Header Ads Widget

पर्यूषण पर्व समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह जगह स्वागत अगवानी.. लीनेस क्लब अध्यक्ष द्वारा काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल क्लास.. आदेश के बावजूद प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को नहीं मिला मानदेय,..

 पर्यूषण पर्व समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा

दमोह। पर्यूषण पर्व के सानंद समापन पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मुनि श्री श्रुतेश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज तथा आर्यका श्री चिंतन मति माताजी का संघ सहित मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ इसमें जैन समाज के अलावा सांसद राहुल सिंह पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया पूर्व विधायक अजय टंडन एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे तथा उपाध्यक्ष अमित बजाज प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।  
मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि श्रीजी की शोभायात्रा सिटीनल से प्रारंभ होकर घंटाघर होती हुई जैन हाई स्कूल पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा संपन्न हुई पालकी कि आरती उतारी गई। इस मौके पर बाहर से पधारे विद्वानों पंडितों का पाठशाला की शिक्षाकाओं और शिक्षकों का 10 उपवास करने वालों का तथा समाज के 90प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले बोर्ड परीक्षाओं की विद्यार्थियों एवं प्रशासनिक पदों पर चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया विमान कमेटी के अध्यक्ष महेश दिगंबर ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस मौके पर सांसद राहुल सिंह ने कहा कि जैन समाज शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है उन्होंने सांसद निधि से विद्यालय के निर्माण हेतु राशि भी प्रदान करने की घोषणा की पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि जैन समाज एक सुसंगठित समाज है और विद्यालय के माध्यम से अनेक प्रतिभाओं को बड़े पदों पर जाने का अवसर मिलेगा जैन समाज द्वारा कुंडलपुर में निर्मित मंदिर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है। इस मंदिर की कला कृति मनमोहक है उन्होंने कहा कि जैन संत कठोर तप करते हैं उनकी तपस्या की तुलना नहीं की जा सकती कड़ाके की ठंड में भी वे पाते पर सोते हैं जबकि हमें हीटर और रजाई में भी ठंड लगती है ।
इस मौके पर आर्यका श्री चिंतनमती माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि मनुष्य के पास इतना बड़ा खजाना है किंतु उसकी इसको खबर नहीं है मनुष्य को बाहर की दुनिया का तो ज्ञान हो जाता है किंतु स्वयं की आत्मा का ज्ञान नहीं होता। इसके बाद मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि श्रृंगार के साथ शील जरूरी है सम्मान के साथ सम्यकत वित्त के साथ विनय और श्रावक के साथ एकता जरूरी है तथा घर में मां और जीवन में क्षमता जरूरी है सुंदर जीवन के साथ सुंदर संस्कार जरूरी है जीवन श्रृंगार से नहीं संस्कार से महान होता है शिक्षा के साथ उच्च संस्कारों से जीवन उत्कृष्ट बनता है शिक्षा कुछ समय तक ही साथ देती है किंतु संस्कार जीवन भर और जीवन के बाद भी साथ देते हैं शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है सम्मान के साथ सम्यकत जरूरी है।
 विनय यह हमारे जीवन की मूल जड़ है वित्त के साथ विनय जीवन के लिए आवश्यक है पैसा यात्रा करा सकता है किंतु विनय परलोक की यात्रा में भी काम आता है छोटों के प्रति वत्सल विनय है जबकि बड़ों के प्रति विनम्रता सम्मान है मां की श्रद्धा से ही उत्थान होता है जो देव शास्त्र गुरु के प्रति विनय  रखता है वह गुब्बारे की भांति ऊपर उड़ जाता है समाज में एकता का सूत्र समाज को संगठित रखता है पथवाद जातिवाद समाज को विभाजित करता है। मुनि श्री श्रुतेश सागर जी महाराज ने कहा कि जिस तरह  बिना जलाए लकड़ी नहीं जलती जलती बिना पकाए मटकी नहीं पकती इस तरह घर बैठे मुक्ति नहीं मिलती मोक्ष के लिए सम्यकत पुरुषार्थ करना होता जो संसार में दिखता है वैसा होता नहीं है जिस तरह पंखे की पंखुड़ी चलते समय चक्र जैसी दिखती हैं जबकि वैसी होती नहीं है इसी तरह मनुष्य दिखता कुछ है और करता कुछ है आत्मा दिखती नहीं है शरीर नश्वर है आत्मा शाश्वत है मुनिराज का जीवन ही प्रवचन है।
कांग्रेस नेताओं के साथ व्यापारियों ने विमान जी की अगवानी की.. दमोह। दस लक्षण पर्व की समाप्ति पर जैन समाज द्वारा शनिवार को श्रीजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न समाज संगठनों के द्वारा आरती करके शोभायात्रा की अगवानी की गई। 
शहर के सराफा बाजार स्थित बकोली चौराहे पर कांग्रेस नेताओं के साफ व्यापारी वर्ग के द्वारा शोभा यात्रा की अगवानी करते हुए श्रीजी की आरती की गई। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मानक पटेल पूर्व विधायक अजय टंडन पूर्व को आप ऑटो बैंक अध्यक्ष देवेंद्र सेठ पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा समाजसेवी विष्णु गुप्ता नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर पार्षद हेमराज मिकी चंदेल वीरेंद्र चौबे संजय सेठ राजू असाटी अनिल सेठ सुदेश नायक राहुल अमित सेठ की उपस्थिति रही।
लीनेस क्लब अध्यक्ष द्वारा काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल क्लास..दमोह। लीनेस क्लब अध्यक्ष एवं मनोविज्ञानी रजनी खरे द्वारा स्कूली बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, मानसिक सशक्तिकरण एवं उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्म विश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनी खरे ने कहा कि “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जिन्हें पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयास करते हैं।” उन्होंने बालिकाओं को असफलताओं से निराश न होने, उनसे सीख लेने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और निरंतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। किशोरावस्था को लेकर बालिकाओं से खुलकर संवाद इस अवसर पर रजनी खरे ने कहा कि उन्हें बालिकाओं के बीच आकर किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने का अवसर मिला।
उन्होंने बताया कि किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पड़ाव है। इस दौरान बालिकाओं के मन में अनेक प्रश्न, जिज्ञासाएं, संकोच और भावनात्मक उतार-चढ़ाव उत्पन्न होते हैं। ऐसे समय में सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बालिकाओं को अपनी भावनाओं को समझने, आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा एवं अच्छे-बुरे स्पर्श के प्रति जागरूक करते हुए अपनी किसी भी परेशानी को माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया। “किशोरावस्था स्वयं को समझने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का समय” रजनी खरे ने कहा कि “किशोरावस्था समस्याओं से घबराने की नहीं, बल्कि स्वयं को समझने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अवस्था है।” काउंसलिंग के दौरान बालिकाओं को परीक्षा के तनाव से दूर रहने, समय का सदुपयोग करने, अच्छी आदतें अपनाने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि मन में किसी भी प्रकार की परेशानी या सवाल हो तो उसे दबाने के बजाय सही व्यक्ति से साझा करना चाहिए। मानसिक रूप से सशक्त बनाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाना रहा। लीनेस क्लब द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच से जोड़कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रजनी खरे ने कहा कि “बेटियों को केवल शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें मानसिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है।”
आदेश के बावजूद प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को नहीं मिला मानदेय.. दमोह। संबंधित कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा निर्धारित अवधि में अपना कार्य पूर्ण करने के बावजूद आज दिनांक तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भुगतान की राशि संबंधित अधिकारियों को प्राप्त हो चुकी है, इसके बावजूद कर्मचारियों तक राशि नहीं पहुंचाई जा रही है।

कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों को राशि प्राप्त होने के बाद भी भुगतान प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है। इससे प्रगणक एवं सुपरवाइजर आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य किया है, इसलिए उन्हें उनके कार्य का मानदेय समय पर मिलना चाहिए।कर्मचारियों ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा भुगतान में हो रही देरी के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह  ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर लंबित भुगतान जारी करेगा, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments