्याम विश्वकर्मा, मोंटी रायकवार, निशांत विश्वकर्मा, सुरेन्द्र अठया, नरेन्द्र रजक की मौजूदगी रही। इस दौरान निर्णायक मंडल ने गणेश पंडालों का अवलोकन कर समस्त गणेश पंडालों के लिए घंटाघर पर आयोजित चल समारोह में आमंत्रण दिया गया।

Post a Comment

0 Comments